गर्मियों में इन 10 तरह के पेय पदार्थों का करें सेवन: Summer Beverages
Summer Beverages: गर्मियों में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। क्योंकि गर्मियों में अक्सर हम ऐसे पदार्थो का सेवन कर लेते है जिसका खामियाजा हमारे शरीर को उठाना पड़ता है। साथ ही पानी की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है, ऐसे में जरूरी है अन्य मौसम के मुकाबले हम गर्मियों में ज्यादा पानी पिएं। लेकिन हम इसमें चूक करते है। सादा पानी पीना कई बार बोरिंग लगता है। इसलिए हमारे पास पानी की कमी को पूरा करने के लिए बहुत से पेय पदार्थ हैं जो शरीर को ठंडा और स्वस्थ भी रखते हैं।
नींबू पानी

नींबू का पानी तो हमेशा से ही गर्मियों में पसंद किया जाता है। जब आपको लगता है कि आपका एनर्जी लेवल डाउन हो रहा है या फिर शरीर में पानी की कमी महसूस हो रही है तो आप पानी में नींबू का रस और काला नमक डालकर पिए इससे आपको एकदम से एनर्जी मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
सत्तू

सत्तू पेट की गर्मी को दूर करने के लिए एक फायदेमंद पेय पदार्थ है। ये गर्मी में पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आजकल तो सत्तू के बने बनाएं पैकेट मिलते है। इसे पानी में मिलाएं और पी लें। तपती गर्मी में इसका सेवन जरूर करें।
ठंडाई

दूध तो शरीर के लिए वैसे भी फायदेमंद होता है। और जब आप इससे ठंडाई बना लेते है तो ये स्वाद और सेहत दोनों की दृष्टि से काफी फायदेमंद रहता है। इसके लिए आप ठंडे दूध में दो चम्मच ठंडाई मिलाएं और फिर इसे पीएं। साथ ही आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो आप चीनी मिला सकते हैं। इसे आप कभी भी भूख लगने पर भी पी सकते है।
बेल का शरबत

बेल शरबत को घर पर बनाना मुश्किल हो जाता है तो इसे बाजार में पी सकते है। ये बाजारों में खूब बिकता है। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते है तो इसके लिए बेल का गूदा निकाले और इसमें दोगुना पानी डालकर मिक्सी में चला लें और फिर पिएं। ये पेट को ठंडक प्रदान करता है। जिन लोगों कब्ज रहती है उनके लिए ये काफी फायदेमंद रहता है।
फलों का जूस

फलों का जूस सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरी है कि इन्हें आप ताजा ही पिएं। मौसमी का जूस तो आप गर्मियों में पीते है तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलती है और आपका पेट भी सही रहता है। हो सके तो बाजार में जूस पीने की बजाए आप घर में ही फ्रेश जूस को निकालें।
गन्ने का रस

गर्मियों में तो गन्ने का रस आपको हर जगह दिख जाएगा। इसमें विटामिन और मिनरल तो भरपूर मात्रा में होते है। साथ ही ये आपके पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है। ये ग्लूकोज का अच्छा स्रोत होने के कारण आपको ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।
छाछ

छाछ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने के बाद पीने से खाना पूरी तरह से पच जाता है साथ ही आपको कब्ज नहीं होती है। छाछ में यदि आप काला नमक और भुना जीरा डालकर पीते है तो ये और भी अधिक फायदा पहुंचाती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी दूर करती है।
तरबूज का जूस

गर्मियों में जूस तो वैसे भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है। साथ ही आपके दिल को भी स्वस्थ रहता है। साथ ही आपको उर्जावान रखता है। इसे आप फ्रेश ही खाएं। जिससे आप इसका ज्यादा फायदा उठा सकते है।
नारियल पानी

नारियल पानी तो एक प्राकृतिक पेय पदार्थ है। गर्मियों में आप इसका सेवन भरपूर करें। जिससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं रह जाए। साथ ही ये वजन घटाने में भी मदद करता है। नारियल पानी के सेवन से आपके पेट में ठंडक रहती है।
आम पन्ना

आम पन्ना गर्मियों में सबसे पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ है। लेकिन इसे बनाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को आप कुकर में पानी डालकर उबाल लें। फिर ठंडा होने पर छिलका उतार दें। और फिर पानी में निकालकर इसमें चीनी,काला नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसका सेवन करने से पेट में ठंडक बनी रहती है।