For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

चैत्र नवरात्रि की पूजा के लिए कॉटन से लेकर सिल्क साड़ी के साथ इन ब्लाउज़ डिज़ाइन को करें ट्राई: Blouse for Chaitra Navratri

04:30 PM Apr 15, 2024 IST | Swati Kumari
चैत्र नवरात्रि की पूजा के लिए कॉटन से लेकर सिल्क साड़ी के साथ इन ब्लाउज़ डिज़ाइन को करें ट्राई  blouse for chaitra navratri
Blouse for Chaitra Navratri
Advertisement

Blouse for Chaitra Navratri: त्यौहार पर महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम है सही रंग के साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़ डिज़ाइन का चयन करना। क्योंकि, उन्हें पता नहीं होता है कि उन पर कौन से रंग और डिज़ाइन अच्छे लगेंगे। खास तौर पर अगर आपका ब्लाउज़ खूबसूरत नहीं होगा, तो साड़ी की खूबसूरती को भी फीका कर देगा। ऐसे में चैत्र नवरात्रि पर्व चल रहा है और आज हम महिलाओं को कुछ ब्लाउज़ डिजाइंस के बारे में बताने वाले हैं, जो उन पर अच्छे लग सकते हैं।

Also read: पूजा के लिए जाह्नवी कपूर की ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स है बेस्ट

Blouse for Chaitra Navratri
Puff Sleeves Blouse

आज कल की महिलाओं को पफ स्लीव ब्लाउज़ काफी पसंद है, क्योंकि यह ट्रेंड में भी बना हुआ है और इससे उन्हें एक अलग मॉडर्न लुक भी मिलता है। आप भी चाहे तो एक बार इस ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको अपने ब्लाउज़ में कुछ एक्सपेरिमेंट करना है, तो आप इसके स्लीव्स में कढ़ाई बुनाई भी करवा सकती हैं।

Advertisement

Bell Sleeves Blouse
Bell Sleeves Blouse

यह ब्लाउज़ डिज़ाइन पिछले काफी समय से महिलाओं के बीच में ट्रेंड में है। अगर आप भी अपने ब्लाउज़ में कुछ नया लुक देना चाहती हैं, तो बेल स्लीव्स के लिए अलग रंग का कपड़ा इस्तेमाल कर सकती है। आप चाहें तो इसमें सिंगल या डबल लेयरिंग भी बनवा सकती हैं। आप ब्लाउज़ के लिए ग्रीन, रेड, नेवी ब्लू कलर के फैब्रिक को चुन सकती हैं।

Back Chain Blouse
Back Chain Blouse Designs

ओपन चेन ब्लाउज़ काफी ट्रेंड में है, अगर आपको डिजाइनर लहंगा पहनने का शौक है, तो आप सिंपल नेक ओपन चेन ब्लाउज़ पहन सकती हैं। यह ब्लाउज़ न सिर्फ आपके लुक को डिफरेंट बना देगा बल्कि आप स्टाइलिश भी लगेंगी। यह ब्लाउज़ टाइट फैब्रिक में ही अच्छा लगता है। अगर आप सूती कपड़े का ओपन चेन ब्लाउज़ डिजाइन करवाती हैं, तो वह कुछ दिनों बाद खराब हो जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप लहंगे के कपड़े से ही ओपन चेन ब्लाउज़ सिलवाएं। आप नेट और प्लेन फैब्रिक के कॉम्बिनेशन का ब्लाउज़ भी पहन सकती हैं।

Advertisement

V- Back Shape Blouse
V- Back Shape Blouse

यह ब्लाउज़ डिज़ाइन सांवली त्वचा वाली महिलाओं के ऊपर काफी खूबसूरत लगने वाला है। आप चाहे तो इसके फैब्रिक्स सफेद या हरे रंग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि यह आपको त्यौहार में एक्ट्रेक्टिव लुक देगा। इस ब्लाउज़ को आप प्लेन बॉर्डर और वी शेप का डीप नेक लाइन देकर डिज़ाइन करवा सकती हैं। आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट करते हुए अपने ब्लाउज़ के बैक साइड में दो बटन भी दे सकती है।

Choli Cut Blouse

बनारसी पैटर्न की सिल्क साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज़ अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप चोली कट वाला ब्लाउज़ पहनते हैं, तो यह एकदम परफेक्ट लुक देता है। आप इस तरह का चोली कट ब्लाउज़ ट्राई कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement