For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

लिविंग रूम और बाथरूम को नेचुरल लुक देने के लिए ट्राई करें ये आसान टिप्स: Home Decor Tips

05:30 PM May 19, 2024 IST | Anjali Mrinal
लिविंग रूम और बाथरूम को नेचुरल लुक देने के लिए ट्राई करें ये आसान टिप्स  home decor tips
Home Decor Tips
Advertisement

Home Decor Tips: बायोफिलिक डिजाइन आर्किटेक्चर का एक दृष्टिकोण होता है जो इमारत में रहने वालों को नेचर से ज्यादा से ज्यादा जोड़े रखने की कोशिश करता है। ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं इंटीरियर डिजाइन के बारे में, जिसके जरिए रूम को नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also read : घर पर आसान तरीके से बनाएं नेचुरल एयर फ्रेशनर

इंटीरियर डिजाइन में बायोफीलिया का मतलब होता है की हरियाली और नेचुरल एलिमेंट्स के साथ लुक क्रिएट करना। यह पूरी तरह से प्रकृति से रिलेटेड होता है। यह डिजाइन प्राकृतिक तत्व और सामग्रियों से मिलकर बनाया जाता है। इसके जरिए एलिमेंट हवा की क्वालिटी हवा में ताजगी और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

Advertisement

लिविंग रूम और बाथरूम को दे नेचुरल लुक

Home Decor Tips
natural look
  • नेचुरल लुक देने के लिए नेचुरल रंग का चुनाव करें हरे नीले और भूरे रंग बेस्ट कलर होते हैं।
  • अपने लिविंग रूम में एक छोटा टेबल टॉप फव्वारा या मछली टैंक जोड़ने का विचार कर सकते हैं।
  • प्राकृतिक बनावट को भी शामिल कर सकते हैं इसके लिए लकड़ी पत्थर या बास जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अपने बाथरूम में हरे भूरे और सफेद रंग से जुड़े हुए रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं और लकड़ी के फर्श का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप अपने लिविंग रूम में लीफ शेप्ड साइज टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूम में गोल आकार का फर्नीचर भी लगा सकते हैं।

बायोफिलिक डिजाइन के होते हैं बहुत सारे लाभ

biophilia designs
benefits of biophilia designs
  • यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करता है।
  • इसके जरिए हमारा तनाव भी कम होता है।
  • इसके जरिए हमारी मनोदशा में भी सुधार हो सकता है।
  • इसके जरिए हवा की क्वालिटी में बहुत ज्यादा सुधार हो जाता है।
  • आप अपने आप को ज्यादा क्रिएटिव और प्रोडक्टिव बना सकते हैं।
  • आप अपने आप को खुश और स्वस्थ भी महसूस करते हैं।

बाथरूम और लिविंग रूम को सजाने के लिए नए तरीके

room and bathroom
new ways to decor living room and bathroom

आप इसमें बड़ी खिड़कियों या दरवाजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नेचुरल लाइट को रूम के अंदर आने देता है जितना हो सके अपने फर्नीचर को खिड़कियों के सामने ही रखना चाहिए। ताकि आप ज्यादा नेचुरल लाइट का फायदा उठा सकते हैं। लकड़ी पत्थर कपास और ऊन जैसे नेचुरल सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बने हुए फर्नीचर का इस्तेमाल करें। यह सामग्री आपके कमरे में गर्मी और आराम देने का अनुभव करवाती है।

जितने भी जीवित पौधे हमारे कमरे में लगे हुए होते हैं वह जीवन और ताजगी लाने में मदद करते हैं। अलग-अलग आकार रंग और बनावट के पौधे का चुनाव करना चाहिए। पक्षियों के चहचहाने या बहता पानी की आवाज जैसी नेचुरल आवाज आपके कमरे में शांति और सुकून का अनुभव पैदा कर सकती है। बाथरूम में लकड़ी पत्थर संगमरमर और टाइल जैसी प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisement

इस तरीके से आप बायोफिलिक डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने लिविंग रूम और बाथरूम को सजा सकते हैं। यह हमारे बाथरूम और लिविंग रूम को नेचुरल लुक देने में मदद करते हैं। यह डिजाइन दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement