For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशियों पर दिख सकता है असर: Lunar Eclipse 2024

12:13 PM Mar 20, 2024 IST | Pinki
होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण  इन राशियों पर दिख सकता है असर  lunar eclipse 2024
Lunar Eclipse 2024
Advertisement

Lunar Eclipse 2024: हिन्दू धर्म में होली पर्व का बहुत अधिक महत्त्व है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। उसके अगले दिन अबीर और गुलाल से होली खेली जाती है। इस बार होली पर साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले से सूतक लग जाता है ऐसे में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य की मनाही होती है। हालांकि भारत में इस ग्रहण का असर नहीं होगा। लेकिन एक खगोलीय घटना होने के चलते इसका असर राशियों पर जरूर पड़ेगा। ऐसे में किन राशियों पर चंद्रग्रहण का कैसा असर होगा, आइये जानते हैं।

Also read: रिश्ते होंगे मजबूत, जब आप पार्टनर के साथ खेलेंगे राशिनुसार होली: Zodiac Sign and Holi

कब और कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण

Lunar Eclipse 2024
Lunar Eclipse 2024 Time and Date

चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। भारत में ग्रहण नहीं दिखाई देने के बावजूद राशियों पर इसका प्रभाव जरूरी पड़ेगा क्योंकि ग्रहण लगना खगोलीय घटना है, जिसका सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड पर असर होगा।

Advertisement

इन देशों में नजर आएगा चंद्रग्रहण

भारत में भले ही चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा लेकिन आयरलैंड, इंग्लैंड, अमेरिका, जापान, रूस, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आदि देशों और उनके शहरों में देखा जा सकेगा। ये बहुत ज्यादा नहीं सिर्फ चांद थोड़ा सा धुंधला नजर आएगा।

इन राशियों पर होगा असर

कर्क: कर्क राशि वाले जातकों को होली पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापर संबंधी कार्य में असफलता मिल सकती है।

Advertisement

वृश्चिक: इस राशि वाले जातकों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेशेवर जीवन में समस्याएं घेर सकती हैं।

कुंभ: कुंभ राशि वाले जातकों की लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। किसी भी विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतें और किसी भी झगड़े में न पड़े। कारोबार में नुकसान हो सकता है।

Advertisement

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए ये समय मुश्किल भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए अपना ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक रिश्तों में कलह हो सकती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement