जानिए घर के मुख्य द्वार पर कौन-सा पौधा लगाना होगा शुभ: Vastu plants For Main Door
Vastu plants For Main Door: अपने घर को कौन सुंदर नहीं रखना चाहता। हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत दिखे। जब कोई घर में प्रवेश करे, तो वाह! किए बिना रह ना सके। इसके लिए अपने घर के प्रवेश द्वार से लेकर बगीचे तक कितने पेड़ पौधे लगाते हैं। प्रवेश द्वार पर अगर सुंदर पौधे और फूल लगे हों तो दिल खुश हो जाता है। क्या आपको पता है कि आप अपने प्रवेश द्वार पर कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ-साथ आपके सौभाग्य को भी बढ़ा सकता है।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे है, जिन्हें आप प्रवेश द्वार पर लगाकर अपनी किस्मत चमका सकते हैं।
तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा एक पूजनीय पौधा है, जिसको पूजने से माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहती है। तुलसी का पौधा प्रवेश द्वार के पास लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व और उत्तर दिशा में है, तो आप प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण या पश्चिम में है, तो इस स्थान पर तुलसी ना लगाएं, बल्कि इसे घर के ईशान कोण में ही लगाएं।
मनीप्लांट

मनीप्लांट धन को आकर्षित करने वाला पौधा होता है। अगर आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। मनीप्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी बेल जमीन को ना छुए बल्कि ऊपर की तरफ बढ़ती रहे, तभी ये आपके लिए लाभदायक होगी।
शमी का पौधा

तुलसी की तरह शमी का पौधा भी एक पवित्र पौधा है। इसको मुख्य द्वार के बाईं तरफ लगाना चाहिए। शमी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
पाम ट्री

घर के मुख्य द्वार पर पाम का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो होता है। ये आपके मुख्य द्वार की सुंदरता बढ़ाने के साथ एयर प्यूरीफायर का कार्य करता है। पर आप इसे हमेशा जोड़े में ही लगाएं।
थूजा प्लांट

घर के प्रवेश द्वार पर थूजा प्लांट जिसे मोरपंखी प्लांट भी कहते हैं। इसे लगाने से घर के प्रवेश द्वार की खूबसूरती बढ़ती है साथ ही अगर परिवार में कलह है, तो वो भी दूर करता है। थूजा प्लांट को कभी भी दक्षिण दिशा में ना लगाएं और इसे जब भी लगाएं जोड़े में ही लगाएं।
क्रिसमस ट्री

थूजा और पाम प्लांट की तरह क्रिसमस ट्री को भी जोड़े में लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आपका प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व में है, तो आप इसे जोड़े में अवश्य लगाएं। दक्षिण दिशा में लगाना अवॉयड करें। इसको लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और इसके पॉजिटिव वाइब्स से परिवार में एकजुटता बनी रहती है।
जैस्मीन प्लांट

जस्मीन प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगाने से धन आगमन के स्रोत खुलते हैं। इसकी सुंदर खुशबू से पॉजिटिविटी घर में आती है। ये प्लांट लकी प्लांट भी होता है।
घर में सकारात्मकता और खुशहाली के लिए आप ये प्लांट जरूर लगाएं।