For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ऐसा क्या हुआ कि पानी के अंदर करनी पड़ी थी कैबिनेट बैठक: Underwater Cabinet Meeting

12:00 PM May 25, 2023 IST | Sonal Sharma
ऐसा क्या हुआ कि पानी के अंदर करनी पड़ी थी कैबिनेट बैठक  underwater cabinet meeting
Advertisement

Underwater Cabinet Meeting: मालदीव की वह कैबिनट बैठक आज भी हैरान कर देती है जो कि पानी के अंदर हुई थी। दुनिया की पहली अंडरवाटर कैबिनेट बैठक साल 2009 में हुई थी। यह बैठक ग्लोबल वार्मिंग के कारण द्वीप समूह के लिए जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी। उस साल मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की अध्यक्षता में इस बैठक को अंजाम दिया गया। दिसंबर 2009 में कोपेनहेगन में यूएन क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस होनी थी और इस कॉन्फ्रेंस से पहले खास संदेश देने के लिए यह बैठक अक्टूबर में की गई।

आधे घंटे की इस बैठक को समुद्र तल से 6 मीटर नीचे किया गया था। इस बैठक में सभी ने हाथों के इशारे करके और व्हाइट बोर्ड पर लिखकर अपनी बात कही थी।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement