For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शरीर के कोलेस्ट्रॉल को मिनटों में ठीक करेगा इस पेड़ की छाल का बना काढ़ा: Remedy for Bad Cholesterol

08:00 AM Apr 02, 2024 IST | Gayatri Verma
शरीर के कोलेस्ट्रॉल को मिनटों में ठीक करेगा इस पेड़ की छाल का बना काढ़ा  remedy for bad cholesterol
Remedy for Bad Cholesterol
Advertisement

Remedy for bad cholesterol: शरीर में बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई तरह की बीमारी को जन्म देता है। ये कोलेस्ट्रॉल तब और खतरनाक हो जाता है जब आपका खान पान और जीवनशैली सही न हो। अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते है तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक आम बात है। आज के समय में ज्यादातर लोग इस बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं हालाँकि इसके लिए कई तरह की दवाइयां और रेमेडी उपलब्ध है। लेकिन हम आपको इस पोस्ट में एक ऐसा आयुर्वेदिक तरीका बताएँगे जिसके सेवन से आपके शरीर का बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बिलकुल खत्म हो जाएगा। इस आयुर्वेदिक तरीके में हम एक पेड़ की छाल का काढ़ा बनाएंगे। तो चलिए जानते है ये काढ़ा कैसे बनेगा।

Also read: ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए इन 4 योगासन की लें मदद

शरीर के कोलेस्ट्रॉल को मिनटों में ठीक करेगा इस पेड़ की छाल का बना काढ़ा: Remedy for Bad Cholesterol
High cholesterol

भारत जैसे देश में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है लेकिन ये बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ये पूजनीय पेड़ ओषधि गुडों से भरपूर है। आयुर्वेद में ही बरगद की छाल को दिल के लिए फायदेमंद बताया गया है। जैसे की हमने बताया कि कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए हमे केवल बरगद के पेड़ की छाल की जरूरत है। बरगद की छाल में कुछ ऐसे तत्व पायें जाते है जो शरीर में जमा बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते है और दिल से जुड़ी हुई समस्याएं दूर रहती है। छाल का सकरात्मक प्रभाव पाने के लिए इसका काढ़ा बनाकर पियें। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करेगा।

Advertisement

Banyan tree
Banyan tree kadha for cholestroel

बरगद की छाल का काढ़ा बनाने का तरीका बहुत ही सरल है। आपको आसानी से आस पास बरगद का पेड़ मिल जाएगा आपको पेड़ से उसकी छाल को निकलकर लाना है और कुछ दिन धूप में रखकर अच्छे से सुखा लेना है। छाल के टुकड़े को छोटे छोटे टुकड़े में कर मिक्सी में पीस लेना है। इस तरह से आपके पास बरगद की छाल का चूर्ण तैयार है। आप किसी भी समय बस एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण को उबालना है और ठंडा करके उसका सेवन कर लेना है।

इसके साथ ही आप एक और तरीके से इसका काढ़ा तैयार कर सकते है। इसके लिए आप फ्रेश बरगद की छाल लायें और पानी में डालकर अच्छे तरीके से उबाल लें। उबालने के बाद पानी में से बरगद की छाल को निकालकर फेंक दें और काढ़ा को ठंडा करके सेवन करें।

Advertisement

बताये हुए दोनों ही तरीकों में से आप अपने अनुसार कोई भी तरीका अपनाकर काढ़ा बना सकते है। इसी के साथ इसके अच्छे परिणाम के लिए सुबह और शाम दोनों टाइम सेवन करें। इसके सेवन से आपके शरीर की नसों में जमा हुआ बुरा से बुरा कोलेस्ट्रॉल कुछ ही दिनों में बहार निकल जाएगा।

Doctor Advise
Doctor Advise necessary

बताया हुआ नुस्खा कारगर है लेकिन फिर भी हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है अगर समय से इसका इलाज न किया जाएं तो आपको हार्ट अटैक भी हो सकता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर से सलाह जरुर लें। किसी भी घरेलू नुस्खे से पहले एक बार डॉक्टर से सम्पर्क करना जरुरी है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement