सनी लियोन का शानदार कान्स डेब्यू, हर लुक को देखकर आप कहेंगे-अरे वाह!: Sunny Leone at Cannes
Sunny Leone at Cannes: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। उनका हर एक लुक, हर एक स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बना रही है। सनी फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ कान्स में पहुंची हैं। दोनों अपनी फिल्म कैनेडी के वर्ल्ड प्रीमियर में हिस्सा लेने पहुंचे। सनी लियोन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि सनी ने हर दिन अपने लुक को चेंज किया गया। उन्होंने कोई हेयरस्टाइल रिपीट नहीं की है।
साटन थाई हाई स्लिट गाउन में सनी
View this post on InstagramAdvertisement
सनी के कान्स डेब्यू की शानदार तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। फिल्म कैनेडी के प्रीमियर पर पहुंची सनी लियोन ने रैप डिटेल्स और थाई हाई स्लिट वाला मैटेलिक कॉपर कलर का साटन कट आउट गाउन पहना। इस डचेस गाउन में सनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस वन शोल्डर गाउन के कंधे पर लगा ब्रोच इसे ग्लैमरस बना रहा था। लंबी ट्रेल से गाउन का लुक शानदार आ रहा था। सनी ने फैशन डिजाइनर नाजा साडे के स्प्रिंग समर 2023 कॉउचर कलेक्शन का गाउन इस खास इवेंट के लिए चुना। मैचिंग स्टिलेटोज, बन और ब्राइट मेकअप ने सनी के लुक में चार चांद लगा दिए। ब्यूटीफुल डायमंड ईयररिंग्स पहनकर सनी ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
बॉडीकॉन ड्रेस में शानदार लुक
View this post on InstagramAdvertisement
इससे पहले फैशनिस्टा सनी लियोन ने बॉडीकॉन ड्रेस में शानदार फोटोशूट करवाया। सनी ने फैशन ब्रांड जुल्फ र्मिलानो का डिजाइन किया एक खूबसूरत ड्रेस वियर किया। इस न्यूड शेड की बॉडीकॉन फिट ड्रेस का हॉल्टर नेक डिजाइन, शीयर फैब्रिक और फुल स्लीव्स इसे काफी डिफरेंट लुक दे रही थीं। ड्रेस पर ब्राउन कलर का एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट था, जो इसे स्टाइलिश लुक दे रहा था। अपने लुक को और भी बढ़ाने के लिए सनी ने फैशन ब्रांड द फ्रैंकी शॉप का ओवर साइज क्रीम कलर का ब्लेजर पहना। न्यूड हाई हील्स से सनी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। ग्लॉसी रेड लिपस्टिक, ब्लश, विंग्ड आईलाइनर, कंटूर्ड चीक्स के साथ सनी ने सटल लुक अपनाया। बालों को मिडिल पार्टीशन से स्टाइल में रखा।
ब्लैक एंड व्हाइट लुक है शानदार
सनी ने अपने हर दिन के लुक को कुछ अलग रखा। एक्ट्रेस ने एक प्रेस मीट पर ब्लैक एंड व्हाइट लुक अपनाया। उन्होंने फैशन डिजाइनर जेमी मलौफ का डिजाइन किया ब्लैक रफल टॉप वियर किया। साथ में उन्होंने फैशन ब्रांड बीसीबीजी मैक्साजरिया की व्हाइट पैंट वियर की। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सनी ने कॉपर मेकअप लुक चुना। सनी ने नो ज्वेलरी लुक अपनाया। सनी का यह सिंपल लुक भी उनके फैंस के दिल को भा गया। एक्ट्रेस की इन फोटोज को लाखों लाइक्स मिले हैं।
गॉर्जियस इन ग्रीन
कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची सनी ने पहले दिन बहुत ही स्टाइलिश लुक अपनाया। एक्ट्रेस ने डिजाइनर मारिया कोखिया का डिजाइन किया वन शोल्डर मैक्सी ड्रेस वियर किया। इस ग्रीन कलर की ड्रेस की थाई हाई स्लिट इसे हॉट लुक दे रही थी। ड्रेस की पफ फुल स्लीव इसे डिफरेंट बना रही थी। सनी ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। स्मोकी आई और लाइट मेकअप ने सनी को सटल लुक दिया।