For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

त्वचा पर चढ़ गया होली का पक्का रंग, ऐसे होगा गायब: Remedies To Remove Holi Colours

होली पर लगा रंग अगर त्वचा पर जम जाए तो काफी परेशानी होती है। आप कुछ आसान ढंग से ये अपनी स्किन पर लगे इन रंग के निशानों से निजात पा सकते हैं।
06:30 PM Mar 25, 2024 IST | Renuka Goswami
त्वचा पर चढ़ गया होली का पक्का रंग  ऐसे होगा गायब  remedies to remove holi colours
Theme Party
Advertisement

Remove Holi Colours: होली के रंगों की बौछार का इंतजार साल भर रहता है, ऐसे में बेरंग होली की कल्पना कर पाना भी असंभव है। आखिरकार होली का त्योहार हमारी बेरंग जिंदगी में रंगों को भरने का काम करता है। लेकिन कई बार, होली पर लगा रंग ऐसा जमता है, कि इसे त्वचा से हटा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। केमिकल से बने पक्के रंगों से छुटकारा पाना बेहद मशक्कत वाला काम होता है। इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे खा नुस्खे लाए हैं, जिनकी मदद से आप बहुत जल्द रंग के इन निशानों से निजात पा सकेंगे।

Also read : आप भी गिफ्ट रैपर पेपर को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो इन आसान तरीकों से करें रियूज़: Wrapping Paper Reuse

होली के रंगों को मिनटों में छूमंतर कर देंगी ये आसान और सुरक्षित रेमेडीज : Remedies To Remove Holi Colours

Remove Holi Colours

खीरे से ऐसे छूटेगा रंग

भला कौन होली के अगले दिन रंगा पुता अपने ऑफिस जाना चाहता है? आप खीरे का प्रयोग कर अपनी स्किन पर लगे इन रंगों से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे का रस निकालकर उसमें बहुत थोड़ा सा गुलाब जल मिलाना होगा। अब इस मिश्रण में एक चम्मच सिरका मिला लें, इससे तैयार होने वाले पेस्ट से आपके चेहरे पर लगा रंग साफ हो जाएगा। इसके साथ ही आपकी त्वचा का दबा निखार भी वापिस आ जायेगा।

Advertisement

मूली भी करती है कमाल

होली पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए आप मूली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल मूली का रस निकालकर उसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर एक पाते बना लें। इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर लगाकर कुछ देर में मुंह धो लें। इस मिश्रण को लगाने से आपकी स्किन पर लगे रंग के दाग गायब हो जाएंगे और आपको मिलेगी एक चमकती हुई त्वचा।

नींबू और बेसन की जोड़ी

नींबू को बेसन केडी साथ प्रयोग करके भी आसानी से होली का जमा हुआ रंग छुड़ाया जा सकता है। दरअसल इसके लिए आपको बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट को मुंह पर लगाकर गुनगुने पानी से धोते ही सभी रंग के निशान गायब हो जाएंगे।

Advertisement

जिंक ऑक्साइड भी आता है काम

त्वचा पर लगे होली के गहरे रंग को छुड़ाने के लिए आप जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में इन दोनो तत्वों से मिलाकर बनाया गया ये लेप चेहरे पर लगाने से रंग हल्का पड़ने लगेगा। बीस पच्चीस मीनार बार फेसवॉश की मदद से अपनी त्वचा धो लें इससे बचा हुआ रंग भी साफ हो जाएगा। इस लेप को लगाने के बाद रगड़े नहीं बल्कि स्पोंज की सहायता लें।

जौ का आटा आएगा काम

जौ के आटे और बादाम के तेल से भी आप शरीर पर लगे जिद्दी रंग के निशान आसानी से छुटा सकते हैं। इन दोनो तत्वों को त्वचा पर लगाने से रंग बेहद साफ हो जाएगा। इसके साथ ही आप पिसा हुआ पपीता भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

संतरे के छिलके से साफ होगा रंग

क्या आपने सोचा है कि आप होली का जिद्दी रंग चेहरे से हटाने के लिए संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को दूध में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है। इनके संयुक्त मिश्रण से आपकी स्किन पर लगा रंग साफ हो जाएगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement