For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शक्तिशाली हैं हनुमानजी के ये 5 मंत्र, इससे जीवन की हर परेशानी होगी दूर: Hanuman Mantras

06:00 PM Apr 22, 2024 IST | Ankita A
शक्तिशाली हैं हनुमानजी के ये 5 मंत्र  इससे जीवन की हर परेशानी होगी दूर  hanuman mantras
Hanumanji powerful mantras
Advertisement

Hanuman Mantras: भगवान हनुमान ऐसे देव हैं जो अपनी शरण में आने वाले सभी दुखी जनों के संकटों को हर लेते हैंI ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति का जीवन चारों तरफ से संकटों से घिरा हुआ है तो हनुमान जी की शरणों में जाने से उसके जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैंI हनुमान जी को प्रसन्न करना बहुत आसान है, इसके लिए अलग-अलग परेशानियों में उनके शक्तिशाली मंत्रों के जाप से काफी लाभ मिलता हैI आइए जानते हैं हनुमान जी के 5 शक्तिशाली मंत्र और उनके फायदों के बारे मेंI

Also read: हनुमान जयंती पर इन मंत्रों के जाप से जीवन होगा खुशहाल, बढ़ेगा वैभव व धन संपदा: Hanuman Jayanti Mantra

Hanuman Mool Mantra

ॐ हनुमते नमः

Advertisement

जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करने के लिए हनुमान मूल मंत्र का जाप करना फायदेमंद होता हैI इस मंत्र को सफलता मंत्र यानी कार्य सिद्धि मंत्र भी कहा जाता हैI जिन लोगों को नौकरी में पदोन्नति या फिर व्यवसाय में प्रगति करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्हें नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से फायदा होता हैI

“|| ॐ ऐं भ्रीम हनुमते,

Advertisement

श्री राम दूताय नम: ||”

“ओम् ऐं भ्रीं हनुमते

Advertisement

श्री राम दूताय नमः''

नियमित रूप से हनुमान बीज मंत्र का जाप करने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और उनका दिव्य आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैI हनुमान बीज मंत्र का जाप करने से काम के प्रति एकाग्रता बढ़ती है और धन लाभ में भी मदद मिलती हैI इस मंत्र के जाप से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन में खुशियों का समावेश होता हैI

hanuman gayatri mantra

“ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।”

तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥”

“ॐ आंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।”

तन्नो हनुमत प्रचोदयात्॥”

यह एक असाधारण मंत्र है जो आत्मा को शांत करता है और मानसिक शांति प्रदान करता हैI इस मंत्र के जाप से भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता हैI यह मंत्र भक्तों को सभी प्रकार के खतरों से बचाता है और उन्हें अपने शत्रुओं से लड़ने और उन पर विजय प्राप्त करने की शक्ति और साहस प्रदान करता हैI

"ॐ श्री वज्रदेहाय रामभक्ताय वायुपुत्राय नमोस्तुते।"

"ओम श्री वज्रदेहाय रामभक्ताय वायुपुत्राय नमोस्तुते"

इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सफलता मिलती है और सभी बाधाएं दूर होती हैंI यह मंत्र भक्तों को अवसाद या चिंता से बाहर लाने और उन्हें आशा की नई किरण दिखाने में भी मदद करता हैI इस मंत्र का जाप उन लोगों को नियमित रूप से करना चाहिए जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैंI भक्तों को इस मंत्र का जाप गुरुवार के दिन से शुरू करना चाहिए और सुबह के समय 11 बार इसका जाप अवश्य करना चाहिएI

Manojvam Maruttulyvegam Mantra

“मनोज्वम् मारुततुल्यवेगम् मूर्तिमयम् बुद्धिमतम् वृद्धम्।”

वातात्मजम् वानरयुथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥”

“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जीतेन्द्रियं बुद्धिमतं वरिष्ठम्।”

वातात्मजं वानरयुथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥”

इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से पुराने से पुराने दर्द से राहत मिलता है और गंभीर रोग भी दूर होते हैंI इसके जाप से आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैI

Advertisement
Tags :
Advertisement