For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए घर पर ही इस तरह बनाएं पोर स्ट्रिप्स: Blackheads Removing Pore Strips

05:00 PM Jun 07, 2024 IST | Mitali Jain
ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए घर पर ही इस तरह बनाएं पोर स्ट्रिप्स  blackheads removing pore strips
Blackheads Removing Pore Strips
Advertisement

Blackheads Removing Pore Strips: स्किन पर ब्लैकहेड्स होना बेहद आम बात है। अमूमन ब्लैकहेड्स नोज़ एरिया पर अधिक नजर आते हैं। यूं तो इन ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के कई तरीके हैं, जो काफी दर्दनाक हो सकते हैं। यही कारण है कि इन दिनों ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए पोर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करना काफी पसंद किया जाने लगा है। मार्केट में आपको अलग-अलग ब्रांड्स के पोर स्ट्रिप्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन ये काफी महंगे होते हैं और उतना इफेक्टिव तरीके से ब्लैकहेड्स को रिमूव भी नहीं करते हैं। तो क्यों ना आप घर ही ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए पोर स्ट्रिप बनाएं।

घर पर पोर स्ट्रिप्स बनाना अपेक्षाकृत अधिक आसान है। आप इन्हें घर में ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं। इस तरह के होममेड पोर स्ट्रिप्स सिर्फ ब्लैकहेड्स ही नहीं, बल्कि स्किन पर मौजूद गंदगी और मेकअप के अवशेष को भी हटाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्लैकहेड्स से निजात पाने के लिए घर पर ही पोर स्ट्रिप्स बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

Also read: ब्लैकहेड्स हो या ओपन पोर्स हर समस्या को दूर करेंगे ये 4 फेस मास्क: Blackhead Face Mask

Advertisement

Blackheads Removing Pore Strips
Gelatin and Milk

जिलेटिन और दूध की मदद से घर पर आसानी से पोर स्ट्रिप बनाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है।

आवश्यक सामग्री-

Advertisement

  • 1 बड़ा चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध

पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका-

  • पोर स्ट्रिप बनाने के लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन और दूध डालकर मिलाएं।
  • गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए दूध की मात्रा को एडजस्ट करें।
  • जिलेटिन के घुलने तक मिश्रण को लगभग 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। ध्यान दें कि मिश्रण गर्म हो लेकिन बहुत ज़्यादा गर्म न हो।
  • अब आप एक साफ ब्रश या अपनी उंगलियों का उपयोग करके मिश्रण की एक पतली परत अपनी नाक या ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर लगाएं।
  • इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि यह अच्छी तरह सूख जाए।
  • अब आप किनारों से शुरू करते हुए पोर स्ट्रिप को धीरे से छीलें। यह आपके पोर से ब्लैकहेड्स और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेगा।
  • अंत में, पानी की मदद से अपनी स्किन को क्लीन करें। 

एग व्हाइट की मदद से भी नेचुरल पोर स्ट्रिप बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होगी।

Advertisement

आवश्यक सामग्री-

  • एक एग व्हाइट
  • टिशू या पेपर टॉवल 

पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले अंडा तोड़कर एग व्हाइट अलग कर लें और इसे हल्के से फेंटें।
  • अब एग व्हाइट को एक साफ़ ब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से अपनी नाक या ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर लगाएं।
  • लगाए गए अंडे के सफ़ेद भाग पर टिशू या पेपर टॉवल का एक टुकड़ा रखें, धीरे से दबाएँ।
  • अब टिशू पर अंडे के सफ़ेद भाग की एक और लेयर ब्रश करें।
  • अंडे के सफ़ेद भाग और टिशू को पूरी तरह से सूखने दें। इसमें लगभग 15-20 मिनट लग सकते हैं। अब आपको यह अपनी स्किन पर सख्त महसूस होने लगेगा।
  • अब आप किनारों से शुरू करते हुए टिशू को धीरे से छीलें। 
  • अंत में, गुनगुने पानी से चेहरे को धोए और फिर टोनर व मॉइश्चराइज़र लगाएं।
sugar and honey
Make pore strips with sugar and honey

जहां शहद स्किन की नमी को बनाए रखता है। वहीं, चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में काम करती है। जब आप इन दोनों को मिक्स करके पोर स्ट्रिप बनाते हैं तो ब्लैकहेड्स को निकालना काफी आसान हो जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 3 बड़े चम्मच दानेदार चीनी
  • 2 बड़े चम्मच शहद

पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक छोटे पैन में दानेदार चीनी और शहद डालें।
  • पैन को कुछ मिनट के लिए गर्म करें। ध्यान दें कि आपको इसे बहुत अधिक गर्म नहीं करना है।
  • जब सभी सामग्री मिल जाए, तो मिश्रण को कुछ समय के लिए ठंडा होने दें।
  • अब तैयार मिश्रण को स्किन पर लगाएं और इसे कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह सख्त हो जाए।
  • अब आप पोर स्ट्रिप को एक किनारे से धीरे से छीलें।
  • अंत में, अपना चेहरा पानी की मदद से धोएं और फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। जबकि दालचीनी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पोर को टाइटन करने में भी मदद कर सकती है।

आवश्यक सामग्री-

  • शहद
  • 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • कॉटन स्ट्रिप्स

पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में शहद और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • जब यह एक स्मूथ पेस्ट बन जाए तो इसे कॉटन स्ट्रिप से कवर कर दें।
  • आप इसे करीबन 10 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
  • अब कॉटन स्ट्रिप को हटाएं और अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • अब अपनी स्किन पर मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें। 
Blackheads Removing Pore Strips
Blackheads Removing Pore Strips

शहद स्किन के मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करता है। आप इसके साथ दूध मिक्स करके पोर स्ट्रिप्स बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच दूध
  • कॉटन स्ट्रिप या साफ कपड़ा

पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल लें और उसमें शहद और दूध मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को लगभग 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।
  • इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • मिश्रण के ऊपर कॉटन स्ट्रिप या साफ कपड़ा रखें और धीरे से दबाएं।
  • इसे सूखने तक लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • स्ट्रिप को हल्के से छीलें और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • अंत में, स्किन पर टोनर व मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
Advertisement
Tags :
Advertisement