For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर हुआ रिलीज़,एक नई कहानी पर्दे पर ला रहे हैं इम्तियाज़: Amar Singh Chamkila Trailer

04:25 PM Mar 28, 2024 IST | Srishti Mishra
 अमर सिंह चमकीला  का ट्रेलर हुआ रिलीज़ एक नई कहानी पर्दे पर ला रहे हैं इम्तियाज़  amar singh chamkila trailer
Amar Singh Chamkila Trailer
Advertisement

Amar Singh Chamkila Trailer : इम्तियाज़ की फिल्मों को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और उनकी इसी पसंद को बरक़रार रखते हुए इम्तियाज़ अपने फैंस के लिए कुछ नया ला रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम है 'अमर सिंह चमकीला' जिसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। ये फिल्म एक मशहूर पंजाबी गायक की कहानी है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इम्तियाज़ की इस नयी कहानी में क्या है ख़ास जो फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

Also read : अपनी अलग आवाज़ के दम पर कायम है इन 3 महिला पंजाबी सिंगर्स का जलवा: Female Punjabi Singers

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक दास्ताँ से , दिलजीत जो कि अमर सिंह चमकीला की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जो गाने चमकीला गाते हैं वो गंदे हैं लेकिन बहुत से लोगों की पसंद है। ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में चमकीला की ज़िन्दगी का संघर्ष और मौत को दिखाया गया है। ट्रेलर में चमकीला को कई लोग धमकाते हैं कि वो गंदे गाने गाता है और इसे रोकना चाहिए। चमकीला और उनकी साथी गायक ( परिणीति चोपड़ा ) साथ गाते गाते हिट हो जाते हैं। ट्रेलर के बैकग्राउंड में मोहित चौहान की आवाज़ में 'इश्क़ मिटाए' सुनाई दे रहा है। ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। दिलजीत की एक्टिंग भी ट्रेलर में काफी पसंद की जा रही है।

Advertisement

इम्तियाज़ अली की फिल्मों का एक अलग फैन बेस है ये तो हम सभी जानते हैं। फिर वो 'जब वी मेट' हो , रॉकस्टार हो , तमाशा हो या फिर हाईवे, ये सभी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं। फिल्म लैला मजनू के विषय को तो बहुत बेहतरीन माना जाता है। अगर हम बात करें इम्तियाज़ अली के गढ़े हुए किरदार की तो वो सबसे अलहदा है। उनका किरदार गीत हो या वेद और तारा या वेरोनिका हो या फिर जॉर्डन ये वो किरदार हैं जो किसी भी सिनेमा पसंद इंसान के चहेते किरदारों में से एक हैं। इम्तियाज़ इन किरदारों की मदद से कई कहानियां अपने दर्शकों के सामने ला चुके हैं। अब उनके फैंस को इंतज़ार है उनकी अगली कहानी का। अब वो अपने फैंस को जो कहानी सुनाने वाले हैं देखना होगा कि दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement