For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पुष्पा के जन्मदिन पर रिलीज होगा "पुष्पा: द रूल" का टीज़र,अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्टर: Pushpa 2 Teaser Date

11:56 AM Apr 03, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
पुष्पा के जन्मदिन पर रिलीज होगा  पुष्पा  द रूल  का टीज़र अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्टर  pushpa 2 teaser date
Pushpa 2 Teaser Date
Advertisement

Pushpa 2 Teaser Date: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2021 में आई फिल्म "पुष्पा : द राइज" में ऐसी अदाकारी की थी कि फैंस उनके दीवाने हो गए थे। पुष्पा पार्ट 1 फिल्म में बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, इस फिल्म को देश के साथ पूरी दुनिया में पसंद किया गया था। वहीं इस फिल्म के खत्म होते होते एक बात यह भी सामने आ गई थी कि "पुष्पा : द राइज " के बाद इसका दूसरा भाग भी आयेगा। जिसका दर्शक 3 साल बाद भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शकों की इस बेताबी को समझते हुए फिल्म के निर्देशकों ने साल 2023 में ही फिल्म के रिलीज होने की डेट बता दी थी। बता दें कि "पुष्पा : द रूल" मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इसका भी पर्दा फिल्म के मेकर्स ने उठा दिया है।

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के निर्देशकों ने पुष्पा पार्ट 2 के नए पोस्टर के साथ इस फिल्म के टीज़र आउट होने की डेट की घोषणा कर दी है।

Also Read : पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule)

Advertisement

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर लॉन्च होगा टीजर

पुष्पा 2 के निर्दशकों ने इस फिल्म को सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर लांच करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का बर्थडे 8 अप्रैल को होता है, फिल्म के मेकर्स ने उनके 42वें जन्मदिन को और ज्यादा ख़ास बनाने के लिए यह घोषणा की है। याद दिला दें कि इससे पहले भी पुष्पा : द रूल का एक टीजर 2023 में आ चुका है।

15 अगस्त से सिनेमाघरों में होगी पुष्पा पार्ट 2

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया । जिसमें उनके पैरों में घुँघरू बँधी हुई है, और उसके ठीक सामने "पुष्पा : द रूल" फिल्म के रिलीज होने की डेट 15 अगस्त 2024 लिखी हुई है। वहीं उसके ऊपर "पुष्पा : द रूल" मूवी के टीजर लांच होने की डेट 8 अप्रैल 2024 लिखी हुई है। अल्लू अर्जुन द्वारा जारी किये गए इस पोस्टर पर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं पोस्टर जारी होने के कुछ घंटों में ही यह पोस्टर सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करने लगा।

Advertisement

डेविड वार्नर ने लिखा "वाह ! सुपर"

पुष्पा 2 फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। साउथ के नामी निर्देशक सुकुमार ने इस फिल्म का पहला पार्ट "पुष्पा : द राइज" जब दिसंबर 2021 में लॉंच किया था तब उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि इस फिल्म को लेकर इतना अधिक क्रेज दर्शकों में देखने को मिलेगा। अभी जारी किये गए पोस्टर पर फैंस अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और अल्लू अर्जुन के प्रशंसक डेविड वार्नर ने भी इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा "वाह! सुपर", डेविड वार्नर ने फिल्म के फेमस सांग पर कई सारे रील बनाये हैं, इतना ही नहीं क्रिकेट के मैदान में उन्होंने कई बारे शतक लगाने के बाद और कैच पकड़ने के बाद पुष्पा स्टाइल में प्रतिक्रिया भी दी है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement