स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

T अक्षर की मेहंदी में इस तरह डालें जान, ये डिज़ाइन है खूबसूरत: T Alphabet mehndi Design

04:40 PM May 07, 2023 IST | Nikki Mishra
Advertisement

T Alphabet mehndi Design: भारतीय महिलाओं को अपने हाथों पर मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन्स लगाना बेहद पसंद होता है। इसलिए वे अक्सर तीज-त्यौहार पर अपने हाथों पर मेहंदी डिज़ाइन लगाना पसंद करती हैं। वहीं, कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, तो बिना किसी अवसर के भी अपने हाथों पर मेहंदी लगा लेती हैं क्योंकि उन्हें मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन काफी पसंद आते हैं। मेहंदी का रंग और डिज़ाइन हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैसे तो मार्केट में आपको कई तरह के मेहंदी डिज़ाइन लगाने के लिए मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत नहीं है। आप खुद से भी अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन अपने हाथों पर बना सकते हैं। हम आपको इस लेख में T अल्फाबेट से बनने वाले कुछ मेहंदी डिज़ाइन की लिस्ट बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Advertisement

T अक्षर को ऐसे डिज़ाइन करें

T अक्षर के मेहंदी डिज़ाइन्स आप खुद से अपने हाथों पर लगा सकती हैं। अगर आप सिंपल से डिज़ाइन की तलाश कर रही हैं, तो T अल्फाबेट  का यह मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसके साथ बना छोटा सा हार्ट डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा सकता है। फिर इंतजार किस बात का जल्दी से इस क्यूट से डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना लीजिए।

Advertisement

कर्सिव T अल्फाबेट

अगर आपको कर्सिव स्टाइल पसंद है, तो आप इस तरह से अपने नाम के पहले अक्षर को खूबसूरती से डिज़ाइन कर सकते हैं। हार्ट के ऊपर बना यह कर्सिव T अक्षर आपके मेहंदी के डिज़ाइन को परफेक्ट बना सकता है। इस तरह के डिज़ाइन को आप अपने हाथों की कलाई और हथेली पर सजा सकती हैं।

Advertisement

हैवी T अक्षर मेहंदी डिज़ाइन

अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन के लुक को आप हैवी भी बना सकते हैं। नीचे चित्र में दिया गया डिज़ाइन बनाने में बेहद आसान है, लेकिन इस तरह का डिज़ाइन आपके हाथों को हैवी और खूबसूरत लुक देता है। टी आकार डॉट-डॉट और हार्ट  के साथ सजा हुआ है, जो आपके पार्टनर को काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। इसे आप खुद भी आसानी से अपने हाथों पर बना सकती हैं।

Advertisement

कलाई पर बनाएं ये डिज़ाइन

कलाई पर आप T अक्षर का यह डिज़ाइन बना सकते हैं। इस डिज़ाइन के लिए आपको अधिक कलाकारी की जरूरत नहीं है। बस आपको T लेटर को थोड़ा सा डार्क बनाना है। साथ में आप हार्ट और डॉट-डॉट से सजाएं। इसे मेहंदी का लुक काफी अच्छा नजर आएगा।

मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर बना सकते हैं। अगर आपको हमारे T अल्फाबेट के मेहंदी डिज़ाइन पसंद आए, तो अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को जरूर शेयर  करें। 

Tags :
मेहंदी डिजाइनGrehlaxamimehndi designsimple mehndi designT Alphabet mehndi DesignT letter mehndi Design
Advertisement
Next Article