For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बच्चों के गले में फंस सकती हैं ये 5 चीजें, खाने में देने से पहले जरूर बरतें सावधानी: Baby Diet Tips

12:30 PM Mar 16, 2024 IST | Nikki Mishra
बच्चों के गले में फंस सकती हैं ये 5 चीजें  खाने में देने से पहले जरूर बरतें सावधानी  baby diet tips
Baby Diet Tips
Advertisement

Baby Diet Tips: छोटे बच्चों को खाने-पीने की चीजें देने से पहले हमें सतर्क रहने की जरूरत होती है, ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या न हो सके। मुख्य रूप से अगर आपका बच्चा काफी छोटा है, तो इस स्थिति में उन्हें किसी भी तरह की चीजों को खाने में होने से पहले ये जरूर सोचे हैं क्या ये चीजें आपका बच्चा अच्छे से चबा पाएगा? दरअसल, कई बार हम अनजाने में बच्चों को इस तरह की चीजें खाने के लिए दे देते हैं, जो उनके गले में फंस सकता है। इस तरह की चीजों के सेवन से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में बच्चों को कुछ भी देने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आइए जानते हैं छोटे बच्चों को क्या खाने के लिए न दें?

Also read : मोटापा कम करने वाले बेहतरीन टिप्स

Baby Diet Tips
jelly toffee

छोटे बच्चों को जेली टॉफी काफी ज्यादा पसंद होती है। वे अक्सर अपने माता-पिता से जेली टॉफी खाने की जिद्द करते हैं। इस तरह की टॉफी बच्चों के गले में फंस सकती है, जिसकी वजह से उन्हें तकलीफ हो सकती है। इसलिए बच्चों की जिद्द में आकर उन्हें जेली टॉफी खाने के लिए न दें।

Advertisement

बच्चा इतना छोटा है कि कुछ भी चीजें अच्छे से चबा नहीं पाता है, तो ऐसी स्थिति में आप उन्हें अंगूर न दें। दरअसल, कई माता-पिता को लगता है कि अंगूर काफी सॉफ्ट होता है ऐसे में अंगूर बच्चा जल्दी चबा लेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है, छोटे बच्चों की मसूड़े इतनी नाजुक होती हैं कि उन्हें अंगूर चबाने में भी परेशानी हो सकती है।

grapes
grapes
popcorn
popcorn

कम उम्र के बच्चों को पॉपकॉर्न देना भी सही नहीं माना जाता है। पॉपकॉर्न के हार्ड वाले हिस्से कई बार बड़ों के गले में भी फंस जाते हैं। ऐसे में बच्चों को जब आप पॉपकॉर्न देते हैं, तो इसके गले में फंसने की संभावना काफी ज्यादा होती है। इसलिए छोटे बच्चों को पॉपकॉर्न देने से बचें।

Advertisement

अपने बच्चों को कभी भी साबुत ड्राईफ्रूट्स न दें। अपने बच्चों को ड्राईफ्रूट्स देना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि उन्हें इस तरह की चीजों को अच्छे से पीसकर दें। ताकि वे इसे अच्छे से निगल सकें।

dry fruits
dry fruits

अनार बच्चों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। छोटे बच्चों को अनार खाने के लिए न दें। कोशिश करें कि जूस निकालकर उन्हें खिलाएं। अनार का बीज बच्चों के गले में फंस सकता है। इसलिए उन्हें अनार देने से बचें।

Advertisement

pomegranate
pomegranate

बच्चों को कुछ भी खाने के लिए देने से पहले आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत होती है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement
Tags :
Advertisement