For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों में गन्ने का रस जरूर पिएं, सिर्फ ठंडक ही नहीं, मिलेंगे ये फायदे भी: Sugarcane Juice Benefits

07:00 AM May 21, 2023 IST | Abhilasha Saksena
गर्मियों में गन्ने का रस जरूर पिएं  सिर्फ ठंडक ही नहीं  मिलेंगे ये फायदे भी  sugarcane juice benefits
Sugarcane Juice Benefits
Advertisement

Sugarcane Juice Benefits: गर्मी के मौसम में भूख कम लगती है, बस हमेशा लगता है कुछ ठंडा पीने को मिल जाए। खासतौर पर धूप में निकलने पर बहुत बार एनर्जी कम लगने लगती है। ऐसे में फ्रिज से निकालकर कोल्ड ड्रिंक पीने की जगह आप गन्ने का रस लें, क्योंकि यह ना सिर्फ आपकी प्यास बुझाकर आपको ठंडक प्रदान करेगा बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानते हैं गन्ने का रस पीने के फायदे-

इम्यूनिटी बूस्टर

Sugarcane Juice Benefits
Immunity Booster

गन्ने के रस को एक नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फोटोप्रोटेक्टिव तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। गन्ने के जूस का नियमित सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं। इससे आप गर्मियों में होने वाली वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

लिवर के लिए है फायदेमंद

Sugarcane Juice
Sugarcane juice is benefitcial for lever

गन्ने का रस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है।  यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ ही लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के संक्रमण से बचाव में मदद सकते हैं। इतना ही नहीं, गन्ने का जूस पीने से बिलीरुबिन लेवल कंट्रोल में रहता है। यह पीलिया के लक्षणों को कम करने में काफी लाभकारी हो सकता है।

Advertisement

वजन कम करता है

Sugarcane Juice
sugarcane juice reduce belly fat

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो फिर आप गन्ने का रस पीना शुरू कर दीजिये। गन्ने के जूस में फाइबर की मात्रा काफी होती है। इसलिए इसको पीने के बाद पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है। इस तरह से यह आपका  वजन कम करने में भी मददगार होता है।

पाचन में सहायक

Digestion system
Digestion system

गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। नियमित रूप से गन्ने का रस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसमें लैक्सटेटिव गुण होते हैं, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसमें फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।

Advertisement

एनर्जी मिलती है

Energy booster

गन्ने का रस सुपर एनर्जी ड्रिंक का काम करता है। इसको पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। गन्ने के रस का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है जो कई घंटो तक बरकरार रहती है। इसलिए इसको पीने के बाद थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, गन्ने का रस लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से पीलिया जैसी बीमारी ठीक हो सकती है।

तो, आप भी गर्मियों में हर दिन गन्ने के रस का सेवन जरूर करें।

Advertisement

 

Advertisement
Tags :
Advertisement