For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

लद्दाख की खूबसूरती आपको बना देगी दीवाना, इन जगहों को करें एक्सप्लोर: Ladakh Tourist Places

08:30 PM Apr 04, 2024 IST | Swati Kumari
लद्दाख की खूबसूरती आपको बना देगी दीवाना  इन जगहों को करें एक्सप्लोर  ladakh tourist places
Advertisement

Ladakh Tourist Places: लद्दाख भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। यह अपने प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटकों के बीच में काफी मशहूर है। केंद्र शासित प्रदेश काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर दक्षिण में हिमालय तक फैला हुआ है। लद्दाख में चारों ओर फैले ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आप जन्नत में आ गए हैं। बता दें, लद्दाख क्षेत्र को दो भागों में बांटा गया है। इनमें से लेह डिस्ट्रिक्ट और कारगिल जिला शामिल है। आज हम आपको बताने वाले है कि आप लद्दाख में कहां-कहां घूम सकते है।

Also read: 20+ गुवाहाटी में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Pangong Jheel

लेह लद्दाख के पास ब्लू पैंगोंग झील है। ये प्रसिद्ध झील 12 किलोमीटर लंबी है और भारत से तिब्बत तक फैली हुई है। यह झील करीब 43,000 मीटर की ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से इसका तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसे कई फिल्मों की शूटिंग का हॉट-स्पॉट होने की वजह से काफी लोकप्रियता मिली है। पैंगोंग झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Advertisement

मैग्नेटिक हिल को ग्रेविटी हिल भी कहा जाता है। यह पहाड़ी समुद्र के स्तर से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर और लेह शहर से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके पूर्वी हिस्से में सिंधु नदी बहती है, जो तिब्बत में जाकर निकलती है। ये लद्दाख घूमने वाले यात्रियों के लिए एक अवश्य पड़ाव है। लद्दाख में मैग्नेटिक हिल का रहस्य दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Gurudwara Pathar Sahib

लेह लद्दाख से गुरुद्वारा पत्थर साहिब लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसका निर्माण 1517 में गुरु नानक की याद में बनाया गया था। यह जगह कई ट्रक चालकों और सेना के काफिले के लिए एक बहुत ही खास जगह है। कहा जाता है कि जो भी पर्यटक यहां दर्शन करने आते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।

Advertisement

Shanti Stupa

शांति स्तूप लेह लद्दाख का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो एक बौद्ध सफेद गुंबद वाला स्तूप है। शांति स्तूप का निर्माण एक जापानी बौद्ध द्वारा बनाया गया था। यह स्तूप अपने आसपास के परिदृश्य का मनोरम दृश्य प्रदान करता है। शांति स्तूप को लेह में एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। आप यहां घूमने के लिए जाएंगे तो आपको एक अलग एहसास महसूस होगा।

Leh Market

लेह मार्किट लेह-लद्दाख में पहला ऐसा स्थान है, जहां आप जाकर शॉपिंग कर सकते है। इस मार्किट में कई छोटे तिब्बती बाजार और स्मारिका की दुकानें हैं, जो कशीदाकारी पैच जैसे विभिन्न लेख पेश करती हैं जो कस्टम मेड, पश्मीना शॉल, प्रार्थना के पहिये और विभिन्न चांदी की कलाकृतियों के रूप में हो सकते हैं। इस मार्केट में आपको खाने के लिए काफी कुछ मिल जाएगा।

Advertisement

Stok Places

लद्दाख घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए स्टॉक पैलेस हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। यह महल अपनी सुंदर वास्तुकला और सुंदर उद्यानों के लिए काफी फेमस है। अगर आप घूमने के लिए इस महल में जाते है तो आपको यहां राजाओं के युद्ध कालीन कपड़े और अन्य चीजों को देखने का मौका मिलेगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement