For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सनी देओल (Sunny Deol)

05:00 PM Oct 05, 2023 IST | Swati Kumari
सनी देओल  sunny deol
Sunny Deol Life Journey
Advertisement

सनी देओल (Sunny Deol) ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं। वह घातक, दामिनी, डर और गदर जैसी एक्शन फिल्मों के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में दो फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरुस्कार जीता हैं। सनी की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल रिलीज़ होने के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ा है। अब वो राजकुमार संतोषी के साथ एक बार फिर कोलैबोरेट कर रहे हैं। सनी और आमिर की तरफ से जारी नोट में बताया गया है, 'मैं और आमिर खान प्रोडक्शन की पूरी टीम बेहद एक्साइटेड और खुश है कि हमारी अगली फिल्म राजकुमार संतोषी की डायरेक्टेड और सनी देओल स्टारर लाहौर, 1947 है। मैं, मेरे पंसदीदा डायरेक्टर राज संतोषी के साथ काम करने जा रहा हूं। इस नए सफर के लिए हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।'

SUNNY DEOL BIOGRAPHY

जन्मअजय सिंह देओल (उर्फ सनी देओल)
19 अक्टूबर 1956 (आयु 66)
सहनेवाल, पंजाब, भारत
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता, निर्माता, गायक, प्रस्तुतकर्ता
कार्यकाल१९८1 वर्त्तमान
ऊंचाई1.73 मी॰ (5 फीट 8 इंच)[3]
माता-पिताधर्मेंद्र (पिता)
प्रकाश कौर (माता)
संबंधीबॉबी देओल
Facebook@SunnyDeol
Instagram@SunnyDeol
Twitter@SunnyDeol
Sunny Deol Bio


सनी देओल जीवनी

सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को अभिनेता धर्मेन्द्र के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम प्रकाश कौर हैं। सनी देओल ने अपने करियर शुरुआत साल 1984 में फिल्म बेताब से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने राज कुमार संतोषी निर्देशित फिल्म घायल की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड के साथ ही साथ राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्‍होंने कई हिट फिल्में की थी, जिनमें सलाम, जानी दुश्मन, फ़र्ज़, ग़दर, ये रास्ते हैं प्यार के, इण्डियन, चैम्पियन, प्यार हो गया, हिम्मत, घातक, बेताब, जिद्दी, दामिनी का नाम शामिल है।

सनी देओल ने फिल्मी करियर में अपने पिता और भाई के साथ भी कई फिल्में की है। जिनमें उनकी बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है। दर्शक अब सनी की नई फ़िल्म गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें, सनी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त पूजा से शादी की है। इनके दो बेटें हैं- करण और राजवीर देओल।

Advertisement

Sunny Deol Before And After Pic

सनी देओल फ़िल्म

वर्षफ़िल्मअन्य नोट
2023गदर 2 तारा सिंह
2018मोहल्ला अस्सी 
2017पोस्टर बॉईजजगावर चौधरी
2016घायल वन्स अगैनअजय मेहरा
2013यमला पगला दीवाना-2परमवीर सिंह ढिल्लो
2011यमला पगला दीवानापरमवीर सिंह ढिल्लो
2010राईट या राँगएसीपी अजय श्रीधर
2007बिग ब्रदरदेवधर गाँधी
2007अपनेअंगद चौधरी
2007फूल एन फाइनलमुन्ना
2006तीसरी आँखए सी पी विक्रम दहिया
2006नकशावीर के मल्होत्रा
2006काफ़िला 
2005जो बोले सो निहाल 
2004रोक सको तो रोक लो 
2004लकीरअर्जुन राना
2003द हीरो 
2003कैसे कहूँ कि प्यार है 
2003खेलए सी पी राजवीर सिंधिया
2003जालअजय कौल
2002माँ तुझे सलाममेजर प्रताप सिंह
2002कर्ज़सूरज सिंह
2002२३ मार्च १९३१:शहीदचन्द्रशेखर आजद
2002जानी दुश्मनकरन सक्सेना
2001फ़र्ज़गोविन्द काठात
2001ग़दरतारा सिंह [4]
2001कसमशंकर
2001ये रास्ते हैं प्यार के 
2001इण्डियनराज शेखर आज़ाद
2000चैम्पियनविक्रम सिंह
1999प्यार कोई खेल नहींआनन्द
1999दिल्लगीरणवीर काठात लूलवा खास
1999अर्जुन पंडितगोविन्द
1998सलाखेंविशाल एस अग्निहोत्री
1998इसकी टोपी उसके सर 
1997ज़िद्दीदेवा प्रधान
1997ज़ोरअर्जुन सिंह
1997बॉर्डर 
1997कहरराजा
1997और प्यार हो गयाविशेष भूमिका
1996जीतकरन [5]
1996अजयअजय
1996घातककाशी नाथ
1996हिम्मत 
1995अंगरक्षकअजय
1995दुश्मनीसूरज सिंह
1995इम्तिहानराजा
1994इंसानियतकरीम लाला
1993गुनाहरवि सोहनी
1993डरसुनील मल्होत्रा
1993इज़्ज़त की रोटी 
1993लुटेरे 
1993दामिनीगोविंद
1993क्षत्रिय 
1992विश्वात्मा 
1991नरसिम्हानरसिम्हा
1991विष्णु देवा 
1991योद्धावकील करन श्रीवास्तव
1991शंकरा 
1990आग का गोला 
1990घायलअजय मेहरा
1990क्रोधअजय शुक्ला
1990वर्दीअजय कुमार सिंह
1989चालबाज़सूरज
1989निगाहेंआनन्द
1989जोशीलेदारा
1989त्रिदेवइंस्पेक्टर करन सक्सेना
1989मैं तेरा दुश्मनगोपाल
1989मज़बूरइंस्पेक्टर सुनील
1988यतीमइंस्पेक्टर कृष्णा
1988पाप की दुनियासूरज/अशोक
1988इन्तकाम 
1988राम अवतारराम
1987डकैतअर्जुन यादव
1986सवेरे वाली गाड़ी 
1986समुन्दरअजीत
1986सल्तनतसुल्तान
1985अर्जुन 
1985ज़बरदस्त 
1984सोनी महिवालमहिवाल
1984मंज़िल मंज़िलविजय
1984सनीसनी
1983बेताबसनी कपूर
Sunny Deol Films


सनी देओल तस्वीरें


FAQ | सनी देओल

सनी देओल की शादी कब हुई थी?

Advertisement

सनी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त पूजा से 1984 में शादी की थी। पूजा देओल लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्हें कभी कभी किसी फंक्शन में देखा जाता है।

लाहौर 1947 फिल्म कब रिलीज़ हो रही है?

Advertisement

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 साल 2024 के अंत तक रिलीज़ हो सकती हैं।

गदर मूवी की कमाई कितनी थी?

ये फिल्म 2000 में रिलीज़ हुई थी। उस समय इसने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े थे। इस फिल्म ने कुल ₹78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। "गदर 2 : द कथा कंटिन्यूज" 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ होने वाली है।

सनी देओल ने कितनी फिल्म में काम किया है?

सनी ने लंबे करियर के दौरान 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में- 'गदर' और 'बॉर्डर' आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement