For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नेचर के बीच फन, एडवेंचर का कम्प्लीट पैकेज हैं भारत के ये टूरिस्ट प्लेसेज, जून है यहां जाने का बेस्ट टाइम: June Vacation Places

07:30 PM Apr 21, 2024 IST | Ankita Sharma
नेचर के बीच फन  एडवेंचर का कम्प्लीट पैकेज हैं भारत के ये टूरिस्ट प्लेसेज  जून है यहां जाने का बेस्ट टाइम  june vacation places
June Vacation Places
Advertisement

June Vacation Places: भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में हर कोई ऐसी जगह की तलाश में लग जाता है, जहां इन्हें ठंडक का एहसास हो। बच्चों के समर ब्रेक होने के ​कारण स्कूलों की टेंशन भी नहीं होती। अगर आप भी इस जून में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं भारत के वो 5 बेस्ट प्लेसेज जो तपती, जलती गर्मी से आपको राहत दिलाएंगी। सिर्फ 5 से 7 दिन में आप इन प्लेसेज को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन प्लेसेज की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

June Vacation Places
leh Ladakh ke khoobasoorat najaare

हर इंसान को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार लेह लद्दाख जरूर जाना चाहिए। यहां की वादियां, नदियां और शांत वातावरण आपको सुकून देंगे। लद्दाख भारत के उत्तर में स्थित है। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा है। जून का महीना लद्दाख घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान यहां मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यहां नेचर को करीब से जानने के साथ ही आप ट्रैकिंग, बाइकिंग और राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

Advertisement

सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है। सिक्किम के पर्यटक स्थल ही नहीं, यहां के रास्ते भी बेहद खूबसूरत हैं। घने जंगलों, नदियों, झरनों का यह प्रदेश आपका दिल जीत लेगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति से हर कोई प्रभावित हो जाता है। जून सिक्किम घूमने का एक अच्छा समय है, क्योंकि इस समय यहां न ज्यादा सर्दी होती है, न ही गर्मी। सिक्किम के पास ही गंगटोक, लाचुंग और युमथांग घाटी जैसे फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं।

कश्मीर को भारत का 'स्वर्ग' कहा जाता है। यहां जाना आपके लिए लाइफ टाइम एक्सपीरियंस हो सकता है। बर्फीली पहाड़ों, जंगलों और नदियों का यह शहर मानों भगवान के द्वारा बनाई गई नेचुरल पेंटिंग है। कश्मीर घूमने के लिए जून का महीना बेस्ट है। इस समय आपको यहां के कुछ हिस्सों में बर्फ भी मिल जाएगी। आप यहां से श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

Advertisement

अगर इस समर सीजन में आप अपनी फैमिली के साथ लॉन्ग ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे 'देवताओं का निवास' कहा जाता है। आप शिमला, मनाली जैसे फेमस टूरिस्ट प्लेस के साथ ही जिभी और तीर्थन वैली जैसे हिंडन प्लेस पर भी जा सकते हैं। जिभी और तीर्थन मनाली से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हैं। पर्यटकों की भीड़ से दूर यहां आपको नेचर को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा। घने जंगल, बर्फ से ढके पहाड़, नदियां देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप यहां ट्रेकिंग, कैम्पिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

आध्यात्म, एंडवेंचर, नेचर सभी का कंप्लीट पैकेज चाहिए तो आप देवभूमि उत्तराखंड का रुख करें। हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही आप मसूरी और औली भी जा सकते हैं। यहां आपको मां गंगा के दर्शन होंगे। साथ ही आप ऊंचे पहाड़ों और गहरी घाटियों को भी देख सकेंगे। आप यहां कई फन और एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं, जैसे ट्रेकिंग, राफ्टिंग और बंजी जंपिंग। यहां घूमने के साथ ही खाने पीने और शॉपिंग का भी अपना ही मजा है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement