स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

Lifestyle : क्यों करतें हैं गॉसिप ? जानिए इसके फायदे और नुकसान

आप अपनी गॉसिप को पॉजिटिव कैसे रखा जाए चलिए ये सारी बाते जानते हैं, इस खास लेख के जरिये।
01:01 AM Jun 07, 2022 IST | Monika Agarwal
Lifestyle
Advertisement

गॉसिप यानी गपशप। जो अक्सर जब दो या दो से ज्यादा लोग किसी ग्रुप में बैठते हैं तो करते हैं जोकि बहुत आम बात है। हम गॉसिप क्यों करते हैं, इसका क्या सही तरीका हो, क्या आपने पहले कभी इस बारे में सोचा है?

Advertisement

अगर कोई व्यक्ति ये कहे कि वो गॉसिप नहीं करता तो इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। कोई भी ऐसा नहीं है, जो इसे किये बिना रह पाता हो। आप जब भी अपने दोस्तों या कलिग के साथ होते हैं तो सबके बीच में कुछ ना कुछ तो गपशप होती ही है। जिसे अनदेखा भी नहीं किया जा सकता। 

Advertisement

गॉसिप कह लिया जाए या गपशप करना कह लीजिये, इसे करने के लिए किसी विषय कि जरूरत नहीं होती। लेकिन आप इसे किस तरह से करते हैं, और क्यों करते हैं, इसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। तो आज इस लेख में इसी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

क्यों करते हैं गॉसिप?

क्यों करते हैं हम गॉसिप

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हम गॉसिप क्यों करते हैं? तो बता दें कि इसको करने के लिए ना तो दिल की जरूरत होती है, और ना ही दिमाग की। गॉसिप में आप या तो किसी दूसरे इंसान की बात करते हैं, या फिर अपने में कोई टॉपिक निकालकर उसे आगे बढाते हुए बातचीत करती हैं।

Advertisement

इसमें कभी कभी हमारा व्यवहार ऐसा हो जाता है, जो बातों ही बातों में दूसरों को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। कुछ शोध की मानें तो, इससे हमारी पर्सनालिटी भी काफी प्रभावित होती है। ये या तो सकारात्मक प्रभाव डालता है या तो नकारात्मक प्रभाव।

आप कब होती हैं गलत?

आप कब होती हैं गलत

गॉसिप या तो निगेटिव असर डालती है या फिर पॉजिटिव। अगर इससे हमारे व्यवहार में निगेटिव असर पड़ रहा है तो, हम दूसरों से सिर्फ निगेटिव बात ही करती रहेंगी और दूसरों की निगेटिविटी को ही पकड़ेंगी। आप गलत रस्ते पर तब जाने लगती हैं जब, इसके जरिये आप अफवाहें फैलाने लगती हैं। फिर किसी गलत सूचना को एक दूसरे से साझा करने लगती हैं। इस तरह की आदत आपको बेहद बुरी महिला बना देती है।

इसके फायदे भी हैं

इसके फायदे भी हैं

इसको करने के फायदे भी हो सकते हैं, ये एक सिक्के के दूसरे पहलू की तरह ही है। गॉसिप करना किसी मनोरंजन से कम नहीं है। इससे जुड़े लाभ भी आपको देखने को मिल सकते हैं। आप उन लोगों की पहचान आसानी से कर सकती हैं, जिनपर आपको भरोसा है। इससे आपको दूसरों की कमियों का पता चलता है। अगर आप अपने ग्रुप में पॉजिटिव स्टोरी और उससे जुडी क्षमताओं के बारे में जानकारी को साझा करती हैं, तो जानकारी भी आपकी ही बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें | Celebrity Gossip – नखरों से भरा है पूरा बॉलीवुड, बहुत इंटरेस्टिंग है इन सेलेब्स के टेंट्रम्स

क्या आपको पता है सही तरीका

अपने पर्सनल फायदे के लिए कभी गॉसिप ना करें

इसको करने का सही तरीका भी होता है, इस बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। अगर इसका सही तरीका आपको आ गया तो आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। लेकिन इसकी ट्रिक क्या है ये जानना भी तो जरूरी है। तो चलिए फिर जानते हैं इसकी ट्रिक जो आपको और हमको फॉलो करनी चाहिए।

Tags :
लाइफस्टाइल
Advertisement
Next Article