For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अलैंगिकता पर आधारित फिल्म 'सुपर वुमन' जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज़: Super Woman Film

05:07 PM May 26, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
अलैंगिकता पर आधारित फिल्म  सुपर वुमन  जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज़  super woman film
Advertisement

Super Woman Film: कुछ ऐसे विषय रहे हैं जिन पर न तो हमारे समाज में चर्चा होती थी और यही वजह है कि उससे जुड़ी परेशानियां जस की तस बनी रहती थी लेकिन बॉलीवुड में इन दिनों ऐसे विषयों पर फिल्में भी बनाने की हिम्मत की जा रही है जो अनछुए रहे हैं। अलैंगिकता भी एक ऐसा ही नाजुक और संवेदनशील विषय है, जिस पर सिनेमा में अभी बहुत कुछ होने की गुंजाईश बाकी है। सुपर वुमन ऐसी ही एक फिल्म है जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमे अभिनेता रोहित राज एक अलग किस्म की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। गोल्डन रेशियो फिल्म्स की इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी हुई है। फिल्म के निर्देशक की बात करें तो ज़ैगम इमाम हैं। इस फ़िल्म में मीरा चोपड़ा, तिग्मांशु धूलिया, पूनम ढिल्लों, सानंद वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस सिनेमा की कहानी एसेक्सुअलिटी के विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है, फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

क्या है अलैंगिकता

Super Woman Film
Super Woman Movie Shooting

सेक्स करना या उसकी इच्छा रखना एक नॉर्मल बात है लेकिन आपको पता है कि अलैंगिकता क्या है? दरअसल अलैंगिकता किसी भी तरह की सेक्सुअल एक्टिवटी में इच्छा का न होना या अनुपस्थिति है। एसेक्सुअल होने का मतलब है किसी भी जेंडर के फिजिकल डिजाइर और अट्रेक्शन है ही नहीं। दुनिया की कुल आबादी का सिर्फ 1% या उससे कम अलैंगिक है और इसी वजह से यह कांसेप्ट अब भी समाज और लोगों से परिचित नहीं है।

सामाजिक विषय का संबोधन

इस फिल्म के एक्टर रोहित राज का कहना है कि फिल्म में अलैंगिकता के इर्द-गिर्द एक अनूठी और दिलचस्प कहानी दर्शाई गई है और इसका उद्देश्य दर्शकों को इस विषय के बारे में अवेयर करना है। यह मेरी दूसरी मूवी है। मैं खुद को एक कलाकार के तौर पर खुशकिस्मत अपने दूसरे प्रोजेक्ट में एक ऐसी फिल्म में काम करना जो एक सामाजिक विषय को संबोधित करती है। इस तरह की फिल्म में काम करना एक एक्टर के तोर पर खुशकिस्मती है। रोहित एक कलाकार के तौर पर खुद को ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहते हैं। उनकी पहली फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' है। इसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल, मनोज जोशी, डेजी शाह और अमीषा पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस क्राइम थ्रिलर में रोहित एक बैरिस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी स्मार्टनेस और पुलिस के हस्तक्षेप से 20 साल पुराने हत्या के मामले को सुलझाता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement