For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ये छोटे छोटे उपाय करने से आपके जीवन में आ सकते हैं बड़े बड़े बदलाव: Jyotish Tips

06:30 PM Mar 31, 2024 IST | Sunaina
ये छोटे छोटे उपाय करने से आपके जीवन में आ सकते हैं बड़े बड़े बदलाव  jyotish tips
Jyotish Tips
Advertisement

Jyotish Tips: अगर आप ज्योतिष विद्या को मानते हैं तो आप को पता होगा की हर काम को करने का एक सही समय, तरीका और मुहूर्त होता है। ऐसे ही हर चीज को रखने का भी एक ढंग होता है। कुछ काम अगर हम सही तरीके से पूरे करते हैं तो वह हमारे जीवन में शुभता लाते हैं और अच्छे से संपन्न भी हो जाते हैं, वहीं अगर हम इन कामों को करने में थोड़ी गड़बड़ी कर देते हैं तो हमारा नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें करने से आप को काफी लाभ मिल सकता है।

Also read: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा के ये नए कैफे और रेस्टोरेंट ट्राई कर लें, बेहतरीन अनुभव: New Cafes and Restaurants

पीपल के उपाय

पीपल के पेड़ की छाया में रह कर एक लोहे के बर्तन में पानी भरें। इसमें दूध मिला दें और फिर इसे पीपल की जड़ में दें। ऐसा करने से आप के घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर आप हर पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में पानी डालते हैं तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है।

Advertisement

गुरुवार के दिन करें यह उपाय

गुरुवार के दिन आप को कच्चे दूध में पानी मिला कर तुलसी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आप को धन समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

एकादशी के दिन करें यह उपाय

अगर आप एकादशी के दिन 9 बत्ती वाला दिया घी डाल कर जला लेते हैं तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। ऐसा करने से आप की सभी मनो कामनाएं पूरी होती हैं। घर के मुख्य द्वार पर दिया जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए आप इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दिया जला सकते हैं। इसके बाद इस दिए में एक रुपए का सिक्का भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर से गरीबी दूर जाती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement