स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

मांओं को मिला अपने काम का सम्मान: Tinga MUMFLUENCER Award 2022

04:10 PM Oct 11, 2022 IST | Sapna Jha
Advertisement

Tinga MUMFLUENCER Award 2022: मां का कर्जा कोई बच्चा ताउम्र नहीं चुका सकता है। एक बच्चे के लिए दुनिया में अगर कोई सबसे अहम होता है, वह है मां। मां अपने आप में एक बच्चे के लिए पूरा संसार होती है। कहा भी जाता है कि एक मां अपने बच्चे के लिए जो कर सकती है, वह कोई भी नहीं कर सकता है। पहले के समय में बच्चे दादा—दादी के छत्रछाया में रहकर उनके अनुसार पल जाते थे लेकिन आज के समय में बच्चे केवल अपने माता—पिता के साथ ही रहते हैंं। ऐसे में माएं सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों का पालन—पोषण कर रही हैं। सोशल—मीडिया की क्रांति आने से कई ऐसी नयू मॉम्स फ्लुएंसर मम्मी बन गई हैं, जो अपनी जैसी नई मॉम को बच्चों के पालने के नए तरीके के बारे में बताती हैं और उनके परवरिश को आसान बनाती है। ऐसी ही सुपरमॉम्स को गृहलक्ष्मी और टिंगालैंड ने Tinga Mumfluencers Award 2022 से नवाजा है।

Advertisement

इस अवॉड्र्स समारोह में महिलाओं ने बढ़—चढ़ कर भाग लिया है। इसमें उन सुपरमोम्स ने हिस्सा लिया जो मां होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। टिंगालैंड की ओनर वंदना वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी मांओं का तहे दिल से धन्यवाद किया। महिलाओं की सबसे बड़ी पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने सभी ममफ्लुएंसर्स को इस मंच पर लाने में अपना योगदान दिया। प्रेजेटिंग पार्टनर एवॉन, जोश एंड बज वन , ब्रेड एंड मोर, क्वालिटी केटरिंग, द मॉम एन कंपनी, द आयुर्वेदा कंपनी, आयुथवेदा, Pachauli Wellness Daily Hunt, Tingaland Playzone पार्टनर रहे जिन्होंने पूरे इवेंट को सक्सेफुल कराने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

Participated by supermoms who are mothers as well as social media influencers

ज्यूरी मेंबर मशहूर डायटिशियन कविता देवगन, हरप्रीत सूरी और किमी नागपाल थे। इन सभी को सुनने के लिए सभी माएं बेहद उत्सुक दिखीं। कविता देवगन ने बताया कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने महिलाओं को विटामिन डी की उपयोगिता के बारे में बताया। अगर आपको मीठा खाने का मन करता है तो आप गुड़, डार्क चॉकलेट और छेना वाले रसगुल्ला खा सकते हैं। कविता का कहना है कि ये आपके शरीर को नुकसान नहीं करते हैं। हरप्रीत सूरी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आप किसी भी नये काम को करने को लेकर घबराएं नहीं।

Advertisement

Gift Hampers for Moms

मॉम्स को मिला अवॉर्ड

Tinga Mumfluencers Award 2022 की ट्रैवल कैटेगरी की विजेता सिल्की पुरी, डीआईवाई की पारूल अग्रवाल, फूड कैटेगरी में स्वातिक जैन और बेस्ट किड के लिए भूमिका बजाज को और बेस्ट वीडियो मेकर का गीतिका स्वाने को अवॉर्ड दिया गया। शॉर्ट वीडियो मेकर की विजेता ऐनी अरोड़ा और क्रिटिक च्वॉइस का अवॉर्ड दीपिका मनचंदा को मिला। पैरेंटिंग कैटेगरी में विजेता रहीं डा. गरिमा कथूरिया। फैशन के लिए गुरनीश कौर को और ब्लॉग लेखन के लिए सोनम को अवॉर्ड दिया गया। ब्यूटी कैटेगरी के लिए सिद्धि चतुर्वेदी और बेस्ट इमर्जिंग ममफ्लुएंसर अवार्ड दिव्या भाटिया को मिला। बेस्ट मीम बनाने के लिए ​टीना कामरा को सार्टिफिकेट और अवॉर्ड दिया गया। सभी विजेताओं को चीफ गेस्ट्स और वंदना वर्मा के हाथों ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए गए।

Advertisement

Tags :
Award Function 2022grehlakshmimomfluencer awardTingaland
Advertisement
Next Article