विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर हुआ रिलीज़: The Vaccine War Trailer
The Vaccine War Trailer: विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' की वजह से सुर्ख़ियों में थे। अभी हाल ही में शाहरुख़ खान पर टिपण्णी के कारण भी विवेक चर्चा का विषय बने हुए थे। विवेक अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आने वाले हैं। ये भारत की पहली बायो साइंस फ़िल्म है। फ़िल्म 'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर का फैंस को बेहद इंतज़ार था। अब ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसे पसंद किया जा रहा है। आइये जानते हैं कि ट्रेलर कैसा है।
कैसा है ट्रेलर
फ़िल्म का ट्रेलर काफ़ी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में महामारी से बचने के लिए साइंटिस्ट द्वारा एक वैक्सीन की खोज की जा रही है। इसमें वायरस से लड़ने की जद्दोजहद को दिखाया गया है। कहीं ये ट्रेलर भावुक करता है तो कभी डर को दिखाता है जो महामारी के दौरान था। ट्रेलर में साइंटिस्ट की मेहनत और देश पर प्रेशर को दिखाया गया है। नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी साइंटिस्ट की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। 3 मिनट के ट्रेलर में महामारी के दौरान वैक्सीन को पाने की कोशिश को दिखाया गया है।
कब रिलीज़ होगी फ़िल्म और कौन हैं कलाकार
फ़िल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितम्बर 2023 को रिलीज़ होने जा रही है। फ़िल्म में नाना पाटेकर , पल्लवी जोशी , सप्तमी गौड़ा , राइमा सेन , अनुपम खेर , आशुतोष और गिरिजा ओक जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएंगे। कश्मीर फाइल्स के बाद फैन्स को विवेक की अगली फ़िल्म का बेहद इंतज़ार था। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फैन्स को फिल्म का बेहद इंतज़ार है।