For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस बार मेहंदी के फंक्शन में ग्रीन कलर के साथ इन कलर के आउटफिट को भी करें ट्राई: Mehndi Outfits

10:00 AM Mar 14, 2024 IST | Anjali Mrinal
इस बार मेहंदी के फंक्शन में ग्रीन कलर के साथ इन कलर के आउटफिट को भी करें ट्राई    mehndi outfits
Mehndi Outfits
Advertisement

Mehndi outfits: जब शादी होती है तो उसमें मेहंदी की रस्म बहुत ही खास होती है। आज के समय में मेहंदी की रस्म के फंक्शन को बहुत ही ग्रैंड तरीके से मनाया जाता है। ऐसे में देखा जाए तो मेहंदी के फंक्शन में सभी लोग ग्रीन कलर के आउटफिट ज्यादा पहनते हैं, लेकिन अगर आप ग्रीन कलर न पहनकर कुछ अलग ट्राई करते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके जरिए आप यूनिक और स्टाइलिश भी दिखते हैं। अगर आप चाहे तो ग्रीन कलर को कंट्रास्ट करके अलग-अलग आइडिया ले सकते हैं। इस तरीके से आप इस फंक्शन में अपने आप को सबसे अलग और खूबसूरत बना सकते हैं। तो आईये आपको बताते हैं आप ग्रीन कलर के साथ और किन कलर को कॉन्बिनेशन करें जिससे आपका आउटफिट और भी ज्यादा खूबसूरत लगे।

Also read : पार्टी के लिए पहनें ये स्टाइलिश साड़ी

लाइम ग्रीन लहंगे का कर सकते हैं इस्तेमाल

Mehndi Outfits
lemon green lehenga

अगर आप चाहे तो मेहंदी के फंक्शन के लिए लाइम ग्रीन रंग के आउटफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके लिए अगर आप चाहे तो लहंगा ले सकते हैं और इसमें पिंक कलर की चोली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह का कलर कॉन्बिनेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप इस तरीके का आउटफिट मार्केट से खरीदें तो आपको अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं और यह लगभग 1000 से लेकर ₹1500 तक आराम से मिल जाता है।

Advertisement

फ्लोरल लहंगे का करें इस्तेमाल

floral lehenga
floral lehenga

फ्लोरल और डिजिटल प्रिंट बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप चाहे तो इस तरीके के लहंगे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के लहंगे को आप किसी भी कलर के साथ मैच कर सकते हैं। वह एकदम परफेक्ट लुक देता है। अगर आप चाहे तो इसमें वाइट और पिंक का कंबीनेशन लेकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप चाहे तो ग्रीन कलर एंब्रॉयडरी वर्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरह का कॉम्बिनेशन पहनने में अच्छा लगता है।

पिंक शरारा और ग्रीन पिंक कुर्ती लगती है खूबसूरत

pink and green sharara set
pink and green sharara set

मेहंदी के फंक्शन के लिए इस तरह का कॉन्बिनेशन भी बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है और यह बेस्ट ऑप्शन भी साबित होता है। अगर आप चाहे तो ग्रीन कलर के शरारा के साथ पिंक कुर्ती भी पहन सकते हैं। यह कांबिनेशन और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप चाहे तो इसमें मिरर वर्क भी ट्राई कर सकते हैं। इसके जरिए आपका आउटफिट और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। इस तरह का आउटफिट अगर आप बाजार से लेते हैं तो यह ₹1000 से लेकर ₹2000 तक आसानी से मिल जाता है।

Advertisement

green and pink combination
green and pink combination

ग्रीन और पिंक का कॉम्बिनेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप मेहंदी के फंक्शन में ग्रीन और पिंक का कॉम्बिनेशन पहनना चाहते हैं तो इस तरीके का आउटफिट ले सकते हैं। इसमें आपको फ्लावर डिजाइन का लहंगा दिया गया है और इसके साथ रंगीन दुपट्टे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मेहंदी के फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट आउटफिट है। अगर आप इस तरीके का लहंगा मार्केट से खरीदते हैं तो यह आपको ₹1000 से लेकर ₹2000 तक आसानी से मिल जाता है। अगर आप चाहे तो इस टेलर से भी तैयार करवा सकते हैं।

अगर आप भी इस बार मेहंदी के फंक्शन में अलग लुक पाना चाहते हैं तो इस तरीके से अपने लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं और अलग-अलग कलर कॉन्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑउटफिट पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement