For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

विदेशी दूल्हे की चाहत न पड़ जाए भारी, बढ़ रहे 'मैट्रिमोनियल फ्रॉड' के मामले: Matrimonial Fraud

08:00 PM May 31, 2024 IST | Monika Agarwal
विदेशी दूल्हे की चाहत न पड़ जाए भारी  बढ़ रहे  मैट्रिमोनियल फ्रॉड  के मामले  matrimonial fraud
Matrimonial Fraud
Advertisement

Matrimonial Fraud: भारत में विवाह सबसे बड़े संस्कारों में से एक है। यह सिर्फ दो लोगों की पार्टनरशिप नहीं, बल्कि दो परिवारों के 'एक' होने की परंपरा है। परिवार के बड़े-बुजुर्ग आपस में मिलकर इस संबंध को और मजबूत बनाते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में अपने सपनों के प्रिंस या प्रिंसेस  खोजने की चाहत में युवा वर्ग माता-पिता से कहीं ज्यादा ऑनलाइन मैरिज साइट्स पर विश्वास दिखाने लगे हैं। लाखों लोगों ने इन मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपने रजिस्ट्रेशन भी करवा रखे हैं। इनमें से अपना बेस्ट पार्टनर चुनना युवक-युवतियों को आसान लगता है।

यही कारण है कि भारत में इन साइट्स के मार्केट को नई ऊंचाई मिली है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आप जिसे परफेक्ट मैच मान रहे हैं, क्या वो सच में उतना ही परफेक्ट है। लंबे समय से इन साइट्स के जरिए युवकों और महिलाओं की भावनाओं से खेलकर फ्रॉड करने के कई मामले सामने आए हैं। इसे ऑनलाइन मैट्रिमोनियल फ्रॉड कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी लाइफ पार्टनर चुनने के लिए इन साइट्स की मदद ले रही हैं तो सावधानी रखना जरूरी है।

Also read:रिलेशनशिप की दुनिया का नया ट्रेंड है स्लीप डिवोर्स, जानिए क्या हैं इसके फायदे-नुकसान: Sleep Divorce

Advertisement

उदाहरण -1

महिला का किया गया सेक्सुअल रूप से शोषण 

20 मई 2017 को साउथ दिल्ली के एक पुरुष ने ऐसी ही एक साइट पर पहले महिला से दोस्ती की फिर उससे शारीरिक संबंध बनाएं।  महिला ने बताया कि जब वह इस पुरूष से मेट्रिमोनियल साइट पर बात करने लगी तो पुरुष ने शादी करने के लिए कहा और उसे अपना शहर भी छोड़ने को कहा। तो महिला ने दूसरे शहर में शिफ्ट होने से मना कर दिया । इस पर उस आदमी ने कहा कि वो कभी कभी उसके पास आ जाया करेगा और दोनों एक साथ रहेंगे और महिला के घर वालों से भी वह मिल लेगा। इसके बाद महिला से उसके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और 10 लाख रुपए मांगे ताकि उसे रेलवे में जॉब दिला सके। ये महिला पुणे की थी।

Matrimonial Fraud
Woman was sexually exploited

क्या कहता है कानून

आईटी अधिनियम 2000 के तहत मैट्रिमोनियल साइट्स 'मध्यस्थों' के अंतर्गत आती हैं। ऐसे में इनके माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के लिए ये साइट्स जिम्मेदार हैं। हालांकि अधिकांश मैट्रिमोनियल साइट्स ने इसे लेकर अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाए हैं। ऐसे में धोखेबाज अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर मासूमों को लूट रहे हैं।

Advertisement

ऐसे समझें जालसाजों की चालाकियां

मैट्रिमोनियल साइट्स को धोखाधड़ी का प्लेटफार्म बनाने वाले जालसाज आमतौर पर अपनी शानदार नकली प्रोफाइल बनाते हैं। अधिकांश मामलों में वे ​खुद को विदेश में अच्छी जॉब करने वाला बताते हैं। ऐसा करने से सामने वाला इंप्रेस भी हो जाता है और मिलने की कोशिश भी नहीं कर पाता। इन जालसाजों का टारगेट अक्सर विधवा, तलाकशुदा या बुजुर्ग महिलाएं होती हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं और अपने लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर खोज रही होती हैं।

अपना टारगेट खोजने के बाद ये बदमाश महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर उनके फोन नंबर, ईमेल और घर का पता हासिल कर लेते हैं। इसके बाद खुद का प्रोफाइल मैट्रिमोनियल साइट्स से हटा लेते हैं। फिर सीधा संपर्क बनाते हैं। एक बार जब सामने वाले को इन पर पूरा विश्वास हो जाता है तो वे कभी महंगे गिफ्ट की कस्टम ड्यूटी तो कभी मनी एक्सचेंज और जरूरत के नाम पर उनसे रुपए ऐंठ लेते हैं। रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के बाद ये जालसाज गायब हो जाते हैं।

Advertisement

उदाहरण -2

मुंबई की महिला के साथ हुआ 1.2 करोड़ का फ्रॉड

45 वर्ष की एक मुंबई की महिला ने यूएस में रहने वाले एक पुरुष पर 1.2 करोड़ रुपयों का फ्रॉड करने का आरोप लगाया। उस आदमी ने इस भारतीय महिला के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी और धीरे धीरे महिला को शादी करने का झांसा दे कर उनसे पैसे ऐंठता गया। जब महिला को समझ आने लगा, तब तक 1.2 करोड़ रुपयों का चूना लग चुका था।

मैट्रिमोनियल फ्रॉड से ऐसे बचाएं खुद को

1. किसी एक साइट पर न करें भरोसा

किसी भी एक मैट्रिमोनियल साइट पर अच्छी प्रोफाइल देखकर इंप्रेस न हों। आपको जो भी प्रोफाइल अच्छी लगे, गूगल पर जाकर उसके बारे में पूरी जानकारी निकालें। सिर्फ उन्हीं प्रोफाइल्स को देखें जिन्हें मैट्रिमोनियल साइट्स की ओर से जांच कर बैच दिया गया है। सबसे जरूरी एक अच्छी साइट्स पर ही पार्टनर की तलाश करें।

2. खुद भी करें क्रॉस चेक

जीवन आपका है, इसलिए सावधानी भी आपको ही रखनी होगी। अगर आप ऑनलाइन  पार्टनर खोज रहे हैं तो प्रोफाइल को क्रॉस चेक करें। अपनी जानकारी देने के साथ ही सामने वाले से भी पूरी जानकारी लें। फिर इन सभी को जैसे- नौकरी, घर, पेरेंट्स, स्कूलिंग, कॉलेज आदि को क्रॉस चेक करें। जब आप खुद संतुष्ट हों, तब ही आगे बढ़ें।

3. रिश्ते को पूरा समय दें

express love
give full time to the relationship

कहते हैं जल्दबाजी का काम शैतान का। इसलिए अगर आप किसी के साथ जीवन भर का रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं तो खुद को पूरा समय दें। अगर सामने वाला ज्यादा जल्दी में दिखें तो आपको अपने फैसले पर फिर से सोचने की जरूरत है। रिश्ते में बहुत जल्दी आगे बढ़ना खतरनाक हो सकता है। कभी भी अपनी पर्सनल फोटो या वीडियो किसी को न भेजें।

4. पैसा बिगाड़ता है रिश्ता 

Money Issue
Relationship Advice

रिश्तों में जहां पैसा आ जाता है, वहीं वे बिगड़ना शुरू हो जाते हैं। अगर सामने वाला शख्स आपसे कई बहाने से बार-बार रुपए मांग रहा है तो समझ जाएं कि यहां दाल में कुछ काला है। अगर आपको कुछ भी गलत लगता है तो इसकी शिकायत करें।

5. पर्सनल मुलाकात जरूरी  

फ्रॉड इंसान कभी भी अपना चेहरा आपको नहीं दिखाएगा। वो आसानी से वीडियो कॉल या चैट पर नहीं आएगा। वहीं अगर आप रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रही हैं तो सबसे जरूरी है उससे पर्सनल मुलाकात। इसके बिना कोई फैसला न लें।

अगर आप मेट्रिमोनियल साइट्स पर ढूंढ रहे हैं अपना पार्टनर तो इन स्कैम्स के बारे में जरूर जान लें-

आज के समय में हर चीज ऑनलाइन हो गई है। यहां तक की अगर आप को अपना पार्टनर भी ढूंढना हो तो आप ऑनलाइन मैट्रिमोनियल या डेटिंग साइट का प्रयोग करके अपने लिए हम सफर चुन सकते हैं। लेकिन हर चीज जैसी दिखती है वैसी होती नहीं है।

उदाहरण -3

हैदराबाद की महिला को लगाया 14 लाख का चूना

Fraud
Hyderabad woman defrauded of Rs 14 lakh

7 जून 2017 को हैदराबाद साइबर सेल पुलिस ने दिल्ली में  रहने वाले एक बिजनेस मैन को पकड़ा क्योंकि उसने हैदराबाद की एक महिला को 14 लाख रुपए से ठगा था। यह दोनों एक दूसरे से मेट्रिमोनियल साइट पर कनेक्ट हुए थे। 7 फरवरी को महिला के पास डॉक्टर सुमंत भैरथ का मैसेज आया और यह अपने आप को यूके में रहने वाला एक डॉक्टर बता रहे थे, जो भारत से संबंधित थे। डॉक्टर ने इनसे शादी करने में रुचि दिखाई और व्हाट्सएप पर बात करने लगे। डॉक्टर ने महिला को अपनी बहन और उसके बेटे के साथ इंडिया आने के लिए कहा और उसे वीजा के पैसे देने को कहा।

इस पर पुरुष ने महिला को किसी माध्यम से पैसे भेजने को कहा और उसे लेने जाने को कहा। जब वह पैसे के कंटेनर को लेने गई तो कस्टम ड्यूटी आदि का बहाना करके उससे काफी सारे रुपए ले लिए गए। जब इसके बाद सुमंथ ने फोन उठाने बंद कर दिए तो महिला ने पुलिस में बताया और फिर छानबीन के बाद सुमंथ को अरेस्ट कर लिया गया।

उदाहरण -4

पुणे में 54 वर्ष के एक आदमी से जबरदस्ती रुपए और कीमती चीज लूट कर फरार

पुणे में 54 वर्ष के एक आदमी से जबरदस्ती रुपए और कीमती चीज लूट कर फरार होने का केस सामने आया। जब मैट्रिमोनियल साइट पर उस व्यक्ति(नरेश) ने एक प्रोफाइल पर लड़की को देखकर उससे बातें करना शुरू की। वो अपनी पहली पत्नी से तलाक ले रहा था और नए पार्टनर की तलाश में था। धीरे-धीरे उस लड़की से प्रभावित होकर नरेश ने अपने घर वालों से भी उस लड़की की बातचीत करवाई। जब घरवालों की तरफ से उस लड़की को पसंद कर लिया गया,तो  ये बात नरेश ने साइट पर मिली लड़की को बताई। इस पर लड़की ने खुश होकर उसे मिलने के लिए बुलाया।

जब नरेश उस लड़की से मिलने गया तो वहां पहले से ही कुछ और लड़के भी मौजूद थे। जिन्होंने नरेश को घेर लिया और उस लड़की के कहने पर उस समय नरेश के पास जितना कैश था और कीमती सामान था, सारा  लूट लिया।  यहां तक कि नरेश पर दबाव बनाया कि वह उसे इस समय 5 लाख रुपए दे , वरना वो लड़की शोर मचा देगी कि उसके साथ नरेश ने रेप किया है। नरेश एक जाने-माने परिवार से संबंधित था। इसलिए अपनी रेपुटेशन बचाने के लिए उसने तभी के तभी उस लड़की के अकाउंट में ₹500000 ट्रांसफर किये और अपनी जान बचाई।

नाइजीरियन गैंग ने हैदराबाद की महिला को 48 लाख रुपयों से ठगा

हैदराबाद में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी का एक नाइजीरियन गैंग ने उनके 48 लाख से ज्यादा रुपए लूट लिए हैं। यह गैंग गुड़गांव में रह रहा था और बाद में पुलिस ने इनको अरेस्ट कर लिया था।

ऐसे लोगों से और फ्रॉड होने से बचने के लिए आप को काफी ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।इसलिए आप को बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और अपने पूरे जीवन भर के लिए साथ रहने वाले पार्टनर का चुनाव किसी भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। आजकल ऑनलाइन काफी सारे स्कैम चल रहे हैं  जिनको उदाहरण के तौर पर यहां बताया भी गया है। इसलिए किसी भी मामले में पहले तह तक जाना आवश्यक है। मैं ये नहीं कह रही कि मैट्रिमोनियल साइट पर हर कोई धोखेबाज है, लेकिन अच्छा हो आप एक अच्छी मैट्रिमोनियल साइट का प्रयोग करें। लेकिन किसी पर आंख बंद कर विश्वास करने से पहले ठोक बजा कर निर्णय लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement