For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों में इन रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं अपनी बगिया: Summer Flowers

09:00 PM May 20, 2023 IST | Rajni Arora
गर्मियों में इन रंग बिरंगे फूलों से सजाएं अपनी बगिया  summer flowers
Advertisement

Summer Flowers: आमतौर पर माना जाता है कि फूल सर्दी के मौसम में ज्यादा आते हैं। गौर करें तो गर्मी के मौसम में भी कई वैराइटी के रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूल मिलते हैं। जो आपके घर-आंगन को फूलों से सुशोभित कर देते हैं। ये पौधे हीट-टाॅलरेंट होते हैं जो थोड़ी-सी देखभाल करने पर आसानी से लग जाते हैं। आइये आपको कुछ फूलों के बारे में बताएं-

एलीफेंट लिली

Summer Flower
Elephant Lily

6 पंखुड़ियों वाली एलीफेंट लिली बहुत खूबसूरत फूलों वाला पौधा है। इनके फूलों के बड़े आकार के कारण इनका यह नाम पड़ा है। इनके फूल लाल, पीले सफेद,गुलाबी जैसे रंगों के होते हैं। फूलों की रंगों में दोहरे रंग के शेड भी मिलते हैं जो इनकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। गर्मियों में इसके पौधे पर बहुत फूल आते हैं।

मैक्सिकन सूरजमुखी

इसके 5-15 सेंटीमीटर तक बड़े पीले, सफेद, नारंगी कई रंग के खूबसूरत होते हैं। तिथोनिया का पौधा मूलतः बीजों से लगाया जाता है। इस पौधे की खासियत है कि इसका पौधा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है जिसकी वजह से इसमें ज्यादा खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisement

गेलार्डिया

Gaillardia
Gaillardia

गेलार्डिया गर्मियों में खूबसूरत फूल देने वाला पौधा है। इसके फूल कई रंगों के होते हैं। इन्हें बीजों से लगाया जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल बुके में भी किया जाता है। गैलार्डिया भी हीट-रसिस्टेंट पौधा है। तपती गर्मी में भी इस पर बहुत सारे फूल आते हैं। इसके पौधे को तेज सनलाइट वाली जगह पर लगाना चाहिए और मिट्टी में नमी बनाए रखनी चाहिए।

पोर्टुलाका और मॉस रोज़

यह सैकुलेंट फैमिली के पौधों में आता है। कई रंगों में मिलने वाले गुच्छेदरपोर्टुलाकाके फूल बहुत सुंदर होते हैं। आम भाषा में इसे नाइन ओ क्लाॅक फूल भी कहते हैं क्योकि इसके फूल सनलाइट आने पर खिलते हैं और सनसैट होने के साथ बंद होने लगते हैं। यह पौधा हैंगिंग पाॅट्स में बहुत खूबसूरत लगता है। इसके पत्तों में काफी पानी होता है, इसलिए इसे पानी की जरूरत बहुत कम पड़ती है, तेज गर्मी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। इसे कटिंग से भी लगाया जा सकता है।

Advertisement

जीनिया

Genia

गर्मियों का बेहद खूबसूरत फूल कई छोटी-बड़ी वैराइटी का होता है। इसके बीज बहुत जल्दी उग जाते हैं।  इसे ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं पड़ती है। जीनिया के फूल कई रंगों के होते हैं जो तितलियों को खूब आकर्षित करते हैं। यह हीट-टाॅलरेंट प्लांट है, इसे 5-6 की धूप जरूर लगने दें।

डेज़ी या गुलबहार

लाल, पीला, बैंगनी, सफेद रंगों में मिलने वाले डेज़ी के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। इनके फूलों को भी बुके में इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

बालसम या चिरामिरा

Balsam

कई रंगों के फूलों वाला यह बीजों से उगाया जाता है। फूलों के मुरझाने के बाद इसमें इलायची जैसे बीज आते हैं। आप चाहे इन्हें अगले मौसम के लिए स्टोर कर सकते हैं।

गोम्फेरा या मखमली

लाल, बैंगनी, गुलाबी, पीले रंगों के फूलों वाला यह पौधा बीजों से लगाया जाता है। इनके फूलों में हल्की सुगंध आती है और ये पूरी गर्मियों में खूब खिलते हैं। इसके फूल 3 सेंटीमीटर बड़े हो सकते हैं। एक बार खिलने के बाद इनके फूल कई दिनों तक बने रहते हैं। यहां तक कि इनके फूलों को गुलदस्तों में सूखे फूलों को तौर पर इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि सूख जाने पर भी इनके फूल काफी समय तक अपने रूपाकार में रहते हैं।

ट्यूब रोज़ या रजनी गंधा

tube rose

सफेद रंग के रजनी गंधा के फूल बहुत खुशबूदार होते हैं। फूलों से भरी लंबी डंडी पाने के लिए अच्छी किस्म का चुनाव करना चाहिए। इनके फूल बुके में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका पौधा बल्ब से लगाया जाता है। एक बार इसके बल्ब लग जाए, तो यह कई सालों तक बना रहता है। जैसे-जैसे इसके फूल खिलते हैं, इसके बल्ब मल्टीप्लाई होते रहते हैं।

सूरजमुखी

पीले, नारंगी रंग के सूरजमुखी के फूलों के ये पौधे बीजों से उगाए जाते हैं। इन फूलों की कई किस्में होती हैं। ये बटन जितने आकार से लेकर एक थाली जितने आकार के होते हैं। सूरज के साथ-साथ क्लाॅकवाइज घूमने वाले सन फ्लाॅवर बगीचे की सुंदरता बढ़ा देते हैं। यानी सूरजमुखी के फूल सूरज के साथ-साथ मुड़ जाते हैं। इनके फूल भी बुके में इस्तेमाल किए जाते हैं। बीज खाने योग्य होते हैं जिनसे तेल भी निकाला जाता है।

कस्तूरी गुलाब

यह गुलाब की एक किस्म है जिसमें अप्रैल से मई तक ढेरों फूल खिलते हैं। फूल सफेद या गुलाबी रंग के होते हैं। ये फूल थोड़े छोटे आकार के और गुच्छे में खिलते हैं। ये फूल बहुत नाजुक होते हैं लेकिन बहुत खुशबूदार होते हैं। पौधे को कटिंग से लगाया जाता है।

परसलेनिया या लूनिया

paraslenia or lunia

इसमें रंग-बिरंगे फूल आते हैं। ये फूल छोटे आकार के और एक लेयर के होते हैं। ये पूरे गमले को ढक लेते हैं। आप चाहें तो इन्हें ग्राउंड कवर या हैंगिंग बास्केट में भी लगा सकते हैं। ज्यादा धूप में इनके ढ़ेर फूल आते हैं। ये पौधे बीज या 1-2 इंच की कटिंग से आसानी से लगाए जा सकते हैं। इसके पौधें को खाया भी जा सकता है।

केना या केलाफूल

इसमें सफेद, लाल, गुलाबी, नारंगी, पीले कई रंगों के फूल आते हैं। बल्ब से उगने वाला यह पौधा भी मल्टीप्लाई होकर सालोंसाल बना रहता है। इसमें बीज भी आते हैं।

मैक्सिकन पेटूनिया

Mexican petunia

पैटूनिया की यह वैराइटी गर्मियों में आसानी से उगा सकते हैं। इस पर बैंगनी रंग के फूल आते हैं। इसे बीज से उगाना काफी आसान है। इसका पौधा अगर आप अपने बागीचे में एक बार लगाते हैं, तो यह सालोंसाल उगते रहते हैं। सबसे बड़ी बात यह पौधा बिना पानी और देखरेख के कड़ी धूप में भी आसानी से उग जाते हैं।

रखें ध्यान

  • इन फूलों के पौधों के लिए कम से कम 10 इंच का गमला जरूर लें जिसमें पानी-निकासी के लिए छेद जरूर हो।
  • मिट्टी कम्पोस्ट और आर्गेनिक खाद मिलाएं।
  • ये पौधे आप खुद तैयार कर सकते हैं या फिर नर्सरी से ला सकते हैं। ध्यान रखें कि पौधा ज्यादा बड़ा न हो क्योेंकि रिपोटिंग करने से पौधा कई बार मुरझा सकता है।
  • इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन तेज गर्मी या धूप से इन्हें बचाना जरूरी है। मुरझाने से बचाने के लिए दिन में इन्हें सेमि-शेड में रख देना चाहिए।
  • इन पौधों मेे सुबह-शाम दो बार पानी जरूर डालें।
Advertisement
Tags :
Advertisement