For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

2024 में ये फैशन ट्रेंड आपके वार्डरोब को दे देंगे एक नई लुक: Fashion Trend 2024

10:00 AM Mar 12, 2024 IST | Sunaina
2024 में ये फैशन ट्रेंड आपके वार्डरोब को दे देंगे एक नई लुक  fashion trend 2024
Fashion Trend 2024
Advertisement

Fashion Trend 2024: अगर आप भी हर साल के अलग अलग और नए नए फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो आप को जान लेना चाहिए की 2024 में कैसा ट्रेंड रहेगा और आप किस तरह के फैशन को अपने वार्डरोब में एड कर सकती हैं। अगर आप इस साल के ट्रेंड्स के हिसाब से अपनी वार्डरोब को मैनेज करती हैं तो आपकी वार्डरोब को निश्चित ही एक नया लुक मिल सकता है। आइए जान लेते हैं इस साल आप को अपनी अलमारी में क्या क्या नई चीजें एड करनी चाहिए जिससे इस साल के ट्रेंड्स के साथ मैच कर सकें।

Also read: सोनम कपूर का लेटेस्ट ज्वेलरी कलेक्शन है बेहद खास, देख रह जाएंगी दंग: Sonam Kapoor Jewellery Collection

फ्लेयर जींस

पिछले कई सीजन से रेट्रो एरा लौट रहा है और आप को भी अपने आप को इस दुनिया में लाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आप को एक से दो जोड़ी फ्लेयर जींस जरूर रखना चाहिए। यह ऊपर से आप के कर्व्स को ढंक कर रखती हैं और नीचे से फैल जाती हैं। इससे आप को एक काफी बैलेंस लुक मिलता है।

Advertisement

बोल्ड रंग

आप को अपने वार्डरोब में बोल्ड रंगों को एड करना चाहिए। यह रंग काफी फैशन में है। केवल टॉप या ड्रेसेज में ही नहीं बल्कि बोटम्स में भी आप बोल्ड रंगों को ट्राई कर सकती हैं। आप इन्हें न्यूट्रल के साथ पेयर कर सकती हैं।

रेट्रो स्नीकर्स

इस साल रेट्रो स्नीकर्स का भी कमबैक हो रहा है और आप को जरूर इन्हें ट्राय करना चाहिए। यह जूते काफी कंफर्टेबल रहने वाले हैं और आप को एक क्लासी लुक भी देते हैं। इन्हें आप डेनिम, ड्रेस किसी भी चीज के साथ पहन सकती हैं।

Advertisement

स्टेटमेंट एक्सेसरी

अगर आप ज्वैलरी आदि का भी शौक रखती हैं तो आप को स्टेटमेंट एक्सेसरी को भी जरूर ट्राई करना चाहिए। यह एक्सेसरी आप के लुक को काफी हद तक एन्हांस कर देती हैं। चंकी नेकलेस और ओवर साइज इयररिंग आदि को आप ट्राय कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement