For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मोटे हैं गाल तो रोजाना करें ये फेशियल एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन-To Get Perfect Jawline

11:15 AM May 12, 2023 IST | Monika Agarwal
मोटे हैं गाल तो रोजाना करें ये फेशियल एक्सरसाइज  जल्द मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन to get perfect jawline
Advertisement

आजकल बहुत सी महिलाएं पेट के साथ-साथ फेस पर बढ़ते फैट को लेकर परेशान रहती हैं। एक टोन्ड और स्लिम चेहरा हर महिला की चाहत होती है, लेकिन गलत खानपान और कई अन्य कारणों के चलते भी चेहरे पर फैट जमने लगता है। ऐसे में सेल्फि लेते हुए भी आप हिचक महसूस कर सकती हैं। डबल चिन और फूले हुए गाल आपकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं।

दरअसल जिन महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स ज्‍यादा होता है, उनके चेहरे पर भी काफी चर्बी जमा होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर बैठे ही बिना किसी दर्दनाक सर्जरी के इस फैट से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी देखे-जानें भोजपुरी के विवादित एक्टर्स के नाम,इनसे जुड़े क्या रहे विवाद

Advertisement

आज आपको ऐसी ही फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो आपके चेहरे की चर्बी को कम करने में आपकी मदद करेंगे। इन एक्सरसाइज के अभ्यास से आपको बहुत जल्द परफेक्ट जॉलाइन मिल सकती है। आइए जानें फेशियल एक्सरसाइज के बारे में-

एक्यूप्रेशर एक्‍सरसाइज करेगी फैट बर्न

चेहरे की चर्बी के लिए एक्यूप्रेशर एक्सरसाइज
Face Fat
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले कमर को सीधा करके बैठें।
  • इसके बाद 10 सेकंड के लिए अपने चेहरे को टाइट करके स्क्वीज करें।
  • इसके बाद अपने फेस की मसल्स को रिलैक्स करें।

एक्यूप्रेशर एक्‍सरसाइज के फायदे

इस एक्यूप्रेशर एक्‍सरसाइज को करने से चेहरे का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपके चेहरे के फैट को कम करने के लिए बहुत ही जरूरी है। यह एक्‍सरसाइज आपकी मसल्‍स के कॉन्ट्रैक्ट में भी मदद करती है। रोजाना थोड़ा सा समय निकालकर आप इस एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करें।

Advertisement

सिर पीछे झुकाएं

head back exercise
head back exercise
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
  • इसके बाद सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर लेकर जाएं।
  • अपने सिर को इतना पीछे लेकर जाएं, जिससे आपको घर की छत दिखाई देने लगे।
  • अब निचले होंठ को ऊपरी होंठ के ऊपर जितना हो सके ले जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को करते हुए आपको अपने कानों के पास जबड़े की मसल्‍स महसूस होगीं।
  • इस एक्सरसाइज को आप 7 से 8 बार दोहराएं। ये आपको काफी फायदा पहुंचाएगी।

बैलून पोज कम करेगा चेहरे का फैट

बैलून फेस एक्सरसाइज
balloon face
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले कमर को सीधा करके बैठ जाएं।
  • अब अपने गालों में जितनी हो सके, उतनी ज्यादा हवा भरें और गुब्बारे की तरह फुलाएं।
  • 20 सेकेंड के लिए गालों में हवा भरें। आंखों को भी जितना हो सके उतना खोलें।
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 3-4 बार दोहराएं।

बैलून पोज के फायदे

इस पोज को करने से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ये एक्सरसाइज करने से फेस शेप की बदल सकती है।

फेशियल एक्‍सरसाइज के फायदे

facial exercises
facial exercises
  • फेशियल एक्‍सरसाइज करने से चेहरे की बनावट में सुधार आता है। ये एजिंग को रोकने और मसल्‍स की ताकत में सुधार करने में भी मददगार होती हैं।
  • चेहरे की एक्सरसाइज करने से मसल्‍स टोन होती हैं, जिससे चेहरा शेप में दिखता है।
  • इनके अभ्यास से मसल्‍स के ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

अगर आप भी चेहरे की चर्बी से परेशान हैं, तो आपको भी इन एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। ये आपको जल्द एक परफेक्ट जॉलाइन पाने में मदद करेंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement