For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मुनव्वर फारूकी को लेकर आई ऐसी खबर सोशल मीडिया पर मचा तहलका, एक बच्चे की मां हैं इसकी वजह: Munawar Faruqui Marriage

02:50 PM May 28, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
मुनव्वर फारूकी को लेकर आई ऐसी खबर सोशल मीडिया पर मचा तहलका  एक बच्चे की मां हैं इसकी वजह  munawar faruqui marriage
Munawar Faruqui Marriage
Advertisement

Munawar Faruqui Marriage: मुनव्वर फारूकी के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। स्टैंडअप कॉमेडी से लेकर बिग बॉस-17 का विनर बनने तक का सफर तय करने वाले फारूकी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। इनका अपना एक अलग फैन बेस है। मगर मुनव्वर फारूकी के जीवन में कुछ ऐसा चल रहा है, जिससे उनके फैन्स आपस में बंटे-बंटे नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले वह अस्पताल में भर्ती थी, जिसके बाद उन्होंने खुद अपडेट दिया था कि वे ठीक है। मगर इसके बाद ही यह 'बवाल' बढ़ा है।

मुनव्वर फारूकी को लेकर अब एक ऐसी खबर आई है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। खबर ये है कि मुनव्वर ने नाजिला से ब्रेकअप के बाद दूसरी शादी कर ली है। वह अपनी दूसरी शादी के बाद शादीशुदा लाइफ में व्यस्त हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस इस बात को लेकर बातें कर रहे हैं कि मुनव्वर ने ये सब अचानक से कर लिया है।

Also read : मुनव्‍वर फारूकी वेब सीरीज ‘फर्स्‍ट कॉपी’ में बने पाइरेसी के बादशाह: First Copy Web Series

Advertisement

मुनव्वर ने दी थी रिसेप्शन पार्टी

बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने रियलिटी शो में इस बात को माना था कि वह नाजिला को डेट कर रहे हैं। इसी शो में आयशा खान भी पहुंची थीं। आयशा ने दावा किया था कि मुनव्वर उन्हें भी डेट कर रहे थे। इस मामले में मुनव्वर ने टू-टाइमिंग की बात मानी थी। अब खबरें ये आ रही हैं कि मुनव्वर ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी की है। इस शादी को करीब 12 दिन हो चुके हैं, जबकि आईटीसी ग्रैंड मराठा में 26 मई को रिसेप्शन रखा था। इस फंक्शन में हिना खान भी पहुंची थीं।

कौन हैं मेहजबीन कोटवाला?

हालांकि, दूसरी शादी की खबरों पर अभी तक मुनव्वर फारूकी का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मेहजबीन और मुनव्वर की मुलाकात किसी काम के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातें बढ़ीं और लव स्टोरी की शुरुआत हुई। फिर दोनों ने शादी कर ली है। मेहजबीन की बात करें तो वह एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनका तलाक हो चुका है और एक 10 साल की बेटी भी है। वहीं मुनव्वर फारूकी की पहली शादी से एक बेटा है। शादी की खबरों के बीच मेहजबीन कोटवाला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना लिया है, जिसमें खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Advertisement

खबर पर फैन्स का ये रहा रिएक्शन

मुनव्वर की दूसरी शादी की खबरों के आने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। उनका सबसे अधिक रिएक्शन मेहजबीन के इंस्टा पोस्ट पर आ रहा है। दरअसल, मेहजबीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दो हाथों की झलक नजर आ रही है। इस फोटो में दुल्हन के हाथों में मेहंदी रची हुई है। इस फोटो पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। बधाई देने वाले कम ही लोग दिख रहे हैं मगर इस पोस्ट पर ट्रोल खूब कर रहे हैं। कई कमेंट्स में लोगों का कहना है कि ये फेक है और ड्रामा किया जा रहा है। वहीं कुछ का कहना है कि हमें बेवकूफ बनाया जा रहा है। ऐसा क्यों कर रहे हैं?

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement