For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस 'वेलेंटाइन डे' डेट पर लगाएं देसी तड़का और करें ये शानदार साड़ी लुक्स रीक्रिएट: Saree for Valentine Day

दीपिका से लेकर आलिया तक, इन अभिनेत्रियों के शानदार देसी अवतार ट्राई करना हर किसी की ख्वाहिश होती है। आप इन देसी लुक्स को रीक्रिएट कर अपनी वेलेंटाइन डेट खास बना सकती हैं।
04:30 PM Feb 09, 2024 IST | Renuka Goswami
इस  वेलेंटाइन डे  डेट पर लगाएं देसी तड़का और करें ये शानदार साड़ी लुक्स रीक्रिएट  saree for valentine day
Valentine Day Outfit Ideas
Advertisement

Saree for Valentine Day: वेलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने वाली हैं, तो कुछ नया ट्राई करना तो बनता है। अब तक आपने डेट्स पर वेस्टर्न आउटफिट्स तो खूब कैरी किए होंगे, पर क्यों न इस बार कुछ देसी ट्राई किया जाए? इस वेलेंटाइन डे पर देसी तड़का लगाने के लिए आप कुछ शानदार और हॉट साड़ी लुक्स रीक्रिएट कर सकती हैं। कसम से आपके पार्टनर भी आपको इन लुक्स में देखकर हैरान हो जाएंगे और कह उठेंगे ‘वाओ’। आइए जानते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं के शानदार साड़ी लुक्स के बारे में।

Read More : हर मौके के लिए खूबसूरत साड़ियां: Beautiful Sarees Idea

वेलेंटाइन डेट पर रीक्रिएट करें इन खूबसूरत हसीनाओं के साड़ी लुक्स : Saree Looks For Valentine Day

दि दीपिका लुक

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के एक बेहद सेलीब्रेटेड एक्ट्रेस हैं, जिनके शानदार फैशन स्टाइल के लाखों दीवाने हैं। कैजुअल और वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक ये हर लुक में बेहद खास दिखती हैं। दीपिका की ही तरह आप भी वेलेंटाइन डेट पर कुछ खास ट्राई कर सकती हैं। दरअसल इस खास लुक में दीपिका ने एक बेहद सोबर व्हाइट साड़ी को ग्रेसफुली कैरी किया है, जिसमे वे बेहद हॉट दिख रही हैं।

Advertisement

पी सी का देसी अंदाज

बॉलीवुड की देसी गर्ल कहलाने वाली पीसी यानिकि प्रियंका चोपड़ा अब भले ही विदेशी बहु हो गई हों, लेकिन उनका देसी स्टाइल आज भी बेहद मशहूर है। आप चाहें तो अपने वेलेंटाइन डेट पर प्रियंका का ये रेड एंड व्हाइट पोल्का प्रिंट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। काफी कैजुअल लुक वाली ये साड़ी बेहद खूबसूरत और सेक्सी लगती है। आप चाहें तो प्रियंका के इस लुक को रीक्रिएट कर अपने पार्टनर की नींदें उड़ा सकती हैं।

मलाइका को देखा क्या?

बॉलीवुड की हॉटेस्ट अदाकारा के तौर पर पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बेहद क्लासी एक्ट्रेस हैं, जिनके हर आउटफिट से नया ट्रेंड उठ जाता है। मलाइका ने रेड झटैक ब्लाउज के साथ एक सिंपल साड़ी पेयर की थी, जिसका लुक फैशन वर्ल्ड के जाने माने चेहरों को बेहद पसंद आया था। आप चाहें तो मलाइका के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

Advertisement

उफ्फ, आलिया

आलिया भट्ट के साड़ी लुक्स इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। रॉकी की रानी हों या रणबीर की आलिया, दोनो को साड़ी खूब भाती है। आलिया के रानी साड़ी लुक को रीक्रिएट करना आज हर लड़की की एक ख्वाहिश है। आप चाहें तो इसको अपनाकर तहलका मचा सकती हैं

किआरा का पिटारा

सिद्धार्थ की किआरा का ये सो मच किआरा लुक आपको बेहद पसंद आने वाला है। व्हाइट स्टेप ब्लाउज को इतने ज्यादा एलिगेंस के साथ कैरी कर किआरा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल इस खास लुक में किआरा ने एक व्हाइट सेल्फ वर्क स्टेप ब्लाउज के एक पिंक साड़ी के साथ कैरी किया है। आप इस लुक को अपना सकती हैं, और अपने पार्टनर के दिल की धड़कन को बढ़ा सकती हैं।

Advertisement

तापसी का देसी अवतार

हसीन दिलरुबा यानिकि तापसी के साड़ी हॉट अवतार तो बेहद मशहूर हैं। सिल्वर स्टेप स्टाइल ब्लाउज के साथ तापसी ने एक बेहद सिंपल व्हाइट शिफॉन साड़ी को पेयर किया था। तापसी का ये खुले बालों वाला अवतार बेहद हॉट और क्लासी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement