For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हेल्दी रहने के लिए रोज करें ये काम, बीमारियां रहेंगी दूर: Tips To Stay Healthy

खुद को हेल्दी रखने के लिए बहुत से जतन करने पड़ते हैं। इसके लिए लाइफस्टाइल से लेकर अपनी डाइट तक पर फोकस करना बहुत ही जरूरी है। अगर हेल्थ ठीक ना हो, तो इससे आपको कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।
12:00 PM Oct 12, 2023 IST | Madhu Goel
हेल्दी रहने के लिए रोज करें ये काम  बीमारियां रहेंगी दूर  tips to stay healthy
Tips To Stay Healthy
Advertisement

Tips To Stay Healthy: खुद को हेल्दी रखने के लिए बहुत से जतन करने पड़ते हैं। इसके लिए लाइफस्टाइल से लेकर अपनी डाइट तक पर फोकस करना बहुत ही जरूरी है। अगर हेल्थ ठीक ना हो, तो इससे आपको कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।

योग करें

आपको रोजाना कुछ देर योग करना चाहिए। इससे आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से फिट रहने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर बेहतर होता है और स्ट्रेस से भी मुक्ति मिलती है। योग के अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार आता है।

पिलाटे एक्सरसाइज करें

इस एक्सरसाइज को करने से मसल्‍स पतली होती है और इसके साथ ही मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसके नियमित अभ्यास से आप फिट और हेल्दी तो रहते ही हैं, साथ ही इससे आपका बैली फैट भी तेजी से बर्न होता है। रीढ़ की हड्डी को स्ट्रॉग बनाने के लिए भी ये एक्सरसाइज बेस्ट है।

Advertisement

गुनगुना पानी पिएं

रोजाना सुबह उठकर आपको सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। ये आपकी बॉडी को अंदर से साफ करने का काम करता है। इससे पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं।

यह भी देखें-बवाल के फोटोशूट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस को किया हैरान: Bawaal Cast Photoshoot

Advertisement

डाइट का रखें खास ख्याल

हेल्दी रहने के लिए आपकी डाइट का भी सही होना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आपको पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप जो खाते हैं, आपकी बॉडी भी उसी हिसाब से काम करती है। ऐसे में जंक फूड से दूरी बनाएं और हेल्दी चीजें ही खाएं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement