For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ट्रेंड में हैं ये कूल ब्लेजर, पहनकर लगेंगी सबसे कूल: Trendy Summer Blazers

ब्लेजर को लेकर सबके मन में यही सोच है कि इसे केवल सर्दियों में ही पहना जा सकता है। अगर आप भी अब तक यही सोचते आ रहे हैं, तो आपकी इस सोच को आज हम बदलने वाले हैं।
04:57 PM Apr 04, 2024 IST | Nikki Kumari
ट्रेंड में हैं ये कूल ब्लेजर  पहनकर लगेंगी सबसे कूल  trendy summer blazers
Trendy Summer Blazers
Advertisement

Trendy Summer Blazers: ब्लेजर को लेकर सबके मन में यही सोच है कि इसे केवल सर्दियों में ही पहना जा सकता है। अगर आप भी अब तक यही सोचते आ रहे हैं, तो आपकी इस सोच को आज हम बदलने वाले हैं। अगर आप ऑफिस गोइंग विमेन हैं और हमेशा कुछ अलग पहनना पसंद करती हैं, तो आपको ब्लेजर के ट्रेंडी डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए। समर सीजन में भी इन्हें पहनकर सबसे कूल दिखेंगी।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ कूल और स्टाइलिश ब्लेजर्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखने के बाद आपके मुंह से भी निकलेगा वाह! क्या ब्लेजर है। ये ब्लेजर आपके वॉडरोब की शान बढ़ाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हर लड़की को इन्हें अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।

Also read: पीले नाखूनों को इन आसान तरीकों से करें साफ: Manicure at Home

Advertisement

व्हाइट ब्लेजर विद फ्लोरल प्रिंट शोल्डर्स

Trendy Summer Blazers
White Blazer with Floral Print Shoulders

गर्मियों के मौसम में इस व्हाइट कलर बहुत ही प्यारा लगता है। इसके साथ इसकी फ्लोरल प्रिंट आपकी खूबसूरती में और लुक में चार-चांद लगा देगी। इसे आप ऑफिस के साथ-साथ पार्टी में भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको सबसे अलग लुक देगा फिर क्या है, हर कोई बस आपको ही मुड़-मुड़कर देखेगा।

क्लासिक पिंक सॉफ्ट टच जैकेट

Pink Blazer
Classic Pink Soft Touch Jacket

प्लेन बटर क्रेप फैब्रिक के साथ तैयार ये हॉट पिंक कलर की जैकेट पहनने के बाद आपकी हॉटनेस भी चार गुना बढ़ने वाली है। इस आप एक प्लेन व्हाइट टीशर्ट और जींस के साथ पेयर करके बहुत ही प्यारी दिखेंगी। यकीन मानिए समर सीजन में ये जैकेट आग लगा देगी। इस जैकेट को आप किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।

Advertisement

स्लीवलेस ग्रीन जैकेट

green jacket
sleeveless green jacket

अगर आपको स्लीवलेस पहनना पसंद है, तो ये जैकेट आप ही के लिए बनी है। इसे कॉलेज गर्ल्स भी पहन सकती हैं। ये काफी कंफर्टेबल रहेगा। इसकी खासियत ये है कि इसे आप कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप किसी शॉर्ट ड्रेस से लेकर टीशर्ट और जींस के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

विमेन एनिमल किंगडम जैकेट

Kingdom Jacket
Women's Animal Kingdom Jacket

आप भी अगर एक नेचर लवर हैं, तो आपको ये एनिमल प्रिंट जैकेट जरूर पसंद आने वाली है। इसे अपने वॉडरोब में शामिल करना आपके लिए सबसे बेहतरीन फैसला हो सकता है। इसे आप किसी ट्रिप पर पहन सकती हैं। इसे पहनकर बहुत सारी मेमोरियल फोटोज खिंचवाना तो बनता है। चमकीले रंगों में डिजाइनर यह जैकेट हर ओकेजन के लिए परफेक्ट है।

Advertisement

नेचर प्रिंट पार्टी ब्लेजर

Nature Print Party Blazer
Nature Print Party Blazer

इस जैकेट को खास लुक देने के लिए काफी शानदार तरीके से तैयार किया गया है। चमकीले पर्पल कलर के साथ नेचर प्रिंट बॉटम वाली ये जैकेट दिल को छू लेने वाली है। इसे पार्टी या किसी खास ओकेजन पर भी पहना जा सकता है। इसे ट्राउजर या डेनिम के साथ भी आराम से स्टाइल किया जा सकता है। इसे पहनने के बाद आपका स्टाइल गेम सभी के दिलों पर जादू कर देगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement