For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सुनील शेट्टी जल्द बनेंगे नाना,फैंस दे रहे केएल राहुल और अथिया को बधाई: Athiya Shetty Pregnancy

04:45 PM Apr 01, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
सुनील शेट्टी जल्द बनेंगे नाना फैंस दे रहे केएल राहुल और अथिया को बधाई  athiya shetty pregnancy
Athiya Shetty Pregnancy
Advertisement

Athiya Shetty Pregnancy: हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिता बने हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम के एक दूसरे धाकड़ बल्लेबाज भी जल्द पिता बनेंगे। हम बात कर रहे हैं हैं भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज के एल राहुल की, खबरों की माने तो आईपीएल में लखनऊ टीम के कप्तान जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

Also Read : अनुष्का और विराट ने बेटे का नाम रखा ‘अकाय’, जानिए हिंदू धर्म में क्या है इसका मतलब: Virat-Anushka Baby Boy

सुनील शेट्टी ने की पुष्टि

दरअसल सुनील शेट्टी एक रियलिटी शो "डांस इंडिया" में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं, और उसी शो में उन्होंने इस बात की पुष्टि की उनकी बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही माँ बनने वाली हैं। सुनील शेट्टी ने शो के दौरान कहा कि वह बहुत जल्द ही नाना बनने वाले हैं, और वो ग्रांड पैरेंट बनने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

Advertisement

साथ ही वायरल हुए वीडियो में वो आगे बता रहे हैं कि नाना बनने के बाद वो किस तरह अपने बेटी के बच्चे से प्यार करेंगे। वहीं डांस दीवाने को होस्ट कर रहीं भारती सिंह के कहने पर सुनील शेट्टी ने बच्चों से जुड़ी कुछ हरकतें की भी करके दिखाई।

भारती सिंह के कहने पर बताई बात

असल में डांस दीवाने के शूट के दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने डांस दीवाने शो के जज सुनील शेट्टी से पूछा "सुनील सर, जब आपकी बेटी अथिया और दामाद के एल राहुल के बच्चे होंगे, तब आप नाना बन जाओगे।" इस पर अपना जवाब देते हुए डांस दीवाने शो के जज सुनील शेट्टी ने कहा कि "वह जब अगले साल डांस दीवाने शो को जज करने आयेंगे तब तक नाना बन जायेंगे और स्टेज पर नाना जी की तरह चलकर सभी लोगों को दिखायेंगे।

Advertisement

भारती सिंह यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में प्रश्न किया कि "उस समय आपको झुक कर चलना पड़ेगा और आपको अपने एक दो दाँत भी गिराने पड़ेंगे।" उसके बाद डांस दीवाने शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी के नाना बनने के बाद की मज़ाकिया एक्टिंग भी की, जो दर्शकों को काफ़ी ज्यादा पसंद आई।

केएल-अथिया को मिलने लगी बधाईयाँ

जैसे ही ये बात फैंस को पता चली तो फैंस क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को लगातार बधाई देने लगे। साथ ही फैंस रील में कमेंट करके डिलीवरी डेट पूछ रहे हैं।

Advertisement

जनवरी 2023 में दोनों ने की थी शादी

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी तीन साल एक दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बँधे थे। यह शादी सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस खंडाला में हुई थी, जिसमें सिर्फ़ ख़ास दोस्तों और फैमिली मेंबर को बुलाया गया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement