For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वरुण धवन (Varun Dhawan)

02:28 PM Jun 23, 2023 IST | Swati Kumari
वरुण धवन  varun dhawan
Varun Dhawan
Advertisement

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वरुण धवन (Varun Dhawan) नए दौर के कलाकारों में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' से की थी। वरुण को अपने छोटे से करियर में ऐसी कई फिल्में करने का मौका मिला है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वरुण को 2014 से फोर्ब्स इंडिया ने अपनी टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्‍ट में लगातार जगह दी है। वरुण जल्द जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'बवाल' में दिखने वाले हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।

VARUN DHAWAN BIOGRAPHY

जन्मवरुण धवन
24 अप्रैल 1987 (आयु 36) मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता
कार्यकाल2012 वर्त्तमान
ऊंचाई1.67 मी॰ (5 फीट 5 12 इंच)[3]
माता-पिताडेविड धवन (पिता)
करुणा धवन (माता)
संबंधीरोहित धवन
Facebook@VarunDhawan
Instagram@VarunDhawan
Twitter@VarunDhawan
Varun Dhawan Bio

वरुण धवन पोस्ट


वरुण धवन जीवनी

वरुण धवन का जन्म मुंबई में 24 अप्रैल 1947 को हुआ था। उनके पिता डेविड धवन इंडस्ट्री के बड़े फिल्म निर्माता-निर्देशक है। उनकी मां करुणा धवन एक हाउसवाइफ है, जबकि बड़े भाई रोहित धवन फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशक के रूप में अपनी जगह स्थापित कर चुके हैं। वरूण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स से की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्‍होंने यूके की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है।

हालांकि, फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के चलते वरुण शुरुआत से ही बॉलीवुड में कदम रखना चाहते हैं। वरुण ने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करके की थी। इसके बाद उन्होंने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी, जिसमें उनके काम की प्रशंसा हुई थी। इसके बाद वरुण ने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्‍में की हैं, जिन्हें फैंस ने पसंद किया हैं। वरुण मैं तेरा हीरो, हम्‍प्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां, बदलापुर, जुग जुग जियो, एबीसीडी 2, दिलवाले, जुड़वा 2, सूई धागा, कलंक और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Varun Dhawan Before After

वरुण धवन फ़िल्म

वर्षफ़िल्मकिरदारटिप्पणी
2010माइ नेम इज़ ख़ानसहायक निर्देशक 
2012स्टुडेंट ऑफ़ द ईयररोहन 
2014मैं तेरा हीरोश्रीनाथ प्रसाद (सीनू) 
2014हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियाराकेश शर्मा / हम्पटी शर्मा 
2015बदलापुररघु 
2015एबीसीडी २सुरेश (सुरू) 
2015दिलवाले २)वीर बक्शी 
2016डिशूमजुनैद अंसारी 
2017बद्रीनाथ की दुल्हनियाबदरीनाथ बंसल 
2017जुड़वा 2प्रेम मल्होत्रा / राजा 
2018अक्टूबरदानिश वालिया 
2018सुई धागा: मेड इन इंडियामौजी शर्मा 
2019कलंकजफर बलराज चौधरी 
2020स्ट्रीट डांसरसहेज सिंह 
2020कुली नंबर 1 (2020 फिल्म)राजू 
2021जुग जुग जियो कुलदीप सैनी 
2022भेड़िया भास्कर
Varun Dhawan Films


वरुण धवन तस्वीरें


FAQ | वरुण धवन

वरुण धवन की रियल वाइफ कौन है?

वरुण धवन ने साल 2021 में 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी।

वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?

साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' ने बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसकी, वजह से यह वरुण के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।

वरुण और नताशा की मुलाकात कैसे हुई?

वरुण और नताशा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मुलाकात छठी क्लास में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए और बाद में वरुण ने नताशा से शादी कर ली।

वरुण धवन हीरो कैसे बने?

वरुण ने अपने करियर में 15 से अधिक फिल्में की है। उनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर है, जिस वजह से वरुण की शुरुआत से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी और उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपना करियर शुरू किया।

वरुण धवन की पहली पिक्चर कौन सी थी?

वरुण धवन की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी, जो साल 2012 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी काम किया था।
Advertisement
Tags :
Advertisement