इन राशि के लोग भूलकर भी न पहनें कछुए की अंगूठी, हो सकती है धन हानि: Turtle Ring Vastu
Turtle Ring Vastu: आजकल एस्ट्रोलोजी हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है हम जन्म से लेकर अपने करियर, शादी, यहां तक कि बैंक अकाउंट में पैसे कितने रख सकते है यह भी एस्ट्रोलोजर से पूछकर रखते है क्योंकि यह हमारे जीवन पर सकरात्मक असर डालता हैl उसी में जब बात फैशन की आती है तो वो भी हम एस्ट्रोलोजी के अनुसार ही करते है लेकिन कई बार हम इस चीज को आड़े हाथों ले लेते है और फ़ायदे की जगह नुकसान हो जाता है। इसी में शामिल है कछुए की अंगुठी पहनना, कुछ लोग इसे ज्योतिष से पूछकर पहनते है लेकिन कुछ इसे फैशन के तौर पर पहन लेते है। सामन्य रूप से कहा जाता है कि कछुए की अंगुठी घर में सुख समृद्धि लाती है और इससे धन का आगमन भी होता है।
असल में कछुए की अंगुठी को पहनने के कई नियम होते है और उसी के अनुसार इसे पहनना चाहिए। तो यहां यह जान लेना जरूरी है कि किसके राशि वालों की किस्मत को बदल सकती है और किसको यह अंगुठी बर्बाद कर सकती हैl
कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे

शास्त्रों में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और इसलिए इस अंगूठी को धारण करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस अंगूठी को धारण करने वालों का भाग्य हमेशा चमकता रहता है क्योंकि एस्ट्रोलोजी में कछुओं को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह सुख, समृद्धि, धन और सौभाग्य का सूचक माने जाते है और भगवान विष्णु का अवतार होने की वजह से इसे पहनने वालों पर सदा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इन राशियों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी
एस्ट्रोलोजी के हिसाब से मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को भूलकर भी कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इससे इन राशि वालों के जीवन में धन हानि हो सकती है और उसके फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। दरअसल ये राशियां वाटर एलिमेंट की राशियां मानी जाती हैं और यदि इन राशियों के लोग कछुए की अंगूठी पहनते हैं तो उनका आर्थिक नुकसान हो सकता है.
लेकिन यदि आपकी राशि वृषभ या मकर है तो आपके लिए कछुए की अंगूठी बहुत शुभ हो सकती है। इन राशि के लोगों को भी इस अंगूठी कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए पहननी चाहिए। यदि इन दो राशियों के लोग कछुए की अंगूठी धारण करते हैं तो उन्हें आर्थिक लाभ मिलते हैं और वर्कप्लेस में भी सफलता मिलती है।
पहनते समय ध्यान रखें अंगूठी के नियम
कछुए की अंगूठी घारण समय आपको ध्यान रखना है कि कछुए का मुंह हमेशा आपकी तरफ होना चाहिए। दरअसल ये धन की दिशा का संकेत देता है और इससे पता चलता है कि धन आपके पास आएगा। यदि आप कछुए का मुंह दूसरी तरफ रखते हैं तो यह धन के ख़र्चे की तरफ इशारा करता है। कछुए की अंगूठी हमेशा आपको सीधे हाथ में ही पहननी चाहिए।
यदि आप इसे उल्टे हाथ में पहनेंगे तो आपको नुकसान हो सकते हैं। कछुए की अंगूठी को शुक्रवार के दिन पहनना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि ये माता लक्ष्मी का दिन होता है। इसमें आप अगर चांदी की अंगूठी पहनेंगी तो यह ज्यादा शुभ फल देगा.
कौन से लोग पहन सकते है कछुए की अंगूठी
जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा है, स्वाभाव चिड़चिड़ा रहता है उनको ये अंगूठी शीतलता देती है। साथ ही यदि आपका पैसा आपका बिना किसी कारण के खर्च हो रहा है, और हाथों में पैसा टिकता नहीं है तो आप किसी एक्सपर्ट की सलाह से इसे धारण कर सकते हैं। लेकिन आपको अपनी राशि का ध्यान रखते हुए ही इसे पहनने की सलाह दी जाती है।
साथ ही यह भी माना जाता है कि इसे एक बार पहनने करने के बाद बार-बार उतारना नहीं चाहिए, नहीं तो इसका प्रभाव कम होने लगता है।