For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आर्थिक लाभ के लिए पैर में बांधें लाल धागा, जानें इसकी अन्‍य खासियत: Lal Dhaga Benefits

06:30 AM Feb 12, 2024 IST | Garima Shrivastava
आर्थिक लाभ के लिए पैर में बांधें लाल धागा  जानें इसकी अन्‍य खासियत  lal dhaga benefits
Benefits Of Red String
Advertisement

Lal Dhaga Benefits: आपने कई लोगों को पैर में काला धागा बांधा हुआ देखा होगा, खासकर युवतियां और बच्‍चे इसे विशेषतौर पर बांधते हैं। शास्‍त्रों के अनुसार बुरी नजर से बचने और पाचन संबंधित समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए पैर में काला धागा बांधा जाता है। ऐसे ही आजकल लोग पैरों में लाल धागा बांधे हुए भी नजर आते हैं। जिस प्रकार हम हाथ में मौली बांधते हैं उसी प्रकार पैर में लाल धागा बांधने से कई स्‍वास्‍थ्‍य और आर्थिक लाभ प्राप्‍त हो सकते हैं। लाल धागा बांधने के कुछ नियम हैं जिस पर ध्‍यान देना आवश्‍यक है। तो चलिए जानते हैं पैर में लाल धागा किस लिए और कब पहना जा सकता है।

Also read: इन विटामिन की कमी से होती है बाल झड़ने की समस्या

धनलक्ष्‍मी होती हैं प्रसन्‍न

Lal Dhaga Benefits
Dhanalakshmi is happy

माना जाता है कि लाल धागा मां लक्ष्‍मी को आकर्षित कर सकता है। इसलिए हिंदू मान्‍यता के अनुसार पैर में लाल धागा पहनने से मां लक्ष्‍मी को आमंत्रित किया जा सकता है। लेकिन इसके पहनने के कई नियम हैं जिसे अपनाना बेहद महत्‍वपूर्ण होता है।

Advertisement

मंगल ग्रह होगा मजबूत

शास्‍त्रों के अनुसार जिन जातकों का स्‍वामी मंगल है उन्‍हें अपने पैर में लाल धागा विशेषतौर पर पहनना चाहिए। लाल धागा पहनने से मंगल ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। साथ ही कई बड़े और रुके हुए काम आसानी से संपन्‍न हो सकते हैं।

होता है धन लाभ

लाल धागा बांधने का एक विशेष कारण है मां लक्ष्‍मी को आकर्षित करना। यदि मां लक्ष्‍मी आकर्षित होंगी तो आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इसे नियमित रूप से पहनने से पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है।

Advertisement

नकारात्‍मकता दूर होगी

पैर में लाल धागा बांधने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बुरी नजर और नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए इस धागे को विशेषरूप से पहना जाता है। लाल धागे में ऐसी आलौकिक शक्ति होती है जो लोगों की बुरी नजर से आपको सुरक्षित रख सकती है।

होगी बजरंग बली की कृपा

माना जाता है कि पैर में लाल धागा बांधने से मां लक्ष्‍मी ही नहीं बल्कि हनुमान जी यानी बजरंग बली की भी कृपा प्राप्‍त होती है। बजरंग बली अपने शिष्‍य को बुरी नजर से बचाते हैं और सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Advertisement

पाचन तंत्र में सुधार

लाल धागे के फायदे
Improves digestive system

जिस प्रकार पाचन तंत्र को सुधारने के लिए काले धागे का प्रयोग किया जाता है उसी प्रकार लाल धागा भी आपके पेट की समस्‍याओं का निवारण कर सकता है। लाल धागा पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जिससे खाना पचाने में आसानी होती है। साथ ही गैस, कब्‍ज और अपच की समस्‍या से भी छुटकारा मिल जाता है।

कब बांधें पैर में लाल धागा

वैसे तो लाल धागा किसी भी दिन बांधा जा सकता है लेकिन मंगलवार के दिन इसे बांधने से आपका मंगलग्रह मजबूत हो सकता है। इसके अलावा मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए शुक्रवार के दिन भी इसे बांधा जा सकता है। अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए इसमें लगभग 7 गांठ बांधनी चाहिए। पैर में लाल धागे को तब तक पहनना चाहिए जब कि वे लाल हो। रंग फीका या उतर जाने पर लाल धागे को बदल लेना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement