For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अखरोट को भिगोकर खाने से मिलते हैं कई फायदे: Benefits of Soaked Walnuts

07:00 AM Apr 26, 2024 IST | Nidhi Goel
अखरोट को भिगोकर खाने से मिलते हैं कई फायदे  benefits of soaked walnuts
Benefits of Soaked Walnuts
Advertisement

Benefits of Soaked Walnuts: मेवे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। लेकिन लोगों को उन्हें खाने का सही तरीका और उनके फायदे के बारे में पता नहीं होता है। यदि मेवों में अखरोट की बारे बात करें तो अखरोट एक सूपरफूड है। जो खाने में काफी अच्छा लगता है साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इसे कच्चा खाने की बजाए आप इसे भिगोकर खाएं तो इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाएंगे। अखरोट में फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे भिगोने से इसके पोषक तत्व और भी अधिक बढ़ जाती है। आईए जानिए अखरोट को रोज खाने के फायदें-

Also read: रोजाना कितने खाने चाहिए अखरोट? कैसे तय करें मात्रा: Walnut Nutrition Value

दिमाग को बनाए तेज

Benefits of Soaked Walnuts
keep your mind sharp

यदि आप रोज अखरोट खाते हैं तो ये दिमाग को तेज बनाता है। आप रोज रात को अखरोट को भिगो दें और उन्हें सभी को सुबह नाश्ता करने से पहले खाएं। बच्चों को स्कूल जाते समय दूध के साथ दें इससे उनका दिमाग तेज होगा। साथ सुबह पहले खाने से उनकी सेहत को बेहद फायदा पहुंचेगा। साथ ही इससे दिल भी मजबूत होता है। ये दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

Advertisement

चेहरे पर लाता है निखार

अखरोट रोज खाने से आपके चेहरे पर एक अलग सा ग्लो आता है। आपने देखा होगा आजकल अखरोट के फेस पैक और क्रीम भी आ गई है जिससे चेहरे पर ग्लो आ सके। लेकिन कॉस्मेटिक इस्तेमाल करने की बजाए आप अखरोट गिरी का ही सेवन रोज करें। इससे आपके चेहरे पर निखार दिखेगा।

पाचन शक्ति मजबूत कर वजन कम करने में सहायक

अखरोट की खासियत है कि ये आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। लेकिन ध्यान रखें कि भीगे हुए अखरोट ही फायदा ज्यादा पहुंचाता है। साथ ही जब आप इनको खाते है तो आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और आपको वजन को कम करने में मदद मिलती है।

Advertisement

ऊर्जावान बनाए

यदि आप सुबह उठकर रोज भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो आपका शरीर पूरे दिन उर्जावान बना रहता है। साथ ही आपके शरीर चुस्त बनाने के साथ आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। यदि आपको भी सुस्ती ज्यादा महसूस होती है तो आप भी रोज अखरोट का सेवन जरूर करें। आपको थोड़े दिन में ही इसका फायदा दिख जाएगा।

हड्डियां बनाए मजबूत

Bone Strong
make bones strong

अखरोट खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की परेशानी से भी आपको राहत मिलती है। इसलिए बच्चे हो या बड़े सभी को अखरोट रोज खाना जरूरी है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहे। बच्चों को सुबह स्कूल जाने से पहले भीगे हुए अखरोट जरूर दें।

Advertisement

डायबिटीज करे नियंत्रित

जिन लोगों को शुगर है उन्हें भीगे अखरोट जरूर खाना चाहिए। अखरोट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है साथ ही इससे रक्त में शर्करा का स्तर कम होता है। चूंकि भीगे हुए अखरोट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स केवल 15 है, इसलिए मधुमेह रोगी दोपहर के पौष्टिक नाश्ते के रूप में इसका आनंद ले सकते हैं। कम से कम पांच से छह गिरी को आप रात में भिगोकर सुबह खा सकते है। लेकिन इसे आप नाश्ता करने से पहले ही खाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement