For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

प्रियंका चोपड़ा के यह पेरेटिंग टिप्स, आपको अपने बच्चे को अपना रास्ता खुद ढूढ़ने में करेंगे मदद: Priyanka Chopra Parenting

02:01 PM Mar 16, 2024 IST | Manisha Jain
प्रियंका चोपड़ा के यह पेरेटिंग टिप्स  आपको अपने बच्चे को अपना रास्ता खुद ढूढ़ने में करेंगे मदद  priyanka chopra parenting
Priyanka Chopra Parenting
Advertisement

Priyanka Chopra Parenting: प्रियंका चोपड़ा जोनास, जो मालती देवी की मां हैं। प्रियंका को उनकी मदर हुड जर्नी ने बहुत नाजुक बना दिया है। जिसके लिए वो हमेशा कोशिश करती है कि जैसे उनके माता-पिता ने उनकी परवरिश की है, वैसे ही वो भी अपनी बेटी की परवरिश करें। जिसमें बिना अपनी सोच को बेटी मालती पर थोपे बिना वो उसे बड़ा करना चाहती है, ताकि अपनी जिंदगी में अपने फैसले वो खुद ले सके। ऐसे में प्रियंका के कुछ ऐसे पेरेटिंग टिप्स है जिसे आप भी अपनी जिंदगी में अपना सकते है।

Also read : प्रियंका चोपड़ा ने ट्यूब ब्लाउज संग सब्यसाची साड़ी को किया पेयर, नेटिज़न्स ने दी प्रतिक्रिया: Priyanka Chopra Latest Look

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन पर अपने फैसले कभी नहीं थोपे, ना ही उन्हें कभी किसी काम के लिए फोर्स किया। ऐसे में प्रियंका भी मालती की परवरिश इसी तरीके से करना चाहती है। जिसमें वो मालती को उसके डर और इच्छा को खुद समझने देना चाहती है, ताकि वो उससे खुद बाहर आ सके, इससे उसके पास खुद को सम्भालने की इच्छा शक्ति होगी, एक आत्मविश्वास भी आएगा की वो किसी भी परिस्थिति में खुद को सम्भाल सकती है। इससे वो अपने रास्ते खुद ढूढ़ने में जिंदगी में सफ़ल होगी।

Advertisement

प्रियंका ने बताया कि उनके माता-पिता ने उनमे आत्म-सम्मान की भावना को पैदा किया हैं, ऐसे बहुत से मौके जिंदगी में आते है जब हम इससे समझौता करने को तैयार हो जाते है लेकिन प्रियंका के पेरेंट्स ने उनमें आत्म-सम्मान को सबसे ऊपर रखा। जिससे प्रियंका हर प्रॉब्लम से बाहर आ पायी। यही वेल्यू वो अपनी बेटी मालती को देना चाहती है ताकि वो कभी इससे समझौता नहीं करे और वास्तविक चुनौतियों का सामना कर पाएं।

इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि कई बार ऐसे मौके आए जब वो अपनी बेटी को खोने के करीब थी। जब से प्रियंका को पता चला कि बेटी की खुशी ही उनकी खुशी है। ऐसे में आप अपने बच्चों के ज्यादा करीब रह सकते है। प्रियंका की पेरेटिंग का यह सबक है कि पेरेंट्स को अपने बच्चों की खुशी में अपनी खुशियां ढूढ़ते रहनी चाहिए।

Advertisement

प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि कई बार उनके साथ ऐसा भी हुआ था जब उन्हें मालती की परवरिश में परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन ऐसे में उन्होंने बताया कि परवरिश करने से कैसे वो खुद को गलती करने से रोकती है। इसमे वो खुद को शांत रखने और ज्यादा ना सोचने की कोशिश करती है। यही वो एक चीज है जब पेरेंट्स घबरा कर गलती कर देते है। ऐसे में खुद को शांत रख कर काम करें, इससे पेरेटिंग आसान हो जाएगी।

प्रियंका का कहना है कि आप चाहे ग्लोबल आइकन हो या सिंगर ,लेकिन आप अपने बच्चों के लिए उनके पेरेंट्स पहले रहेंगे क्योंकि उस उम्र में वो नहीं जानते कि आप और हम क्या है, वो बस आपको माँ-बाबा के रूप मे ही देखते हैं। ऐसे में उनके मन पर असर हुए बिना आपको उनको पूरा टाइम देना जरूरी है। जब ही आप उनकी छोटी-छोटी आदतों को समझ पाएगें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement