स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें स्ट्रेट जींस: Straight Leg Jeans

अगर आप कंफर्टेबल और फैशनेबल कपड़ों की तलाश में हैं तो आप स्ट्रेट फिट जींस जरूर चुन सकती हैं। ये सिंपल और कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक देती हैं।
04:30 PM May 29, 2023 IST | Renuka Goswami
Straight Leg Jeans
Advertisement

Straight Leg Jeans: एवरीडे क्लोथिंग और अपैरल की दुनिया में डेनिम जींस को बेहद टिकाऊ माना जाता है। दरअसल अपनी लंबी शेल्फ लाइफ और कंफर्ट के लिए जानी जाने वाली जींस एक तरफ जहां आपके कंफर्ट का ख्याल रखती है वहीं दूसरी तरफ ये आपके नॉर्मल और कैजुअल लुक को भी बेहद खास बना देती है। आजकल जींस के कई प्रकार और अलग-अलग डिजाइंस ट्रेंडिंग हैं। इनमे से कई जींस टाइप आपको कंफर्ट और आराम देती है तो कुछ आपके लुक को बोल्ड और अट्रैक्टिव बनाने का काम करती हैं।

Advertisement

जींस एक ऐसा आउटफिट है जिसके साथ अगर आप क्रॉप टॉप कैरी करें तो आप हसीन लगती हैं, वहीं लूज फिट टी में ये आपको एक स्पोर्टी लुक देती है। साथ ही जींस पर कुर्ती कैरी कर आप एक एथेनिक कम एलिगेंट लुक भी ले सकती हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो जींस हर टाइप के लुक को बेहद खास बनाती है। ऐसे में अगर आप अपनी क्लोथिंग और अपैरल शॉपिंग के दौरान एक ऐसी जींस की तलाश में है जो कंफर्ट के साथ-साथ बेहद फैशनेबल भी दिखे, तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़िएगा। इस आर्टिकल में खास तौर पर आप जानेंगे जीन्स के एक स्पेशल टाइप के बारे में जो पहनने में बेहद आरामदायक और दिखने में बेहद खास लगती है।

Advertisement

स्टाइलिश और आरामदायक स्ट्रेट जींस

Stylish Straight Leg Jeans

अगर आप अपनी जींस शॉपिंग में एक ऐसी जींस की खोज कर रहे हैं, जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ आपके फैशनेबल और ग्लैमरस अंदाज को बयां करें तो आपको अपने लिए स्ट्रेट जींस का चुनाव करना चाहिए। दरअसल स्ट्रेट जींस ना सिर्फ पहनने में कंफोरेटेबल होती है, बल्कि इसे कैरी करने से आपका लुक काफी कोजी हो जाता है। यूं तो मार्केट में कई डिजाइंस और स्टाइलिश जींस अवेलेबल हैं, जिनका पैटर्न फैशन की दुनिया में खूब कहर मचा रहा है। लेकिन अगर आप वाकई कंफर्ट तलाश रहे हैं, तो स्ट्रेट जींस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Advertisement

स्ट्रेट जींस दरअसल अपने स्मार्ट, स्टाइलिश और कोजी लुक के लिए लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। बेहतरीन डिजाइन के साथ स्ट्रेट जींस जहां ट्रेडिशनल से लेकर कैजुअल तक, हर लुक के साथ जाती है, वहीं कंफर्ट के मामले में भी ये नंबर वन है। पुरुषों और महिलाओं के बीच 2000 के दशक से पसंद किया जाने वाला जींस का ये स्पेशल डिजाइन आप ऑफिस से लेकर इनफॉर्मल आउटिंग तक बेझिझक कैरी कर सकते हैं। डेली ट्राउजर के नाम से मशहूर स्ट्रेट जींस खास तौर पर लूज होने के कारण गर्मियों के मौसम में काफी राहत पहुंचाती है। हिप से लेकर एंकल तक सेम चौड़ाई की होने के कारण ये अपने कूल लुक के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

Advertisement

स्ट्रेट जींस का मॉडर्न अंदाज

Modern Style of Straight Jeans

वक्त के साथ बदलते फैशन ट्रेंड्स में स्ट्रेट जींस का स्वरूप भी बदलता गया। फैशन के साथ साथ कंफर्ट के लिए मशहूर ये स्पेशल टाइप की जींस आज फ्लेयर यानिकि बूटकट जींस के तौर पर भी काफी मशहूर है। हिप से नी तक सेम चौड़ाई और फ्लेयरर्ड बॉटम के साथ आज स्ट्रेट जींस के इस मॉडर्न अंदाज को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

मॉम जींस और स्ट्रेट जींस में ना हो कन्फ्यूज

अक्सर लोग शॉपिंग के दौरान मॉम जींस और स्ट्रेट जींस में कन्फ्यूज हो जाते हैं। दरअसल ये दोनों जींस स्टाइल ही काफी आइडेंटिकल और कंफर्टेबल होती हैं, ऐसे में शॉपिंग के दौरान कन्फ्यूज होना लाजमी है। आगे जानते हैं कि मॉम जींस क्या है?

क्या है मॉम जींस? और कैसे है स्ट्रेट जींस से अलग

Straight Leg Jeans v/s Mom's Jeans

शुरुआती तौर पर इस स्पेशल जींस को मॉम्स के लिए डिजाइन किया गया था। उनके फैशन सेंस को ख्याल में रखते हुए स्पेशली डिजाइन की गई ये जींस मॉम्स की दिनचर्या के दौरान कंफोर्टेबेलिटी का भी ख्याल रखती है। ऑफिस से लेकर घर के कामों तक, मॉम्स को सुकून के साथ साथ बेहद खास लुक देने वाली मॉम जींस आम तौर पर एक हाई वेस्ट जींस होती है। वाइड कट हिप्स और क्रॉच जहां महिलाओं के कंफर्ट का ख्याल रखती है वहीं इसका स्ट्रेट जींस लुक अक्सर महिलाओं को कन्फ्यूज कर देता है। दरअसल हिप्स से वाइड होने के कारण मॉम जींस में आपके कर्व ज्यादा दिखाई नहीं देते जिससे आप काफी मोडेस्ट और क्लासी नजर आती हैं। साथ ही इनकी कमर में स्पेशल इलास्टिक लगाई जाती है, जो पीरियड्स के दौरान आपको काफी आराम देती है।

स्ट्रेट जींस की खरीदारी के दौरान इन खास बातों का रखें ख्याल

Purchase a Right Straight Leg Jeans

अक्सर महिलाएं शॉपिंग के दौरान अपने लिए गलत साइज की स्ट्रेट जींस का चुनाव कर लेती हैं, ऐसे में खरीदारी करते समय खास तौर पर साइज का ख्याल रखना चाहिए। स्ट्रेट जींस के चुनाव के दौरान ध्यान रखें जींस ऊपर से नीचे तक बिल्कुल स्ट्रेट कट की होनी चाहिए। स्टाइलिश स्ट्रेट-फिट जींस आम तौर पर ऊपर या नीचे से नहीं बल्कि आपकी वेस्ट पर परी तरह से फिट होनी चाहिए। कई बार महिलाएं फैशन के चलते ज्यादा टाइट जींस का चुनाव कर लेती हैं, जो उनके कंफर्ट में खलल डाल सकती है। ऐसे में ध्यान रखें कि आपकी जींस वेस्ट से ना ज्यादा टाइट और ना ज्यादा ढीली होनी चाहिए । इसको चेक करने के लिए ध्यान रखें कि जींस पहनने के बाद वेस्ट दो उंगली के बराबर लूज हो।

यह भी देखे-नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा पर आएगा निखार: Skin Care Tips

स्ट्रेट जींस को ऐसे करें स्टाइल

Straight Leg Jeans Styling Tips

स्ट्रेट जींस आज के टाइम पर खूब ट्रेंड कर रही है, और अधिकतर महिलाओं की फेवरेट बनी हुई हैं। बेहतरीन स्टाइल के साथ साथ कंफर्ट देने वाला ये खास गारमेंट महिलाओं की पहली पसंद है, ऐसे में आइए जानते हैं, कि कैसे इसे सही ढंग से स्टाइल कर आप सबसे खास दिख सकती हैं।

स्ट्रेट जींस फॉर्मल लुक

अगर आप स्ट्रेट जींस को ऑफिस में पहनने की इच्छुक हैं तो आप एक ब्लेजर या फॉर्मल शर्ट के साथ भी इस जींस को कैरी कर सकती हैं। ब्लेजर या फॉर्मल शर्ट के साथ स्ट्रेट जींस बेहतरीन ढंग से पेयर करती है और आपके लुक को काफी कूल भी बनाती है।

फंकी लुक

Funky Look

अगर आप स्ट्रेट जींस के साथ एक फंकी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप बिंदास होकर स्ट्रेट जींस की मदद से एक फंकी लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप स्ट्रेट जींस के साथ एक लूज फिट टी शर्ट कैरी कर सकती हैं। साथ ही एंकल पर जींस को डबल फोल्ड देकर आप साथ में स्नीकर्स भी कैरी कर सकती हैं। ये न सिर्फ आपके लुक को बेहद कूल बना देगा बल्कि साथ ही इस लुक में आप बेहद खास नजर आएंगी।

डे आउटिंग लुक

अगर आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ डे आउटिंग प्लान कर रही हैं, तो याद रखें ये दिन काफी हेक्टिक होने वाला है। ऐसे में स्ट्रेट जींस को कैरी कर आप अपने आउटिंग लुक को काफी कूल और कंफर्टेबल बना सकती हैं। बता दें डे आउटिंग के लिए आप स्ट्रेट जींस के साथ क्रॉप टॉप, टर्टल नेक या टक इन शर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस टिप को फॉलो कर अपना आउटफिट चुनती हैं तो ये आपके लुक को सिंपल से बेहद खास बना देगा।

स्ट्रेट जींस एथेनिक लुक

आप स्ट्रेट जींस को एक कुर्ती के साथ कैरी कर काफी सुंदर एथेनिक लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। दरअसल स्ट्रेट जींस विद कुर्ता एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है जो आप किसी भी खास मौके पर चुन सकती हैं। कुर्ती के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी एक्सेसरीज से यह लुक और भी ज्यादा खास हो जायेगा।

Straight Jeans

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या स्ट्रेट लैग जींस 2023 में ट्रेंड कर रही है?

जी हां, स्ट्रेट लैग जींस साल 2023 में भी अपने खास लुक के कारण सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक में काफी ट्रेंडिंग है।

किस किस कलर में स्ट्रेट-फिट जींस खरीदी जा सकती हैं?

अगर आप स्ट्रेट फिट जीन्स की खोज कर रहे हैं तो इसके कई सारे रंग अवेलेबल हैं जिनमे से ब्लू, रेड, ब्राउन, व्हाइट और ब्लैक कलर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है।

क्या स्ट्रेट-फिट जींस को कैरी करना मुश्किल है?

स्ट्रेट फिट जीन्स को पहनना काफी ज्यादा आसान है। ये लूज होने के कारण काफी आरामदायक रहती है, जिससे आप लंबे समय तक आसानी से कैरी कर सकती हैं।

क्या स्ट्रेट-फिट जींस के साथ बूट्स कैरी किए जा सकते हैं?

आम तौर पर स्ट्रेट फिट जीन्स के साथ स्नीकर्स कैरी किए जाते हैं पर कभी-कभी इसके साथ बूट्स कैरी करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बूट्स अक्सर इसके वाइड हेम में छुप जाते है और जींस बेस से काफी फूली हुई सी लगती है। ऐसे में आपको हमेशा ही स्ट्रेट फिट जींस के साथ बूट्स कैरी नही करने चाहिए।

स्ट्रेट फिट जींस का सही से चुनाव कैसे करें?

अगर आप स्ट्रेट फिट जींस खरीद रहे हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि आपकी जींस ज्यादा लंबी न हो और साथ ही उसकी लेंथ एंकल के पास खत्म हो जाए। स्ट्रेट फिट जींस बॉटम या नी से नहीं बल्कि कमर से फिट होनी चाहिए। अगर आप लॉन्ग स्ट्रेट फिट जींस चूज करने की गलती करते हैं तो ये आपके शूज कवर कर लेती है जिससे आपका लुक बिगड़ जाता है और आप काफी बल्की नजर आ सकते हैं।

स्ट्रेट जींस किस को सूट करती है?

स्ट्रेट लैग जींस खास तौर पर छोटे कद की पतली लड़कियों को सूट करती हैं।

Tags :
grehlakshmistraight leg jeansstraight leg jeans outfitstraight leg jeans women
Advertisement
Next Article