For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ये समर फैशन टिप्स कभी नहीं होंगे आउट ऑफ स्टाइल: Summer Fashion Tips

10:00 AM Apr 21, 2024 IST | Swati Kumari
ये समर फैशन टिप्स कभी नहीं होंगे आउट ऑफ स्टाइल  summer fashion tips
Summer Fashion Tips
Advertisement

Summer Fashion Tips: मौसम के बदलने के साथ ही फैशन भी बदलता रहता है। अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। जिस वजह से हमारे फैशन में भी बदलाव होने लगा है। गर्मी के मौसम में महिलाओं के पास कई तरह के ऑप्शंस होते हैं,जिनकी मदद से वह खुद को तैयार कर सकती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे समर फैशन टिप्स लेकर आए हैं, जो कभी भी आउट ऑफ ट्रैंड नहीं होते हैं। उनकी मदद से आप किसी भी ऑकेजन में तैयार हो सकती हैं।

कंफर्टेबल कपड़े समर सीज़न में बेहद अच्छे लगते हैं, लेकिन कभी भी टाइट फिटिंग वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके लिए आप मैक्सी ड्रेस, फिटिंग वाले प्लेटेड स्कर्ट्स, एसिमिट्रिकल टॉप, कॉटन साड़ी आदि समर में ट्राई कर सकती हैं।

Also read: गर्मी में चाहिए स्टाइल के साथ कंफर्ट तो इन मैक्सी आउटफिट्स को करें ट्राई: Maxi Dress Designs

Advertisement

गर्मी के मौसम में हमारे वॉर्डरोब में व्हाइट कलर के आउटफिट्स जरूर होने चाहिए। गर्मी के लिए सबसे बेस्ट कलर सफेद होता है। आप व्हाइट कलर के शॉर्ट ड्रेस, मैक्सी ड्रेस, अनारकली सूट, पेंसिल स्कर्ट, ट्राउजर या फॉर्मल सूट भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको काला रंग पसंद है, तो आप ब्लैक एंड व्हाइट का कलर कॉन्बिनेशन बनाकर भी आउटफिट स्टाइल कर सकती है। यह आपके लुक को कूल बनाएगा।

Tight Fitting Clothes

अगर आप गर्मी में किसी पार्टी में जा रही हैं तो हमेशा हल्के फैब्रिक वाले कपड़े ही पहनें। आप पार्टी के लिए शिफॉन, जॉर्जेट, रॉ सिल्क या ऑफ शोल्डर, शॉर्ट ड्रेस, मैक्सी ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। यह आउटफिट बेहद कंफर्टेबल होते हैं और आपको गर्मी का बिल्कुल भी एहसास नहीं दिलाएंगे।

Advertisement

White Colour Clothes

गर्मी के मौसम में हमेशा हल्के रंग के कपड़े ट्रेंड में बने रहते हैं। अक्सर महिलाएं पार्टी के लिए लाइट कलर के कपड़ों को चुनती हैं। समर सीज़न में आप व्हाइट कलर के अलावा ब्लश पिंक, येलो, ऑरेंज, पेस्टल कलर, लैवेंडर कलर और ऑलिव ग्रीन कलर के आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। अगर आप अपनी लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो दो कलर का कॉन्बिनेशन बनाकर आउटफिट स्टाइल करें। ये आपके लुक को बेहद एलिगेंट बनाएगा।

गर्मी के मौसम में आपका कलर कॉर्डिनेशन सही रहना चाहिए, तभी आपका ओवर ऑल लुक निखरकर सामने आता है और आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। जैसे आप अगर डार्क शेड का पैंट पहन रही हैं, तो बाकी सभी चीजों को अंडरटोन कलर का रखें, ताकि आपका पूरा लुक बैलेंस लगे। उसी तरह अगर आप डार्क शेड का टॉप पहन रही हैं, तो अपने पेट का रंग थोड़ा हल्का रखें।

Advertisement

Clothes Layering

कई लोगों को गलतफहमी होती है कि कपड़ों की लेयरिंग सिर्फ सर्दी के मौसम के लिए अच्छी होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। समर सीज़न में भी आप कपड़ों की लेयरिंग आसानी से करके अपने लुक को कूल बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने वॉर्डरोब में श्रग और कॉटन के फ्लोरल प्रिंटेड स्कार्फ जरूर रखा करें, ताकि इसे आप रेगुलर कुर्ते, टॉप और शर्ट के साथ स्टाइल कर सकें।

Advertisement
Tags :
Advertisement