For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बच्‍चों को गुदगुदाना पड़ सकता है भारी, ये 5 समस्‍याएं जानकर रह जाएंगे हैरान: Tickling Is Harmful For Kids

बच्‍चों की खिलखिलाहट भरी हंसी हर किसी को आकर्षित करती है और सुकून देती है। लेकिन कई बार ये हंसी बच्‍चे के लिए तकलीफदेह भी बन सकती है।
12:30 PM Jun 23, 2023 IST | Garima Shrivastava
बच्‍चों को गुदगुदाना पड़ सकता है भारी  ये 5 समस्‍याएं जानकर रह जाएंगे हैरान  tickling is harmful for kids
Tickling Is Harmful For Kids
Advertisement

Tickling Is Harmful For Kids:  बच्‍चों का खिलखिलाकर हंसना किसे अच्‍छा नहीं लगता। बच्‍चों की खिलखिलाहट भरी हंसी हर किसी को आकर्षित करती है और सुकून देती है। लेकिन कई बार ये हंसी बच्‍चे के लिए तकलीफदेह भी बन सकती है। जी हां, बच्‍चे को हंसाने और खिलाने के लिए अक्‍सर हम उन्‍हें गुदगुदी करते हैं। किसी अन्‍य खेल की तुलना में गुदगुदी की मदद से बच्‍चे को तुरंत और तेजी से हंसाया जा सकता है। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बच्‍चा इसे पूरी तरह से इंज्‍वॉय करेगा या नहीं। अचानक तेजी से हंसने पर बच्‍चे को सांस लेने में परेशानी उत्‍पन्‍न हो सकती है। सांस रुकने से कई बार बच्‍चे की मौत भी हो सकती है। हंसते समय बच्‍चा आपको रोकने और मदद मांगने का प्रयास भी नहीं कर पाता। तेजी से हंसते समय बच्‍चे का अपने ऊपर कोई नियंत्रण नहीं रहता है, ऐसे में उसे शारीरिक चोट भी लग सकती है। इसका बच्‍चे पर स्‍थायी प्रभाव भी हो सकता है।

गुदगुदी के प्रकार

Tickling Is Harmful For Kids
Types of tickle

हमारी स्किन में विभिन्‍न सेनसरी रिसेप्‍टर्स होते हैं, जो हमें विभिन्‍न प्रकार की संवेदनाओं को महसूस करने में मदद करते हैं। गुदगुदी से आमतौर पर दो प्रकार की संवेदनाएं उत्‍पन्‍न होती हैं:

निज्मिसिस – निज्मिसिस एक प्रकार की गुदगुदाना होता है। ये शरीर के किसी भी हिस्‍से में हल्‍के स्‍पर्श के कारण आपको गुदगुदी या खुजली की अनुभूति का अहसास करा सकती है। मनुष्‍यों के अलावा कुत्‍ते और बिल्लियों को भी गुदगुदी महसूस होती है। इस प्रकार की गुदगुदी में आपके शरीर के रोम भी खड़े हो सकते हैं।

Advertisement

गर्गलिसिस – गर्गलिसिस शरीर के किसी भी हिस्‍से को प्रभावित कर सकती है। इस प्रकार की गुदगुदी हैवी टच के कारण होती है। पैरों के तलवे, अंडरआर्म्‍स, गर्दन, पसलियों और पेट पर अधिक गुदगुदी महसूस होती है। शरीर के इन हिस्‍सों को छूने से अधिक हंसी आती है। ये शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।

क्‍या गुदगुदी बच्‍चों के लिए हानिकारक है

गुदगुदी एक ऐसा खेल है जिसे हम आमतौर पर बच्‍चों के साथ खेलते हैं। हालांकि, गुदगुदी होने पर बच्‍चे अक्‍सर असहाय और अनियंत्रित महसूस करते हैं। वे इस दौरान आपको रुकने के लिए नहीं कह सकते क्‍योंकि वे सही ढंग से सांस नहीं ले पाते। कई बच्‍चे गुदगुदी के कारण लकवाग्रस्‍त महसूस करते हैं और खुद को गुदगुदी से बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। गुदगुदी करने से बच्‍चों को बहुत असहज महसूस हो सकता है, वहीं बड़े इस गुदगुदी को बच्‍चों के लिए सुखद मान सकते हैं।

Advertisement

यह भी देखें-लंबे समय तक जवां दिखने के लिए इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा निखार: Alum For Glowing Skin

गुदगुदी से हो सकती है बच्‍चों को ये परेशानियां

गुदगुदाना हो सकता है खतरनाक
Tickling can cause these problems to children

हर दूसरी शारीरिक गतिविधि की तरह जिसमें दूसरे इंसान के साथ संपर्क की आवश्‍यकता होती है, वैसे ही गुदगुदी को भी सहमति की आवश्‍यकता होनी चाहिए। हालांकि गुदगुदी को अक्‍सर खेल और मनोरंजन के रूप में देखा जाता है, इसलिए बहुत से लोग यह नहीं सोचते कि बच्‍चे को गुदगुदी करने से पहले अनुमति मांगना आवश्‍यक है।

Advertisement

बच्‍चे भावनाएं नहीं बता पाते

गुदगुदी करते वक्‍त बच्‍चे आपको रोक नहीं पाते। तेज हंसी और सांस कम आने की वजह से वह आपको अपनी भावनाओं के बारे में बताने में असर्मथ महसूस करते हैं। यदि बच्‍चा आपसे नफरत करता है तो भी वह बेबसी में हंस रहा होगा और आपको ये नहीं बता पाएगा कि उसे इसमें मजा नहीं आ रहा है। गुदगुदी के साथ आने वाली हंसी बच्‍चे को परेशान कर सकती है न कि मजा देती है।

बच्‍चे का वाइलेंट बिहेवियर

बच्‍चे को अधिक गुदगुदी करना उनके वाइलेंट बिहेवियर को दर्शाता है। गुदगुदी करने के दौरान बच्‍चा तेजी से चिल्‍ला सकता है या सामने वाले को मार भी सकता है। इससे बच्‍चे चिड़चिड़े हो सकते हैं।

अपमानजनक हो सकता है

गुदगुदी करने वाला कोई भी व्‍यक्ति आत्‍म-नियंत्रण खो देता है। उसे लगता है कि बच्‍चा गुदगुदी को इंज्‍वॉय कर रहा है। गुदगुदी के दौरान बच्‍चा नियंत्रण हासिल करने के लिए संघर्ष करता है जो कि उसे अपमानजनक महसूस करा सकता है। भले ही बड़ों के इरादे ने‍क हो लेकिन इसके परिणाम बच्‍चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

मेडिकल कॉम्‍प्‍लीकेशन बढ़ सकती है

जब किसी बच्‍चे को लगातार गुदगुदी होती है तो वह बेकाबू होकर हंसने लगता है और बात करने या सांस लेने में असमर्थ हो जाता है। ऐसे में बच्‍चे होश भी खो सकते हैं।

ट्रस्‍ट इशू हो सकता है

यदि बच्‍चा गुदगुदी करना पसंद नहीं करता है, तो उसकी इच्‍छा के विरुद्ध उसे गुदगुदाने से आजीवन भरोसे की समस्‍या पैदा हो सकती है। वह किसी भी व्‍यक्ति के छूने पर अपमानित महसूस कर सकते हैं। इससे बच्‍चों का आत्‍मविश्‍वास भी कमजोर हो जाता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement