स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

वास्तु शास्त्र और महिलाओं का है गहरा संबंध, इन गलतियों से मन रहता है विचलित, जानें इसका महत्व: Vastu and Women

घर के वास्तुदोष का सबसे अधिक प्रभाव घर की महिला पर ही पड़ता है। घर में वास्तुदोष होने से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक कष्ट उठाने पड़ते हैं।
05:00 PM Mar 01, 2023 IST | Naveen Parmuwal
Advertisement

Vastu and Women: हर घर में एक कुशल गृहिणी ही अपने प्रयासों से उस घर को स्वर्ग बनाती है। महिलाओं का अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत होता है। इस वजह से घर में होने वाली घटनाओं का प्रभाव भी उन पर अधिक पड़ता है। यही वजह है कि घर का वास्तु बिगड़ने पर महिलाओं के स्वभाव में भी परिवर्तन आ जाता है और आए दिन वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। घर का वास्तुदोष घर में नकारात्मकता के साथ महिलाओं के लिए कई मानसिक और शारीरिक कष्ट उत्पन्न करता है। जिसके कारण महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है और महिलाओं की यह मानसिक अशांति गृहक्लेश का कारण बनती है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि ऐसे कौनसे वास्तु दोष हैं, जिनका महिलाओं से सीधा संबंध है और उनसे बचने के उपाय क्या है।

Advertisement

Vastu and Women: रसोईघर में शीशा

Vastu and Women Relation

रसोईघर में शीशा लगाने से महिला को कमरदर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं, मानसिक असंतुलन की परेशानी होती है। रसोईघर में शीशा लगवाने से घर के सदस्यों के बीच हमेशा झगड़े होते रहते हैं। साथ ही रसोईघर में कभी मंदिर भी नहीं बनाना चाहिए। इससे लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में धन की हानि होती है। इसलिए वास्तु के अनुसार घर की रसोई में मंदिर बनाना शुभ नहीं होता है।

Advertisement

दंपति के कमरे में नुकीली वस्तुएं

Sharp objects in the couple’s room

घर में रहने वाले दंपति को भूलकर भी अपने कमरे में किसी धार्मिक वस्तु या देवी-देवताओ की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे महिला को मानसिक अशांति होती है। कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा में कोई भी धारदार और नुकीली वस्तुएं रखने से पति-पत्नी का आपसी प्रेम कम होता है। दंपति का कमरा वास्तु नियमों के अनुसार ही होना चाहिए, ताकि दोनों के बीच प्रेम, मधुरता बनी रहे।

Advertisement

कंटीले पौधे

Thorny Plants

घर की महिला को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि घर के बगीचे में कभी भी कोई कांटेदार पौधा न लगाये। इस तरह के पौधे से महिला की तरक्की में बाधाएं आती है और घर के बाकि सदस्य के साथ महिला का मनमुटाव होता है। अगर घर में कंटीली झाड़ियां या दूसरे कंटीले पौधे हो तो उन्हें हटा दें। घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है, इससे घर की महिला कम बीमार होती है।

Advertisement

उत्तर-पूर्व दिशा की ऊंचाई

North east elevation

यदि किसी घर में उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान कोण बाकी की दिशाओं से ऊंचा हो तो घर की महिला को गंभीर बीमारियां होती हैं। घर की उत्तर-पूर्व दिशा बंद रखने से उस घर में रोग और धन का खर्च दोनों ही बढ़ जाते हैं। ऐसे में घर की महिला दुर्घटना का शिकार हो सकती है। साथ ही गर्भाशय से जुड़े रोग भी होते हैं। इस वास्तुदोष से बचने का उपाय यह है की घर की उत्तर-पूर्व दिशा को खुला रखें और दक्षिण-पश्चिमी दिशा को बंद रखें।

यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu

Tags :
grehlakshmiVastu Shastravastu tipsWomen and Vastu
Advertisement
Next Article