For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस होली खस्ता मठरी के बजाए बनाएं ये मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी, जानें रेसिपी: Masala Mathri Recipe

03:00 PM Mar 24, 2024 IST | Ayushi Jain
इस होली खस्ता मठरी के बजाए बनाएं ये मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी  जानें रेसिपी  masala mathri recipe
Masala Mathri Recipe
Advertisement

Masala Mathri Recipe: होली जिसे रंगो और खुशियों का त्यौहार कहा जाता है। इस दिन हर उम्र के लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ खूब रंगो से खेलते हैं और सुंदर जगहों पर घूमने जाते हैं। इसके साथ ही देश भर में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बाजार में हर तरफ कलर, गुलाल और पिचकारी से सजी हुई दुकानें नजर आ रही है। होली वैसे तो होलिका दहन से ही शुरू हो जाती है। इस दिन रंगो के साथ-साथ सबके घरों में कई पकवान भी बनाए जाते है। हालांकि, सभी को अगले दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन बड़े हो या बच्चे सभी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ रंगो से खूब मस्ती करते है और एक दूसरे पर गुलाल के साथ पक्के कलर का इस्तेमाल भी करते है।

होली यानी रंगो का त्योहार। मगर, इस दिन देश के है हर हिस्से में अपनी जगह के मुताबिक स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। सभी अपने पड़ोस और रिश्तेदारों में मिठाई और अन्य बनाए गए व्यंजन साझा करते है। इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि किस तरह हम होली पर एक खास व्यंजन तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह होली के पावन पर्व पर मैदा और सूजी के खस्ता मठरी के साथ-साथ आप ये स्वादिष्ट मसाला मठरी भी बना सकते हैं।

होली के शुभ अवसर पर मैदा और सूजी के खस्ता मठरी के साथ-साथ आप ये स्वादिष्ट मसाला मठरी भी बना सकते हैं। यहाँ इसकी एक सरल रेसिपी दी गई है:

Advertisement

Also read : जानें पहली होली पर क्यों साथ नहीं रहती सास-बहू, क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा: Holi 2024 Vastu

मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी

  1. आधा कप मूंग दाल
  2. 2 कप आटा
  3. 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  4. 1 चम्मच कसूरी मेथी
  5. 1 चम्मच अजवाइन
  6. 2 बड़े चम्मच कटी हुई करी पत्तियां
  7. 1 चम्मच जीरा
  8. 1 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
  9. 1/4 चम्मच हींग
  10. 2 चम्मच अदरक का पेस्ट
  11. 1 चम्मच तिल
  12. 2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  13. 2 चम्मच नमक या स्वादानुसार
  14. 3 से 4 चम्मच घी
  15. तेल
  • मूंग दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें।
  • फिर छलनी में छान लें और दरदरा पीस लें।
  • आटे में दाल और बाकी सभी सामग्री मिलाएं।
  • आटे में घी डालें और मिक्स करें।
  • आटे से गेंद बनाने की कोशिश करें। अगर गेंद बन जाए तो आटा सही है, नहीं तो थोड़ा और घी मिलाएं।
  • आधा कप पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  • गूंथे हुए आटे के एक भाग को चिकना गोला बना लें और मोटी रोटी बेल लें।
  • बिस्किट कटर या कटोरी से मठरी काटें और तल लें।
  • इस मसाला मठरी को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं और होली के रंगों का आनंद उठा सकते हैं। आपकी होली मंगलमय हो!
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement