For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हाथों की लटकती चर्बी को कम करेगी ये 4 तरह की एक्सरसाइज: Arm Fat Burn Exercise

07:30 AM May 07, 2024 IST | Gayatri Verma
हाथों की लटकती चर्बी को कम करेगी ये 4 तरह की एक्सरसाइज  arm fat burn exercise
Arm Fat Burn Exercise
Advertisement

Arm Fat Burn Exercise: महिलाओं के लिए फैशन काफी जरुरी है। गर्मी, सर्दी के हिसाब से फैशन के कपड़े भी बदल जाते है। वहीं गर्मी के मौसम में कई तरह के कपड़ों के स्टाइल महिलाओं के लिए खुल जाते है। गर्मियों के मौसम में महिलाएं रंग बिरंगे कपड़े पहनना काफी पसंद करती है इसी के साथ स्लीवलेस टॉप या कुर्ती भी महिलाओं की काफी पसंद है। लेकिन काफी सारी महिलाएं स्लीवलेस पहनना तो चाहती है लेकिन हाथों की लटकती हुई चर्बी के कारण खुद को इनसिक्योर महसूस करती है। इन महिलाओं के लिए स्लीवलेस पहनने में होने वाली इनसिक्योरिटी को हम दूर करने में मदद करेंगे। हम आपको कुछ ऐसे आसान सी एक्सरसाइज बताएँगे जिसे रोजाना कर आप कुछ ही दिनों में अपने हाथ की लटकती चर्बी से निजात पाएँगे।

Also read: फ्रिज पर इस खुफिया बटन से आप हैं अब तक अनजान, आते हैं ये बड़े काम

पुशअप्स

Arm Fat Burn Exercise
Pushups Exercise

अगर आप हाथ की चर्बी से परेशान है तो पुशअप्स आपके लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए आपको पेट के बल उल्टा लेट जाना है अपने शरीर को धीरे धीरे अपनी हथेली और पंजो के जरिये ऊपर की ओर लिफ्ट करना है और फिर नीचे लाना है। इस दौरान इस एक्सरसाइज को करते समय आपके पेट को जमीन पर टच नहीं करना है। इस एक्सरसाइज को शुरुआत में आप अपनी हिम्मत के अनुसार करें और धीरे धीरे इसको बढ़ाएं।

Advertisement

bycep curls
bycep curls

ये एक्सरसाइज बहुत ही ज्यादा की जाने वाली एक्सरसाइज में से एक है। इसमें आपको दोनों हाथों में एक एक डम्बल ले लेना है। दोनों हाथों को एक साथ कंधो से ऊपर उठाना है। आप चाहे तो एक एक हाथ का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसी के साथ अगर आपके पास डम्बल नही है तो आप पानी की 2 लिटर वाली बोतल का भी डम्बल के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।

Arm circle
Arm circle

ये एक्सरसाइज काफी ज्यादा आसान और सिंपल है। इसे करने के लिए आपको बस आपको सीधा खड़े होना है और अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठा लेना है। अब हाथों को बिलकुल भी मोड़े बिना 360 डिग्री में घुमाना है। इस एक्सरसाइज को करते समय इस बात का ध्यान रखें की आपके दोनों हाथ एक साथ ही घूमें। इसके साथ ही आप थोड़ी थोड़ी देर में हाथ घुमाने की दिशा को बदल लें।

Advertisement

Tricep Exercise
Tricep Exercise

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप कोई ऐसी जगह देखे जहां आप अपने हाथों को पीछे की ओर ऊँचाई पर रख सकें। अब इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप नीचे बैठ जाएं पीछे की ओर अपने हाथों को लेकर जाएं और जैसे बताया ऊँचाई वाले स्थान पर अपने हाथों को रख लें। अब अपने शरीर को आगे की ओर करते हुए केवल एड़ियों को जमीन पर टिकाते हुए पूरी बॉडी को कुछ देर के लिए होल्ड करें। इसके बाद अब अपनी बाँहों पर ज़ोर डालते हुए अपनी बॉडी को नीचे की ओर झुकाएं। ऐसा करने से आपकी बाँहों पर जोर पड़ेगा और बहुत जल्द आपकी हाथों पर बढ़ी हुई चर्बी कम होने लगेगी।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement