For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बसंत पंचमी की थीम है येलो, ट्राई कर सकती हैं ये आउटफिट्स: Festive Yellow Outfit Ideas

कंगना से लेकर प्रीति जिंटा तक इन अभिनेत्रियों के खा लुक ट्राई कर आप अपनी बसंत पंचमी को खास बना सकती हैं। सिंपल से लेकर रॉयल क्वीन तक ये लुक्स हैं बेहद खास
11:30 AM Feb 01, 2024 IST | Renuka Goswami
बसंत पंचमी की थीम है येलो  ट्राई कर सकती हैं ये आउटफिट्स  festive yellow outfit ideas
Festive Yellow Outfit Ideas
Advertisement

Festive Yellow Outfit Ideas : बसंत पंचमी का त्योहार आ रहा है, ऐसे में अपने प्यार सजना के लिए सजना तो बनता है। अगर आप अपने बसंत उत्सव को खास बनाना चाहती हैं तो येलो कलर थीम में सजना एक बेहतरीन ऑप्शन है। कलर थीम येलो का ख्याल रखते हुए हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास और विशेष आउटफिट ऑप्शंस जिनको चुनकर आप अपने बसंत पंचमी के अनुभव को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विशेष अनुभवों के बारे में।

Read More : आलिया के साड़ी आउटफिट्स को करें ट्राई, दिखेंगी बेहद खास: Alia Traditional Saree

सेलिब्रिटीज के इन ट्रेडिशनल लुक्स को देखकर लें आउटफिट आइडियाज

शिल्पा शेट्टी की वार्डरोब से ये खास आउटफिट

शिल्पा शेट्टी के फैशनेबल आउटफिट्स बेहद खास होते हैं। अक्सर सिर्फ शिल्पा के फैंस ही नहीं बल्कि फैशन इंडस्ट्री के बड़े बड़े चेहरे भी शिल्पा के फैशन सेंस की तारीफ करते नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ खास ट्राई करना चाहती हैं, तो ये आउटफिट आपको बेहद पसंद आने वाला है। येलो बेस पर हैंडपैंटेड कमल तलाई वाली ये साड़ी बेहद खास दिख रही है। इस आउटफिट में शिल्पा काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।

Advertisement

परिणीति का ये आउटफिट है मनमोहक

बॉलीवुड की मनमोहिनी परिणीति चोपड़ा का ये आउटफिट भी आप इस बसंत पंचमी पर ट्राई कर सकती हैं। दरअसल इस आउटफिट को परिणीति ने अपनी हल्दी फंक्शन में कैरी किया था, पर आप चाहें तो इस येलो ब्यूटीफुल आउटफिट को कैरी कर बसंत पंचमी पर खूबसूरती के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। येलो नायरा कट सूट पर पेस्टल मल्टीकलर दुपट्टे वाले इस लुक को आप जरूर ट्राई करें।

प्रैटी प्रीति का प्रैटी आउटफिट

अगर आप चाहें तो प्रीती जिंटा की वार्डरोब में से ये आउटफिट भी बसंत पंचमी पर ट्राई कर सकती हैं। येलो एंब्राउडर्ड सिल्क लहंगा देखने में काफी कूल लग रहा है और प्रीती के इस लुक में बॉर्डर्ड दुपट्टा चार चांद लगा रहा है। इस बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा में आप ये ट्रेडिशनल लुक अपना सकती हैं।

Advertisement

सिंपल सी किआरा

किआरा आडवाणी बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका डंका फैशन वर्ल्ड में बजता है। सादगी के साथ खूबसूरत दिखने वाली इस अभिनेत्री से भी आप आउटफिट इंस्पो ले सकती हैं। किआरा के इस खास आउटफिट में इन्होंने एक डल येलो लखनवी कुर्ते को शामिल किया है, जिसमे वे बेहतरीन लग रही हैं। आप इस आउटफिट को अपना सकती हैं।

कंगना का क्वीन अवतार

कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन तो हैं ही, लेकिन ट्रेडिशनल लुक्स में उनको अब भी कोई टक्कर नहीं दे पाता। येलो कलर की बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी को कंगना ने काफी ज्यादा ग्रेस के साथ कैरी किया है। कंगना ने अपने इस खास पहनावे को चार चांद लगाने के लिए बेहद रॉयल ज्वेलरी कैरी की है। आप कंगना को तरह सजकर भी बसंत पंचमी मना सकती हैं।

Advertisement

आलिया का लहंगा चोली लुक

इस सरस्वती पूजा पर आप चाहें तो आलिया का येलो लहंगा चोली लुक भी ट्राई कर सकती हैं। दिखने में भी ये बेहद खास है और इसका एंब्रॉयडरी वर्क भी काफी अच्छा है।

Advertisement
Tags :
Advertisement