For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सर्दी में लड्डू गोपाल को इन चीजों का लगाना चाहिए भोग, घर में सुख-शांति और समृद्धि का होगा वास: Laddu Gopal Bhog In Winter

02:03 PM Jan 23, 2024 IST | Ayushi Jain
सर्दी में लड्डू गोपाल को इन चीजों का लगाना चाहिए भोग  घर में सुख शांति और समृद्धि का होगा वास  laddu gopal bhog in winter
Laddu Gopal Bhog In Winter
Advertisement

Laddu Gopal Bhog In Winter: भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। हिंदू धर्म में हर घर में भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति पाई जाती है। कई परिवारों में लड्डू गोपाल को परिवार के सदस्य की तरह ही माना जाता है। जिस तरह हम अपने खान-पीन का सर्दियों में ख्याल रखते हैं उसी प्रकार हमें सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल के भोग का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखने और उनकी सही तरीके से देखभाल करने से घर में धन वैभव की प्राप्ति होती है।

Also read : जन्माष्टमी पर कर सकते हैं कान्हा जी पर ये पांच मुकुट/पगड़ी ट्राई: Janmashtami Laddu Gopal Pagdi

इसी की चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए, इन चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इससे भगवान लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं, तो चलिए जानते हैं वह भोग कौन-कौन से हैं।

Advertisement

सर्दियों के मौसम में लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना चाहिए। सर्दी में ठंड बहुत होती है, इसलिए लड्डू गोपाल को ऐसी भोग लगाने चाहिए जो उन्हें गर्म रखें। इसके अलावा सर्दी में लड्डू गोपाल को ऐसे भोग लगाने चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हों।

सर्दी में लड्डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए

पीले लड्डू का भोग

पीले रंग को भगवान विष्णु का रंग माना जाता है। लड्डू गोपाल को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। इसलिए सर्दी में लड्डू गोपाल को पीले लड्डू का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। पीले लड्डू बनाते समय उसमें केसर जरूर मिलाएं।

Advertisement

गर्म दूध का भोग

सर्दी में लड्डू गोपाल को गर्म दूध का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। सर्दियों के मौसम में ठंड अधिक होती है। इसलिए इस मौसम में लड्डू गोपाल को ठंडा नहीं बल्कि गुनगुना दूध का भोग लगाना चाहिए। लड्डू गोपाल के दूध के भोग में केसर और हल्दी जरूर मिलाएं।

गोंद के लड्डू का भोग

गोंद के लड्डू सर्दी में लड्डू गोपाल के लिए एक अच्छा भोग है। गोंद के लड्डू बनाते समय उनमें केसर और हल्दी मिलाएं। गोंद के लड्डू का भोग लगाने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

Advertisement

खीर का भोग

सर्दियों के मौसम में खीर लड्डू गोपाल के लिए एक अच्छा भोग है। लड्डू गोपाल के लिए खीर बनाते समय खीर में केसर और इलायची जरूर मिलाएं।

पंजीरी का भोग

भगवान लड्डू गोपाल को पंजीरी अत्यंत प्रिय है। सर्दियों के मौसम में पंजीरी लड्डू गोपाल के लिए बहुत अच्छा भोग हो सकता है। पंजीरी का भोग लगाने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।

लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. लड्डू गोपाल को लगाने वाला भोग हमेशा ताजा और पवित्र होना चाहिए।
  2. भोग लगाने से पहले लड्डू गोपाल को स्नान कराएं उसके बाद नए वस्त्र पहनाएं। फिर ही भोग लगाएं।
  3. भोग में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी के बिना लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाला भोग अधूरा माना जाता है।
  4. भोग लगाने के बाद लड्डू गोपाल की आरती करें। ऐसा करने से लड्डू गोपाल आपका भोग स्वीकार करते हैं, और हमेशा कृपा बनाए रखते हैं।
Advertisement
Tags :
Advertisement