For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस रामनवमी सूर्य देव स्वयं करेंगे सूर्यवंशी प्रभु श्री राम का तिलक अभिषेक, अयोध्या में तैयारियां शुरू: Surya Tilak Abhishek

11:59 AM Apr 13, 2024 IST | Ankita Sharma
इस रामनवमी सूर्य देव स्वयं करेंगे सूर्यवंशी प्रभु श्री राम का तिलक अभिषेक  अयोध्या में तैयारियां शुरू  surya tilak abhishek
Surya Tilak Abhishek
Advertisement

Surya Tilak Abhishek: साल 2024 की रामनवमी कई मायनों में बेहद खास है। इस साल करीब 500 साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम अपनी जन्मभूमि में बने भव्य राममंदिर में विराजमान हैं। अयोध्या में राम राज्य लौट आया है और इसी के साथ देशभर में 'जय श्री राम' की गूंज सुनाई दे रही है। इस बार रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने सिंहासन पर विराजित हैं और पूरा देश अपने आराध्य की आराधना करने को उत्सुक है। आपको बता दें कि सालों के इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रामलला का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। यही कारण है कि इस दिन देशभर में प्रतिवर्ष रामनवमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार की रामनवमी इसलिए भी खास है कि इस दिन अयोध्या राम मंदिर में सूर्य देव स्वयं प्रभु श्री राम का तिलक अभिषेक करेंगे। सूर्यवंशी श्रीराम के मस्तक पर सूर्य की किरणें इस तरह से नजर आएंगी, जैसे वे खुद अपने प्रभु का श्रृंगार कर रही हों।

Advertisement

हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण किया गया है। दर्पण के जरिए प्रभु श्री राम के मस्तक पर सूर्यदेव ने तिलक किया गया। यह परीक्षण कई वैज्ञानिकों की मौजूदगी में किया गया। इसके लिए विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे का समय चुना। जैसे ही दोपहर के 12 बजे, सूर्य की किरणों ने प्रभु का श्रृंगार किया। अब रामनवमी यानी 17 अप्रैल 2024 के दिन सूर्य देव स्वयं रामलला के मस्तक की शोभा बढ़ाएंगे। यह अद्भुत और अनोखा नजारा भक्तगण करीब 4 मिनट तक देख पाएंगे। इस भाव विभोर कर देने वाले सफल परीक्षण का वीडियो भी सामने आया है।

सूर्य अभिषेक के लिए सबसे पहले सूरज की किरणों को तीन दर्पणों के माध्यम से अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट किया गया। फिर किरणों को पीतल के पाइप के माध्यम से आगे निकालते हुए किरणों को लेंस से सीधे रामलला के मस्तक पर ले जाया गया। जिससे किरणें सीधे रामलला के ललाट पर नजर आने लगीं। रामनवमी पर सूर्य अभिषेक के इस शानदार नजारे को देखने के लिए भक्त उत्सुक हैं। वहीं राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी इसकी खास तैयारियों में जुट गया है। ट्रस्ट की ओर से सौ से ज्यादा स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर इस नजारे को लाइव दिखाया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement