For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हाथों पर सजाएं टैटू मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा तारीफ: Tattoo Mehndi Design

10:00 PM May 24, 2023 IST | Nikki Mishra
हाथों पर सजाएं टैटू मेहंदी डिज़ाइन  हर कोई करेगा तारीफ  tattoo mehndi design
Advertisement

Tattoo Mehndi Design:  भारतीय महिलाओं को हाथों पर तरह-तरह की मेहंदी डिज़ाइन लगाना बहुत ही पसंद होता है। इसलिए वे अक्सर शादी-पार्टीज़ जैसे फंक्शन पर मेहंदी लगाती हैं। इंटरनेट पर आपको कई तरह के मेहंदी डिज़ाइन आसानी से मिल जाएंगे। वैसे तो कई तरह के डिज़ाइन इन दिनों ट्रेंड्स में हैं, लेकिन टैटू वाले मेहंदी डिज़ाइन उन लोगों के लिए खास होता है, जो सिंपल और आकर्षक लुक चाहते हैं। आइए जानते हैं टैटू मेहंदी डिज़ाइन के कुछ आकर्षक पैटर्न।

बल्ब स्टाइल मेहंदी डिजाइन

Tattoo Mehndi Design
bulb mehndi design

इस स्टाइल का मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और यूनिक लगता है। आप अपने अनुसार बल्ब आकार के साथ अलग-अलग लुक दे सकते हैं। हाथों पर बल्ब बनाने के लिए आप चूड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने अनुसार डिजाइन दें और फिर उसे मेहंदी से फाइनल टच दें। इससे आपका मेहंदी बहुत ही आकर्षक नजर आएगा।

मोर पंख टैटू मेहंदी डिजाइन

Tattoo Mehndi
mor pankh mehndi design

यदि आप अपने हाथों को थोड़ा मॉर्डन और यूनिक  लुक देना चाहते हैं, तो मोर पंख के टैटू मेहंदी डिजाइन बनाएं। इस तरह के डिजाइन को आप अपने हाथों या फिर ब्रैसलेट लुक में डिजाइन कर सकते हैं। अगर आप सीधे मेहंदी के कोन से इस तरह का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो पेन से इस आकृति को बनाएं। इसके बाद इसे मेहंदी से सुंदर का आकार दें। यह आपके हाथों पर बहुत ही सुंदर नजर आएगा।

Advertisement

तितली डिजाइन

Mehndi Design
butterfly mehndi design

तितली टैटू का मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही कॉमन होता है। हालांकि, इसे बनाना आपके लिए थोड़ा कठिन हो। तितली के पैटर्न वाले आप कई तरह के मेहंदी डिज़ाइन अपने हाथों पर बना सकते हैं। इंटरनेट पर आपको इस तरह के बहुत ही डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप पेन की मदद से सुंदर सा आकार देकर मेहंदी टैटू बना सकते हैं।

हार्ट टैटू मेहंदी डिजाइन

Mehndi
Love Mehndi Design

अगर आप अपने पार्टनर को आकर्षित करने का प्लान कर रहे हैं, तो हार्ट शैप का टैटू मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बना सकते हैं। इस तरह के ढेरों डिजाइन आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएंगे, जो देखने में बहुत ही प्यारे और खूबसूरत नजर आते हैं।

Advertisement

इसी तरह के आप कई खूबसूरत टैटू मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बना सकते हैं। अगर आपको हमारे यह खूबसूरत डिजाइन पसंद आए, तो अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें। वहीं, हमारे साथ इसी तरह बने रहें। ताकि आपको इस तरह के कई खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की लिस्ट आसानी से मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement