For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Travel: बच्चों को घुमाएं दिल्ली और मुंबई

इस बार गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को ऐसी जगह घुमाने ले जाएं जहां घूमने के साथ-साथ उन्हें ढेर सारी जानकारियां भी मिले।
12:00 PM Jun 04, 2022 IST | Ankita Bagaria
travel  बच्चों को घुमाएं दिल्ली और मुंबई
Advertisement

Travel: कुछ साल पहले तक गर्मियों की छुट्टियां होते ही बच्चे नानी के घर जाने के नाम से उत्सुक हो जाते थे पर अब यह ट्रेंड पुराना हो गया है। आज बच्चों को नानी के घर नहीं बल्कि अपनी मनपसंद जगह घूमने जाना होता है। इसके लिए सबसे अच्छा यह है कि बच्चों को ऐसी जगह ले जाएं, जहां उन्हें कुछ सीखने को भी मिले और वे एन्जॉय भी कर सकें। हम आपको दिल्ली और मुंबई की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

दिल्ली 

चिडिय़ाघर

दिल्ली का चिडिय़ाघर एशिया के सबसे अच्छे चिडिय़ाघरों में से एक है। यहां जानवरों और पक्षियों की 22,000 प्रजातियां और 200 प्रकार के पेड़ हैं। यहां मौजूद तरह-तरह के पशु-पक्षियों को देख बच्चे बहुत खुश होते हैं। चिडिय़ाघर में एक पुस्तकालय भी है, जहां से पेड़-पौधों और पशु पक्षियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

तीन मूर्ति भवन

यह भवन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आवास था। अंतरिक्ष, विज्ञान और ब्रह्मïण्ड के रहस्यों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए तीन मूर्ति भवन का मुख्य आकर्षण है नेहरू तारामंडल। यहां अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित अनेक यंत्र, चित्र प्रदर्शन, स्वचालित मॉडल रखे गए हैं। यहां अर्धगोलाकार तारामंडल भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। जहां ज्ञानवर्धक चलचित्र के माध्यम से ब्रह्मïण्ड के अनेक रहस्यों का पता लगता है। संग्रहालय के पीछे के भाग में उद्यान भी है। जहां बच्चे बहुत मस्ती करते हैं और वहां मौजूद मोरों के पीछे भागते हैं।

Advertisement

नेशनल साइंस सेंटर

नेशनल साइंस सेंटर में स्टूडेंट को साइंस से संबंधित कई तरह की जानकारियां मिल जाएगी। यहां नोबेल पुरस्कार विजेता गैलरी नजर आएंगी। भारत की गणित, खगोलशास्त्र, मेडिकल, केमैस्टी, टेक्नोलाजी का कला में उपयोग कैसे हुआ इसके माडल्स दिखेंगे। यहां फन साइंस गैलरी का लुत्फ भी बच्चे उठा सकते हैं। यहां मेसोजोइक काल का युगीन परिवेश भी दिखाया गया है, जहां बच्चे खूब आनंद लेते हैं। यहां सौर ऊर्जा, अविष्कारों और वैज्ञानिकों के बारे में भी पूरी जानकारी मिलती हैं।

फन एंड फूड विलेज 

इस मनोरंजन पार्क में वाटर राइड्स पूल जैसे कई पूल हैं, जहां बच्चों और पूरे परिवार के साथ आप रेन डांस का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस पार्क में कुल 21 मनोरंजक राइड्स, 22 वाटर स्लाइड्स, किड्स वाटर ह्रश्वले एरिया सहित काफी कुछ मौजूद हैं।

Advertisement

 national rail museum

नेशनल रेल म्यूजियम

यहां पर रेल इंजनों के अनेक मॉडल और कोच हैं, जिसमें भारत की पहली रेल का मॉडल और इंजन भी शामिल है। ऐसी कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां यहां बच्चों को मिलेगी जिससे उनका ज्ञान बढ़ेगा। यहां ट्वाय ट्रेन भी है, जिसमें वे सैर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कई बुक स्टाल भी हैं, जिसमें कई ज्ञानवर्धक पुस्तकें देखने को मिलेगी। तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन भी यहां किया गया है। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए खुली जगह भी है। ट्रेन में बैठकर भी बच्चे सफर कर सकते हैं।

Advertisement

 wet and wild

 

वेट एंड वाइल्ड

इस रिजार्ट में वाटर पार्क सहित रुकने की सभी सुविधाएं मौजूद है। स्विमिंग पूल सहित आप यहां कई वाटर राइड्स एन्जॉय कर सकते हैं। यहां आप न केवल पार्र्टी बल्कि आउटडोर गेम्स भी अरेंज कर सकते हैं। यहां कपल्स डिस्कोथेक का मजा ले सकते हैं और बच्चे वाटर पार्क और क्रिकेट मैदान का। यहां स्पा बाथ का मजा भी लिया जा सकता है।

वल्र्ड ऑफ वंडर

अगर आपको वीकेंड खास बनाना है और बच्चों को भी मजे कराने हैं तो नोएडा के जीआईपी मॉल के पीछ वल्र्ड आफ वंडर अच्छी जगह है। यहां कई एडवेंचरस राइड्स हैं, जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हैं। यहां दो जोन हैं। एक तो बच्चों के लिए और दूसरा व्यस्कों के लिए। यहां आप फास्ट फॉरवर्ड राइड्स का मजा भी ले सकते हैं।

Doll museum

 

डॉल्स म्यूजियम

यहां विभिन्न परिधानों में सजी गुडिय़ाओं का संग्रह है जो विश्व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है। यहां इतनी तरह की गुडिय़ा देखकर बच्चे जाने का नाम नहीं लेते हैं। संग्रहालय दो हिस्सों में बंटा है, एक हिस्से में यूरोपियन देशों की गुडिय़ा रखी गई हैं और दूसरे हिस्से में एशियाई देशों, अफ्रीका और भारत की गुडिय़ा रखी गई हैं। यहां 85 देशों की करीब 6500 गुडिय़ों का संग्रह देखा जा सकता है।

स्प्लैश-दि वाटर पार्क

नार्थ दिल्ली स्थित इस एम्यूजमेंट वाटर पार्क में आपको प्राकृतिक खूबसूरती के दर्शन होंगे। इस पार्क में आप वाटर पार्क सहित राइड्स, वाटर स्लाइड्स, वेव पूल्स, बुद्धा वाटर फॉल, बच्चे के लिए अलग से किडीज पूल और रेन डांस का भी मजा ले सकते हैं। गर्मी को दूर भगाने के लिए यह जगह परफेक्ट है। तभी तो बच्चों व परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए इसे परफेक्ट एंटरटेनमेंट हब माना जाता है। बच्चों के लिए यहां वीडियो गेम्स की सुविधा भी है।

मुंबई में घूमने की जगह

एस्सल वर्ल्ड

एस्सल वल्र्ड एक अंतर्राष्टीयशैली का थीम पार्क और मनोरंजन केन्द्र है जो गोराई बीच के निकट स्थित है। यहां फैमिली राइड्स, किड्स राइड्स और एडल्ट राइड्स भी हैं। यहां बच्चों के लिए बिग एह्रश्वपल, बोट राइड, कंगारू होप, यार्ड टेन जैसे कई झूले हैं। यहां 7 डी थियेटर, रॉक क्लाइम्बिंग, रिक्की सफारी, 6 लेन बालिंग एरिया जैसे अन्य आकर्षण भी हैं।

 Excell world

 

संजय गांधी नेशनल पार्क

यह राष्ट्रीय पार्क 104 वर्ग फीट में फैला है। पार्क के 1 किलोमीटर में फैले लायन एंड टाटा सफारी को टाइगर और लायन के लिए अलग-अलग बनाया गया है। बच्चे इस सब को बहुत एन्जॉय करते हैं। यहां हर साल अगस्त से नवंबर तक वाइल्ड लाइफ पर एक प्रदर्शनी लगाई जाती है, जो आकर्षित करती है। साथ ही यहां की कन्हेरी गुफाएं भी पर्यटकों को लुभाती हैं। यहां आप बच्चों के लिए साइकिल भी रेंट पर ले सकते हैं ताकि वे खुद पूरे पार्क का भ्रमण खूबसूरत पक्षियों को देखते देखते कर सकें।

एलिफेंटा की गुफाएं

गेटवे आफ इंडिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर यह आईलैंड स्थित है। यहां लोग फैरी की सहायता से जाते हैं। 7वीं सदी की बनी ये गुफाएं बच्चों को भी रोमांच से भर देती हैं। इसके प्रवेश द्वार पर 2 लंबी सूंड वाले हाथी खड़े दिखते हैं। अंदर पत्थरों को काटकर मूर्तियां बनाई गई है। यह देखने में एक खूबसूरत हिस्टोरिकल प्लेस लगता है।

चौपाटी बीच

यह बच्चों के लिए अच्छी जगह हैं। यहां बी बी गन, सपेरे, झूले आदि भी हैं। स्पेशल भेलपूरी और चाट के लिए यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। अकसर यहां फिल्म की शूटिंग होते हुए भी दिख जाती हैं साथ ही कई तरह के ड्रामे भी यहां होते रहते हैं, जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। यहां बच्चे रेत का घर बनाते हैं और लहरों के साथ खेलने का आनंद भी लेते हैं। यहां का मौसम भी बहुत ही सुहावना होता है।

पिकनिक स्पॉट पोवाई लेक

यह एक आर्टिफिशल लेक है। यहां बच्चे बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह बच्चों के लिए बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। यहां आसपास बहुत खोमचे वाले खड़े होते हैं साथ ही बच्चे लेक के किनारे खड़े झूले झूलते हैं और फुटबाल आदि खेलने का लुत्फ उठाते हैं। यह बहुत ही शांत और मनभावन स्थान है।

एडलैब्स इमेजिका

यह भारत का पहला इंटरनेशनल थीम पार्क है। जहां एक ही जगह पर आपको मस्ती, फन, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग सभी चीजें एक साथ मिलती हैं। बच्चों के लिए यहां दि डिटेक्टिव बो वो शो, हैह्रश्वपी विल्स, 5 थीम रेस्टोरेंट, 21 अट्रेक्शन एंड राइड्स हैं। 

Advertisement
Tags :
Advertisement